Friday, July 03, 2026
BREAKING
अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

दुनिया

Drones Attack: जर्मनी में हुए अचानक ड्रोन अटैक से मचा हड़कंप, म्यूनिख एयरपोर्ट बंद, 17 उड़ानें रद्द, 3000 यात्री फंसे

03 अक्टूबर, 2025 06:14 PM

जर्मनी के दूसरे सबसे व्यस्त हवाई अड्डे म्यूनिख एयरपोर्ट को आज एक ड्रोन देखे जाने के कारण अचानक बंद करना पड़ा। इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक इस सुरक्षा चूक के कारण 17 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं जबकि करीब 3,000 यात्री हवाई अड्डे पर फंस गए।

यूरोप के कई देशों में डायवर्ट हुईं फ्लाइट्स
यह घटना ऐसे समय हुई जब म्यूनिख एयरपोर्ट ने इस साल के पहले छह महीनों में लगभग 2 करोड़ यात्रियों को संभाला है। अचानक हुई इस रुकावट से पूरी एयरलाइंस व्यवस्था प्रभावित हुई। कुल 17 फ्लाइट्स रद्द की गईं। 15 फ्लाइट्स को जर्मनी के अन्य एयरपोर्ट्स (स्टटगार्ट, नूर्नबर्ग, फ्रैंकफर्ट) और पड़ोसी देश ऑस्ट्रिया के विएना एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि हालात काबू में हैं और सुबह 5 बजे से संचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल के दिनों में यूरोप के कई नाटो (NATO) देशों में अज्ञात ड्रोन देखे जाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले हफ्ते ही डेनमार्क और पोलैंड के हवाई क्षेत्र में भी ड्रोन देखे गए थे जिससे हवाई यातायात घंटों बाधित रहा था।

यूरोपीय संघ को रूस की चुनौती की आशंका
ड्रोन घटनाओं को लेकर यूरोपीय संघ (EU) के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में हुई। यहां इन घटनाओं के पीछे रूस का हाथ होने की आशंका जताई गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने साफ कहा कि ये घटनाएं रूस की चुनौती का हिस्सा हो सकती हैं। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन ने सीधा आरोप तो नहीं लगाया लेकिन इशारों में रूस की ओर उंगली उठाते हुए कहा कि "यूरोप को अब अपनी सुरक्षा खुद मजबूत करनी होगी। हमें न सिर्फ ड्रोन बनाने की क्षमता बढ़ानी है बल्कि एंटी-ड्रोन सिस्टम भी तैयार करने होंगे।" पिछले हफ्ते डेनमार्क में कई एयरपोर्ट्स पर ड्रोन दिखने के बाद वहां सभी नागरिक ड्रोन उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी।

संदिग्ध ड्रोन को गिराने के लिए 'ड्रोन वॉल' की तैयारी
इन बढ़ते खतरों के जवाब में यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने 'ड्रोन वॉल' बनाने का विचार पेश किया है।

क्या होता है 'ड्रोन वॉल'?
इसका मतलब है कि यूरोप की पूर्वी सीमाओं पर एक ऐसा सुरक्षा जाल तैयार किया जाए जिसमें सेंसर, रडार और हथियार तैनात हों ताकि किसी भी संदिग्ध ड्रोन को तुरंत पहचानकर गिराया जा सके। नाटो के महासचिव मार्क रुटे ने भी इस विचार का समर्थन करते हुए इसे बेहद 'जरूरी और समय पर लिया गया कदम' बताया है। जर्मनी में हुई यह घटना अब यूरोप की सुरक्षा और सैन्य तैयारियों को मजबूत करने की आवश्यकता को और बढ़ा रही है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित