Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

Covid 19: देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में आई गिरावट, बीते 24 घंटों में एक मरीज की मौत

23 जून, 2025 04:16 PM

नई दिल्ली। देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार कमी आने से सोमवार को इनकी संख्या घटकर 4425 रह गई और इस बीमारी से ठीक होने मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 20947 पहुंच गई। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से छत्तीसगढ़ में एक और मरीज की मौत होने के साथ देश में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 124 हो गया। गौरतलब है कि 22 मई को देश में कोरोना के सिर्फ़ 257 मामले सक्रिय थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के सक्रिय मामलों में 329 की कमी दर्ज की गयी। दूसरी ओर इस वायरस के संक्रमण से 664 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार नये वेरिएंट, विशेष रूप से एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और हाल ही में पहचाने गये एनबी.1.8.1 सबवेरिएंट के कारण संक्रमण हो रहा है। इन वेरिएंट्स की जांच चल रही है।

मंत्रालय के अनुसार सक्रिय मामलों में दक्षिण भारत का केरल सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। हांलाकि आज आठ सुबह तक 103 मामले घटने के साथ कुल सक्रिय मामलों का आंकड़ा घटकर 840 रह गया। राष्ट्रीय राजधानी में 77 मामले घटने से संक्रमितों की कुल संख्या 435 रह गयी। महाराष्ट्र में 26 मामले घटने से सक्रिय मामलों की कुल संख्या घटकर 298 रह गयी और गुजरात में 11 मामले घटने से कुल संख्या घटकर 638 रह गयी है।

पिछले 24 घंटों में पांच राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि देखी गई है। इस अवधि में मणिपुर में सबसे अधिक 28 सक्रिय मामले सामने आए, जबकि केरल में सबसे अधिक 103 सक्रिय मामले कम हुए हैं। पश्चिम बंगाल का नवीनतम आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन वहां कोरोना के सक्रिय मामले 747 हैं। कर्नाटक में 251, तमिलनाडु में 127, उत्तर प्रदेश में 226, राजस्थान में 206, हरियाणा में 69, मध्य प्रदेश में 91, आंध्र प्रदेश में 34, ओडिशा में 36, छत्तीसगढ में 66, बिहार में 19, सिक्किम में 46, पंजाब में 59, झारखंड में 15, असम में 41, मणिपुर में 132, जम्मू-कश्मीर में 18, तेलंगाना और उत्तराखंड में नौ-नौ, पुड्डुचेरी में चार, गोवा और चंडीगढ़ में तीन-तीन, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड और त्रिपुरा में एक-एक सक्रिय मामले हैं। मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण का फिलहाल कोई सक्रिय मामला नहीं है।

स्वास्थ्य अधिकारियों और विशेषज्ञों ने लोगों से कोराना नियमों का पालन करने और मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील की है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित