Sunday, July 26, 2026
BREAKING
हुड्‌डा के समय अनेकों पेपर लीक हुए थे, तब उन्होंने माना होता तो आज पेपर लीक नहीं होते : अनिल विज संगठन संवाद का उद्देश्य आगामी रणनीतियों को तय कर संगठन को मजबूत बनाना : अशोक बुवानीवाला छात्रों को न्याय और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार सुनिश्चित करे सरकार - कुमारी सैलजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जो हमारी उपलब्धियां है उनका जिक्र किया -ऊर्जा मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री ने लाडवा में अंत्योदय मेले का किया उद्घाटन, 19 विभागों की 47 योजनाओं का दिया पात्र लाभार्थियों को लाभ मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण मुख्यमंत्री ने यमुनानगर में नशे से जंग-यमुनानगर के संग के अन्तर्गत आयोजित दौड़ को हरी झंडी दिखा किया रवाना पंजाब में शिक्षा क्रांति की बड़ी मिसाल : मोहाली में NEET पास 882 सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों और अभिभावकों का सम्मान ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सुखना लेक पर साइलेंट वॉक, हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने दिखाई एकजुटता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का सपना महज 'मुंगेरी लाल का सपना' : तरुण चुघ

हिमाचल

Hamirpur: कारगिल में भारतीय सेना की विजय, देश की विरासत है : अनुराग

26 जुलाई, 2026 07:53 PM

हमीरपुर : सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मां भारती के वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए देश की रक्षा और सुरक्षा में भारतीय सेना के अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय केवल एक सैन्य उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान, साहस और राष्ट्रीय एकता का अमर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को भारतीय सेना की वीरगाथाओं से परिचित करवाना समय की आवश्यकता है, ताकि उनमें राष्ट्रभक्ति और सेवा का भाव निरंतर सुदृढ़ होता रहे। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों के वीर सैनिकों के साथ हिमाचल प्रदेश के जवानों ने भी कारगिल युद्ध में अद्वितीय साहस का परिचय दिया और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए।

 

उन्होंने कहा कि परमवीर चक्र विजेता स्वर्गीय कैप्टन विक्रम बतरा और परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार के अद्वितीय पराक्रम ने न केवल हिमाचल प्रदेश, बल्कि पूरे देश का गौरव विश्व पटल पर बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कैप्टन सौरभ कालिया तथा हिमाचल प्रदेश के 52 वीर जवानों की शहादत को राष्ट्र सदैव कृतज्ञता के साथ स्मरण करेगा। उन्होंने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध के सभी वीर नायक आने वाली अनेक पीढ़ियों को राष्ट्र रक्षा और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते रहेंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सरकार शिक्षक दिवस से पहले नई काम्पलैक्स प्रणाली पर लेगी उचित निर्णय : सुक्खू

Shimla: सरकार शिक्षक दिवस से पहले नई काम्पलैक्स प्रणाली पर लेगी उचित निर्णय : सुक्खू

Kangra: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की आवाज की जीत, राहुल ने भी लड़ाई लड़ी : पुनीत

Kangra: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की आवाज की जीत, राहुल ने भी लड़ाई लड़ी : पुनीत

लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा: उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर लैंडस्लाइड की चपेट में आया वाहन, 13 लोगों की मौत

लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा: उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर लैंडस्लाइड की चपेट में आया वाहन, 13 लोगों की मौत

Himachal: हाईकोर्ट ने पंचायत के फैसले पर लगाई रोक, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के दिए आदेश

Himachal: हाईकोर्ट ने पंचायत के फैसले पर लगाई रोक, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के दिए आदेश

सुक्खू बोले- भाजपा चाहती तो हिमाचल हो सकता था कर्जमुक्त, 60 हजार करोड़ का किया दुरुपयोग

सुक्खू बोले- भाजपा चाहती तो हिमाचल हो सकता था कर्जमुक्त, 60 हजार करोड़ का किया दुरुपयोग

HPU में शुरू होंगे भविष्य की जरूरतों के नए कोर्स, बीटेक AI के लिए 5 करोड़ की घोषणा

HPU में शुरू होंगे भविष्य की जरूरतों के नए कोर्स, बीटेक AI के लिए 5 करोड़ की घोषणा

चिट्टे के खिलाफ मैदान में उतरी सुक्खू सरकार, ‘खेलो हिमाचल’ अभियान का आगाज

चिट्टे के खिलाफ मैदान में उतरी सुक्खू सरकार, ‘खेलो हिमाचल’ अभियान का आगाज

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन