Sunday, June 07, 2026
BREAKING
हरियाणाः सीपीए सम्मेलन में ई-बसों से आएंगे-जाएंगे राष्ट्रमंडल प्रतिनिधि, तेल बचाने पर जोर भाजपा सरकार की योजनाएं कागजो तक सीमित, गरीबों को मिल रही परेशानियां : सैलजा ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तपती धूप में ऑपरेशन बाढ़ नियंत्रण, 41 डिग्री में चार घंटे अफसरों को लेकर फील्ड में उतरे कुल्लू में जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का दावा बगस्याड़ में LNT मशीन लेकर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत लालू-राबड़ी परिवार की सुरक्षा पर गरमाई बिहार की राजनीति, तेजप्रताप ने किया बड़ा दावा प्लास्टिक मुद्रा नोटों पर विचार कर रहा आरबीआई, अभी कोई अंतिम फैसला नहीं - गवर्नर संजय मल्होत्रा नोएडा के बहलोलपुर में बिजली के तारों में लगी आग, पटाखों जैसी आवाजों से मची अफरातफरी अंडर-18 हॉकी एशिया कप - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुष और महिला टीम को जीत की बधाई दी Ind vs Afg Test: गिल-राहुल का शतक, पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 368/3

हिमाचल

Fresh Snowfall At Rohtang : रोहतांग में ताजा हिमपात का दीदार करने उमड़े पर्यटक, मंडी-औट मार्ग पर जाम से बढ़ी परेशानी

06 जून, 2026 08:55 PM

मनाली :जून माह में भी ऊंची चोटियों पर बने ठंडे मौसम और हाल ही में हुए हिमपात ने पर्यटकों को रोहतांग दर्रे की ओर आकर्षित कर दिया है। सप्ताहांत के दौरान बड़ी संख्या में सैलानी रोहतांग और उससे सटे क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। ताजा बर्फ देखने की चाह में पर्यटकों का तांता मढ़ी तक लगा रहा, जबकि रानी नाला क्षेत्र में मौजूद विशाल ग्लेशियर लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। रोहतांग दर्रे की ओर जाने वाले मार्ग पर सुबह से ही पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी थी। मढ़ी में बड़ी संख्या में पर्यटक वाहन पहुंचे, जिससे यहां दिनभर चहल-पहल बनी रही। पर्यटक बर्फ के बीच फोटोग्राफी, सेल्फी और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते नजर आए। कई पर्यटकों ने बताया कि जून में भी बर्फ देखने का अनुभव उनके लिए यादगार साबित हो रहा है।

रानी नाला क्षेत्र में मौजूद ग्लेशियर भी सैलानियों को अपनी ओर खींच रहा है। सड़क के किनारे जमी बर्फ और ऊंचे पहाड़ों के बीच फैले ग्लेशियर को देखने के लिए पर्यटक विशेष रूप से रुक रहे हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग बर्फ के साथ तस्वीरें खिंचवाते और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेते दिखाई दिए। स्थानीय पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि रोहतांग क्षेत्र में बर्फ की मौजूदगी पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बनी हुई है। उधर, पहाड़ों में लगातार बने ठंडे मौसम के कारण मनाली में पर्यटकों की संख्या में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। माल रोड, वशिष्ठ, सोलंगनाला और आसपास के पर्यटन स्थलों पर दिनभर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। होटल, होम-स्टे और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में पर्यटकों की आमद में तेजी आई है, जिससे पर्यटन कारोबार को भी राहत मिली है।

हालांकि बढ़ती पर्यटक आवाजाही का असर यातायात व्यवस्था पर भी दिखाई दिया। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी से औट तक कई स्थानों पर लंबा जाम लगा रहा। वाहनों की अधिक संख्या के कारण यातायात की रफ्तार काफी धीमी हो गई और वाहन रेंगते नजर आए। कई स्थानों पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों को लगभग दो घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। जाम के कारण लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी हुई। पुलिस और प्रशासन ने पर्यटकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय लेकर चलने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि सप्ताहांत और पर्यटन सीजन के दौरान वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात दबाव स्वाभाविक रूप से बढ़ जाता है, ऐसे में लोगों का सहयोग आवश्यक है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

कुल्लू में जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का दावा

कुल्लू में जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का दावा

बगस्याड़ में LNT मशीन लेकर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

बगस्याड़ में LNT मशीन लेकर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

HP Cabinet Decisions: हिमाचल में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के लिए नियमितीकरण नीति-2026 को मंजूरी

HP Cabinet Decisions: हिमाचल में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के लिए नियमितीकरण नीति-2026 को मंजूरी

Himachal: Northern Railway: पठानकोट-जोगिंदर नगर रेल लाइन होगी ब्रॉडगेज, उत्तर रेलवे ने शुरू किया ट्रैफिक स्टडी सर्वे

Himachal: Northern Railway: पठानकोट-जोगिंदर नगर रेल लाइन होगी ब्रॉडगेज, उत्तर रेलवे ने शुरू किया ट्रैफिक स्टडी सर्वे

कांग्रेस सरकार को जनता की नहीं, सत्ता के सुख की चिंता: अनुराग ठाकुर

कांग्रेस सरकार को जनता की नहीं, सत्ता के सुख की चिंता: अनुराग ठाकुर

धर्मशाला पहुंचे भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, गगल एयरपोर्ट पर की लैंडिंग

धर्मशाला पहुंचे भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, गगल एयरपोर्ट पर की लैंडिंग

हिमाचल में शुरू होगी लॉटरी, रूल्स नोटिफाई, राज्य के भीतर और राज्य के बाहर बेचे जा सकेंगे टिकट

हिमाचल में शुरू होगी लॉटरी, रूल्स नोटिफाई, राज्य के भीतर और राज्य के बाहर बेचे जा सकेंगे टिकट

Himachal : सितंबर से कांगड़ा तक पूरा खुल जाएगा फोरलेन, 60 किलोमीटर कम होगी कांगड़ा-शिमला की दूरी

Himachal : सितंबर से कांगड़ा तक पूरा खुल जाएगा फोरलेन, 60 किलोमीटर कम होगी कांगड़ा-शिमला की दूरी

कैबिनेट ने अब तक लिए 1160 फैसले, सब कमेटी ने कहा, 99 फीसदी पर हो गया अमल

कैबिनेट ने अब तक लिए 1160 फैसले, सब कमेटी ने कहा, 99 फीसदी पर हो गया अमल

हरित पंचायतों की आय का 25 प्रतिशत अनाथों और विधवाओं के कल्याण पर होगा खर्च

हरित पंचायतों की आय का 25 प्रतिशत अनाथों और विधवाओं के कल्याण पर होगा खर्च