Friday, July 03, 2026
BREAKING
अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

दुनिया

Gaza Peace plan पर इजराइल का ऐलानः हम हमला नहीं करेंगे, लेकिन गाजा से सुरक्षा बल नहीं हटेंगे

05 अक्टूबर, 2025 06:56 PM

गाजा में युद्ध खत्म करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना के कुछ बिंदुओं को हमास की ओर से स्वीकार किए जाने के बाद इजराइली सेना ने शनिवार को कहा कि वह योजना के पहले चरण के लिए तैयारियां तेज करेगी। सेना ने कहा कि इजराइली नेताओं ने योजना के कार्यान्वयन के लिए तैयारियां तेज करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि इजराइल ने गाजा में रक्षात्मक स्थिति अख्तियार कर ली है और वह हमला नहीं करेगा। अधिकारी ने बताया कि गाजा से कोई भी सुरक्षा बल नहीं हटाया गया है। इससे कुछ घंटे पहले ट्रंप ने योजना के कुछ बिंदुओं को हमास की ओर से स्वीकार करने के बाद इजराइल को गाजा में हमले रोकने का आदेश दिया था।

ट्रंप ने हमास के बयान का स्वागत करते हुए कहा था, ‘‘मुझे लगता है कि वे दीर्घकालिक शांति के लिए तैयार हैं।'' इस बीच, मिस्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमास से बंधकों को छुड़ाने और इजराइली हिरासत से सैकड़ों फलस्तीनियों की रिहाई के लिए बातचीत जारी है। संघर्षविराम वार्ता में शामिल रहे अधिकारी ने कहा कि मध्यस्थता कर रहे अरब फलस्तीनियों के बीच समग्र बातचीत के लिए तैयारियां कर रहे हैं जिसका उद्देश्य गाजा के भविष्य के प्रति फलस्तीनियों के रुख को एकजुट करना है। गाजा में दूसरे सबसे शक्तिशाली चरमपंथी समूह ‘पैलेस्टाइन इस्लामी जिहाद' ने शनिवार को कहा कि ट्रंप की योजना पर हमास की प्रतिक्रिया को वह स्वीकार करता है। कुछ दिन पहले समूह ने योजना को अस्वीकार कर दिया था।

सेवानिवृत्त इजराइली जनरल और इजराइल के रक्षा एवं सुरक्षा फोरम के अध्यक्ष अमीर अवीवी ने कहा कि इजराइल कुछ दिन के लिए गाजा में गोलीबारी रोक सकता है ताकि बंधकों को रिहा किया जा सके, लेकिन अगर हमास अपने हथियार नहीं डालता है तो इजराइल आक्रमण फिर से शुरू कर देगा। मंगलवार को हमले की दूसरी बरसी से पहले युद्ध समाप्त कराने और दर्जनों बंधकों को वापस लाने के अपने वादों को पूरा करने के प्रति ट्रंप उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में प्रस्तुत उनके प्रस्ताव को व्यापक अंतरराष्ट्रीय समर्थन प्राप्त है और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इसका समर्थन किया है। सात अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा इजराइल पर हमले के बाद यह युद्ध शुरू हुआ था।

शनिवार को ही गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि लगभग दो साल से जारी इजराइल-हमास युद्ध में मरने वालों फलस्तीनियों की संख्या 67,000 से अधिक है। मंत्रालय ने बताया कि उसने 700 से अधिक उन नामों को मृतकों की सूची में जोड़ा है जिनके बारे में पुष्टि हो चुकी है। इसके कारण मृतकों की संख्या बढ़ गई है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि मरने वालों में कितने असैन्य नागरिक और कितने लड़ाके शामिल हैं। मंत्रालय का कहना है कि मृतकों में लगभग आधी संख्या महिलाओं और बच्चों की है। यह मंत्रालय हमास द्वारा संचालित सरकार का हिस्सा है। इज़राइली सैनिक अब भी गाजा शहर की घेराबंदी कर रहे हैं, जो उनके नवीनतम हमले का केंद्र है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित