Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

FIFA World Cup 2026 से 3 टीमें हुईं एलिमिनेट और इन 3 टीमों ने किया अगले राउंड के लिए क्वालीफाई

23 जून, 2026 02:03 PM

FIFA World Cup 2026 अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में खेला जा रहा है, जिसमें 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, लेकिन इनमें से 3 टीमें आगे के राउंड के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगी। सोमवार 22 जून तक 3 टीमें एलिमिनेट हो गई हैं, जो अलग-अलग ग्रुप से हैं। इसके अलावा 3 टीमों ने अगले राउंड यानी राउंड 32 के मैचों के लिए क्वालीफाई करने में सफलता हासिल कर ली है। राउंड 32 से पहले जिन टीमों का सफर अब तक समाप्त हो चुका और जिन टीमों ने क्वालीफाई किया है? उनके बारे में विस्तार से जान लीजिए।

फीफा विश्व कप 2026 से बाहर हुईं टीमों की बात करें तो इसमें हैती का नाम सबसे ऊपर है, जो ग्रुप सी का हिस्सा थी। हैती ने अपने पहले दोनों मैच गंवा दिए हैं। कुल 3 ही मैच हर टीम को ग्रुप फेज में खेलने हैं। एक मैच उनका बाकी है, जिसके नतीजे से कुछ हासिल नहीं होगा। इसके बाद नाम आता है ग्रुप डी की तुर्किये टीम का है। ये टीम भी अपने पहले दोनों मैच हार गई है। वहीं, ग्रुप एफ से ट्यूनीशिया की टीम आगे नहीं जा पाएगी। ट्यूनीशिया की टीम को भी अपने पहले दोनों मैचों में हार ही मिली है। इस तरह हैती, तुर्किये और ट्यूनीशिया अब तक टूर्नामेंट से बाहर होने वाली टीमें हैं।

वहीं, अगर बात राउंड 32 में पहुंचने वाली टीमों की करें तो इनमें एक है मेजबान यूएसए, जिसने अपने पहले दोनों मैच जीत लिए हैं। यूएसए की टीम डी में है। दूसरी टीम मैक्सिको है। मैक्सिको भी इस टूर्नामेंट की मेजबान है। ग्रुप ए की टेबल टॉपर मैक्सिको ने भी पहले दो मैच जीत लिए हैं। ग्रुप ई की बात करें तो इसमें से जर्मनी ने राउंड 32 के लिए क्वालीफाई किया है। जर्मनी भी दो मैच अपने जीत चुकी है। इस तरह ये तीनों टीमें आगे के दौर में आपको खेलते हुई नजर आएंगी।

क्या है फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फॉर्मेट
आपकी जानकारी के लिए बता दें, कुल 48 टीमों के साथ टूर्नामेंट शुरू हुआ था। इसके बाद राउंड 32 के मैच शुरू होंगे। इससे पहले 16 टीमें बाहर हो जाएंगी। 12 ग्रुप 4-4 टीमों के बनाए गए हैं। इनमें से हर ग्रुप की दो-दो टेबल टॉपर आगे जाएंगी, जबकि 8 टीमें नंबर 3 से उठाई जाएंगी, जिनका प्रदर्शन अच्छा होगा। ऐसे में कुछ नंबर 3 की टीमों की किस्मत चमकेगी, जबकि कुछ टीमों को निराशा हाथ लगने वाली है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा गोल या बड़ी जीत ही उन्हें राउंड 32 का टिकट दिलाएगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई