Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

मनोरंजन

Dharmendra Pradhan Resigns: प्रियंका चोपड़ा का ताली वाला इमोजी, रोहित सराफ समेत इन एक्टर्स ने जताई खुशी

25 जुलाई, 2026 07:41 PM

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे (Dharmendra Pradhan Resignation) के बाद अब एक एक करके बॉलीवुड सितारों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। प्रियंका चोपड़, रोहित सराफ, अदिति राव हैदरी समेत तमाम सेलेब्स ने इस बड़ी खबर पर रिएक्ट किया है। प्रियंका चोपड़ा ने इमोजी के साथ इस खबर पर रिएक्ट किया है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोलीं प्रियंका चोपड़ा?
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जानकारी देने वाला एक पोस्ट शेयर किया है। इसी पोस्ट के साथ उन्होंने ताली बजाने वाला, आंखों में आंसू, आंखों पर काले चश्मे और दिल का इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है।

प्रियंका ने एक और पोस्ट री-शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा था- ये आपका है जेन जी। तीसरे पोस्ट में उन्होंने सोनम वांगचुक की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में सोनम वांगचुक विक्टरी वाला पोज देते नजर आ रहे हैं।

रोहित सराफ ने शेयर की लहराते तिरंग की तस्वीर
एक्टर रोहित सराफ ने लहराते हुए तिरंग की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- जय हिंद। वहीं, एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा- भविष्य अब दूर का सपना नहीं है। ये यहां है, लाउड एंड क्लीयर।

हुमा कुरैशी ने क्या कहा?
हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टा पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की जानकारी देते पोस्ट को री-शेयर किया। इसी के साथ उन्होंने लिखा- युवाओं को सलाम। तिलोत्तमा शोम ने लिखा- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। सौभाग्यशाली हूं कि हमारे सुवाओं की ये ऐतिहासिक क्रांति मैं देख पाई। उन्होंने भारत के युवाओं को धन्यवाद किया।

अदिति राव हैदरी क्या बोलीं?
अदिति राव हैदरी ने लिखा- जीत के लिए जेन जी। ईमानदारी, अहिंसा, जवाबदेही, बोलने की आजादी और बुद्धिमत्ता को शक्ति। एक अच्छी लड़ाई लड़ना और उसे जीतना। सलाम है। ईशान खट्टर ने अपने हाथ में एक स्केच पड़े हुए अपने तस्वीर शेयर की। उस स्केच पर लिखा था- इंकलाब जिंदाबाद।

क्या बोले राजीव अदातिया?
राजीव अदातिया ने लिखा- शिक्षा मंत्री ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया। ये है देश और युवाओं की ताकत। हमेशा याद रखें कि शक्ति आपके पास है। आपने उन्हें चुना है और आप उन्हें हटा भी सकते हैं। जय हिंद।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज