Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

Donald Trump: ईरान को शांति के रास्ते पर आ जाए, अगली बार हमला और भी बड़ा होगा- डोनाल्ड ट्रंप का कड़ा संदेश

22 जून, 2025 04:24 PM

इंटरनेशनल डेस्कः  पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में ईरान को सीधी चेतावनी दी है। ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमलों के बाद ट्रंप ने कहा कि "अब समय है कि ईरान युद्ध की राह छोड़कर शांति का रास्ता अपनाए।" ईरान में या तो शांति होगी या फिर त्रासदी। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर सफल सैन्य हमलों के बाद देशवासियों को संबोधित करते हुए ईरान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि "ईरान पिछले 40 वर्षों से दुनिया को धमकाता आ रहा था, लेकिन अब वक्त आ गया है कि वह शांति का रास्ता अपनाए।"

सबसे कठिन टारगेट, सबसे बड़ी सफलता
ट्रंप ने अपने भाषण में खुलासा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान में "सबसे कठिन और संवेदनशील टारगेट" को निशाना बनाया और यह ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने बताया कि हमलों में फोर्डो, नतांज और एस्फाहान जैसे प्रमुख परमाणु संवर्धन ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है। हमारा उद्देश्य ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को खत्म करना था, और हम इसमें सफल हुए हैं। ये ठिकाने अब दुनिया के लिए खतरा नहीं हैं, ट्रंप ने कहा।
दुनिया की कोई सेना ऐसा नहीं कर सकती अमेरिकी सेना की प्रशंसा करते हुए ट्रंप ने कहा, "दुनिया में कोई दूसरी सेना नहीं है जो इतनी सटीकता और ताकत से ऐसी कार्रवाई कर सके।" उन्होंने इस ऑपरेशन को "शानदार सैन्य सफलता" बताया और इसे अमेरिकी सेना की क्षमता का प्रमाण बताया।

आतंकवाद का गढ़ बन चुका था ईरान: ट्रंप
राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह देश दुनिया में आतंकवाद का नंबर एक प्रायोजक बन चुका था और उसके परमाणु कार्यक्रम से वैश्विक शांति को गंभीर खतरा था। "उन्होंने हमारे लोगों को मारा है, उनके हाथ-पैर उड़ाए हैं। कासिम सुलेमानी ने कई निर्दोषों की जान ली थी। मैंने बहुत पहले ही तय कर लिया था कि अब यह नहीं चलेगा," ट्रंप ने भावुक होकर कहा।

चेतावनी – अगली बार हमला और भी बड़ा होगा
ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह अभी भी नहीं सुधरता और क्षेत्र में शांति की ओर नहीं बढ़ता, तो आने वाले हमले इससे भी बड़े होंगे।  उन्होंने जोर देकर कहा, अब समय है कि ईरान यह समझे कि ताकत के सामने झुकना कमजोरी नहीं, समझदारी है। शांति का मार्ग ही आगे का रास्ता है।

बता दें कि इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया ट्रुथ पर पोस्ट कर कहा, “मैं शाम 10:00 बजे राष्ट्र के नाम संबोधित करूंगा … यह अमेरिका, इजराइल और पूरे विश्व का ऐतिहासिक क्षण है। ईरान को अब मानना पड़ेगा कि युद्ध खत्म करना होगा। धन्यवाद!” साथ ही उन्होंने एक स्क्रीनशॉट साझा किया जिसमें लिखा था – “Fordow is gone.” यानी Fordow साइट पूरी तरह ध्वस्त कर दी गई है।

https://t.co/2OYrMFlw46

— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) June 22, 2025

अमेरिकी कार्रवाई पर इज़राइल की प्रतिक्रिया
वहीं,  इज़राइल के प्रधानमंत्री का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा –"शांति ताकत से आती है, कमजोरी से नहीं।" अमेरिका द्वारा ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों – फोर्डो, नतांज और एस्फाहान – पर बंकर बस्टर बमों से हमला करने के बाद इज़राइल ने इस कदम को "साहसिक और आवश्यक" बताया। प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने एक आधिकारिक बयान में कहा: “हम जानते हैं कि शांति केवल तब आती है जब आपके पास अपनी रक्षा करने की ताकत हो। अमेरिका ने दिखा दिया है कि वह केवल शब्दों से नहीं, बल्कि कार्रवाई से जवाब देता है।”

हमला किसने किया:
रॉयटर्स की खबर के अनुसार, इस हमले में B-2 स्टेल्थ बॉम्बर विमान का उपयोग हुआ।

संबोधन से पहले की प्रमुख घटनाएं

  1. सशस्त्र कार्रवाई की घोषणा:
    ट्रंप ने कहा था कि केवल अमेरिका ही ऐसी कार्रवाई कर सकता है; "अब शांति का समय है"।

  2. तीन परमाणु केंद्र निशाने पर:
    – Fordow, Natanz और Isfahan को निशाना बनाया गया; Fordow को विशेष रूप से "पूरा पेलोड" गिराया गया।
    – हमला तब हुआ जब ट्रंप ने अमेरिका की कार्रवाई को इज़राइल का समर्थन करार दिया था — B-2 विमानों को गुआम भेजा गया।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर