वरुण धवन अपनी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करती नजर आ रही है। फिल्म ने अपने 8वें दिन अब तक की सबसे कम कमाई की है। बड़े स्टार एक्टर्स के बावजूद फिल्म 2 करोड़ का भी कलेक्शन नहीं कर पाई। Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai BO Day 8: वरुण धवन की फिल्म ने की अब तक की सबसे कम कमाई वरुण धवन अपनी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के लिए खबरों में बने हुए हैं। फिल्म में एक्टर को मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते देखा जा सकता है। मनीष पॉल, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय जैसे एक्टर ने सपोर्टिंग किरदार हैं जो अपनी जगह बना पाने में कामयाब हुए हैं। लेकिन फिल्म की कहानी और पुराने जोक्स को लेकर कुछ फिल्म देखने वाले लोगों ने अपनी नाखुशी जाहिर की है। डेविड धवन की आखिरी डायरेक्टोरियल फिल्म को भी खराब बताया गया है। वही ऑडियंस का एक हिस्सा ऐसा भी है जिसे मस्ती और कॉमेडी से भरी ये फिल्म पसंद आ रही है, और इसलिए ये फिल्म वीक डेज में भी कमाई कर रही है। दूसरे शुक्रवार की कमाई आमतौर पर किसी बड़े एक्टर की फिल्म दूसरे शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर चलने में कामयाब हो जाती है। लेकिन वरुण धवन ने 8 वें दिन यानी अपने दूसरे शुक्रवार को कोई खास कमाई नहीं की है। फिल्म 1।85 करोड़ पर ही सिमट गई। फिल्म में अब तक की सबसे कम कमाई की है। कुल कलेक्शन की बात करें तो ये कॉमेडी फिल्म अभी तक 40 करोड़ का भी आंकड़ा नहीं छू पाई है। ये है फिल्म के 8 दिनों की कमाई का कुल कलेक्शन।