Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

G7 समिट : PM मोदी ने दुनिया के कई नेताओं से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

18 जून, 2025 02:05 PM

कनाडा के कनानास्किस में चल रहे 51वें G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कई देशों के शीर्ष नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकातें कीं। इन मुलाकातों का उद्देश्य भारत के वैश्विक सहयोग को मजबूत करना और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर साझा रणनीति बनाना रहा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-मयोंग, मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के साथ बैठक में दोनों नेताओं ने व्यापार, अर्थव्यवस्था, ग्रीन हाइड्रोजन, शिपबिल्डिंग, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति जताई। साथ ही, उभरती तकनीकों और वैश्विक चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। वहीं मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम से यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली मुलाकात थी। उन्होंने राष्ट्रपति को ऐतिहासिक चुनावी जीत के लिए बधाई दी और भारत-मैक्सिको संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, फार्मा, डिजिटल इनोवेशन, अर्धचालक (सेमीकंडक्टर्स), स्वास्थ्य, और क्रिटिकल मिनरल्स में सहयोग के अवसरों पर चर्चा की। राष्ट्रपति शेनबाउम को भारत आने का आमंत्रण भी दिया गया।

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से हुई बातचीत को प्रधानमंत्री मोदी ने “अच्छी मुलाकात” बताते हुए सोशल मीडिया पर साझा किया। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बात की। वहीं कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने औपचारिक रूप से PM मोदी का स्वागत किया और दोनों नेताओं ने भारत-कनाडा संबंधों को नई दिशा देने के प्रयासों पर चर्चा की। गौरतलब है कि यह प्रधानमंत्री मोदी की दस वर्षों में कनाडा की पहली यात्रा है और भारत-कनाडा संबंध पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में खराब हो गए थे। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से भी PM मोदी की मुलाकात हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग को बढ़ाने और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी प्रधानमंत्री मोदी ने ‘पुल-असाइड’ बैठक की, जिसमें द्विपक्षीय हितों और वैश्विक घटनाओं पर चर्चा हुई। PM मोदी ने कैलगरी पहुंचने के बाद कहा था कि वह G7 सम्मेलन में विभिन्न नेताओं से मुलाकात करेंगे और वैश्विक मुद्दों पर भारत की राय साझा करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह “Global South” यानी विकासशील देशों की प्राथमिकताओं को प्रमुखता देंगे।पीएम मोदी की यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के तीन देशों साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया के दौरे का हिस्सा है। G7 सम्मेलन में भारत की यह 12वीं और PM मोदी की लगातार 6वीं भागीदारी है। बता दें कि G7 समूह में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, इटली, कनाडा और यूरोपीय संघ शामिल हैं, जो विश्व की प्रमुख विकसित अर्थव्यवस्थाएं मानी जाती हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित