Friday, July 03, 2026
BREAKING
अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

दुनिया

Earthquake: फिलीपींस में 7.2 की तीव्रता का भयंकर भूकंप, तेज झटकों से लोगों में दहशत, सुनामी का अलर्ट जारी

10 अक्टूबर, 2025 07:28 PM

फिलीपींस में शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटकों से लोग दहशत में आ गए। स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजकर 43 मिनट पर दक्षिणी द्वीप मिंडानाओ में धरती कांप उठी। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई है। भूकंप इतना शक्तिशाली था कि समुद्र में एक मीटर से ऊंची लहरें उठने की संभावना जताई गई है। इसी के चलते सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। प्रशासन ने समुद्र तट के पास रहने वाले लोगों को ऊंचे इलाकों की ओर जाने की सलाह दी है। मिंडानाओ और उसके आसपास के क्षेत्रों में सबसे ज्यादा असर देखा गया है। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं। अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन कई इलाकों में इमारतों और दीवारों में दरारें आने की सूचना मिली है।

एजेंसियों ने दी जानकारी
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र समुद्र में लगभग 10 से 58 किलोमीटर की गहराई पर था। वहीं यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) ने भूकंप की तीव्रता 7.4, और फिलिपीन एजेंसी फिलवोल्क्स (PHIVOLCS) ने 7.6 दर्ज की है। यानी अलग-अलग एजेंसियों के मुताबिक भूकंप बेहद शक्तिशाली था।

ऑफ्टरशॉक्स का भी खतरा
फिलवोल्क्स ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले घंटों में ऑफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद आने वाले झटके) महसूस किए जा सकते हैं। अधिकारियों ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है। स्थानीय प्रशासन लगातार तटीय इलाकों पर नजर बनाए हुए है और सुनामी की स्थिति में तुरंत निकासी की तैयारी कर ली गई है।

पहले भी भूकंपों से झेल चुका है फिलीपींस
फिलीपींस भूकंपीय दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है। यह देश प्रशांत महासागर के “रिंग ऑफ फायर” ज़ोन में आता है, जहां ज्वालामुखी और भूकंप की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। पिछले कुछ वर्षों में यहां कई बार 6 से ऊपर की तीव्रता वाले भूकंप दर्ज किए जा चुके हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित