Friday, August 14, 2026
BREAKING
2030 तक भारत में कोयले की मांग 1.6 अरब टन पहुंचने का अनुमान: कोयला सचिव स्वतंत्रता दिवस: इस बार लाल किला की प्राचीर से 15 अगस्त को पीएम मोदी बनाएंगे नया रिकॉर्ड सुखबीर बादल का हालचाल जानने पर हरसिमरत कौर ने पीएम मोदी का व्यक्त किया आभार, कहा-आपके नेक व्यवहार से प्रभावित हूं हंगामे के बीच सीमित रहा संसद के मानसून सत्र का कामकाज विभाजन विभीषिका अनगिनत लोगों के संघर्ष, साहस, त्याग और धैर्य की स्मृति है: राजनाथ सिंह भारत और लाइबेरिया ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर देश के तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आज पीएम मोदी का संदेश- ‘एकजुटता की राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करें’

मनोरंजन

Cocktail 2 OTT Release: इंतजार खत्म, थिएटर के बाद अब ओटीटी पर आई शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', जानें कहां हुई रिलीज

14 अगस्त, 2026 11:12 AM

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म में तीनों स्टार्स के बीच की केमिस्ट्री काफी शानदार थी। ये फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। थिएटर रिलीज के बाद हर किसी को 'कॉकटेल 2' के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' अब स्ट्रीमिंग पर रिलीज होने जा रही है। तो चलिए जानते हैं 'कॉकटेल 2' कब और कहां रिलीज हुई।

जानें कब और कहां हो रही रिलीज?
'कॉकटेल 2' के थिएटर रिलीज के समय फिल्म की आलोचना हुई थी, लेकिन बाद में यह बॉक्स-ऑफिस पर सफल रही। ऐसे में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की ये फिल्म आज ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म आज यानी 14 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज से फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

कॉकटेल 2 की कहानी
शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' की कहानी एक ट्रायंगल पर बेस्ड है। 'कॉकटेल 2' 2012 की फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। 'कॉकटेल 2 कुणाल (शाहिद कपूर) और दीया (रश्मिका मंदाना) की कहानी है, जो 16 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। इटली की छुट्टियों में दीया को कुणाल पर शक होता है और वह अपने प्यार की परीक्षा लेने के लिए अपनी दोस्त एली (कृति सेनन) से कुणाल को रिझाने को कहती है, जिससे उलझनें शुरू होती हैं। लेकिन बस यहीं पर एक ऐसा ट्विस्ट आता है, जो दीया की जिंदगी में उथल-पुथल मचा देता है। एली को सच में कुणाल से प्यार हो जाता है।

'कॉकटेल 2' का पहला पार्ट
बता दें कि साल 2012 में आई रोमांस कॉमेडी 'कॉकटेल' शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का पहला पार्ट है। इस फिल्म में सैफ अली खान, डायना पेंटी, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया, बोमन ईरानी, रणदीप हुड्डा जैसे स्टार्स थे. पहले पार्ट को भी काफी पसंद किया गया था। 'कॉकटेल' फिल्म हिट हुई थी। मूवी में सैफ, दीपिका और डायना की केमिस्ट्री छा गई थी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'आवारापन 2' रिव्यू: इमरान हाशमी की शिवम पंडित के किरदार में दमदार वापसी, गुस्से, प्रायश्चित और मुक्ति की तलाश का नया चैप्टर

'आवारापन 2' रिव्यू: इमरान हाशमी की शिवम पंडित के किरदार में दमदार वापसी, गुस्से, प्रायश्चित और मुक्ति की तलाश का नया चैप्टर

जॉनी लीवर बर्थडे स्पेशल : कभी पैसों के लिए बेची कलम...फिर ऐसे बने बॉलीवुड के कॉमेडी किंग

जॉनी लीवर बर्थडे स्पेशल : कभी पैसों के लिए बेची कलम...फिर ऐसे बने बॉलीवुड के कॉमेडी किंग

द ट्रेटर्स 2 में रिया चक्रवर्ती ने बयां किया सुशांत की मौत के बाद का अपना दर्द, बोलीं- कई साल तक शक में...

द ट्रेटर्स 2 में रिया चक्रवर्ती ने बयां किया सुशांत की मौत के बाद का अपना दर्द, बोलीं- कई साल तक शक में...

5 साल की उम्र में स्टेज शो, 13 में लता से सम्मान... 18 में तलाक के बाद सुनिधि चौहान बनीं बॉलीवुड की दमदार आवाज

5 साल की उम्र में स्टेज शो, 13 में लता से सम्मान... 18 में तलाक के बाद सुनिधि चौहान बनीं बॉलीवुड की दमदार आवाज

कभी महज 50 रुपए महीने कमाते थे शम्मी कपूर, थिएटर से शुरु किया था बॉलीवुड के 'याहू स्टार' बनने तक का सफर

कभी महज 50 रुपए महीने कमाते थे शम्मी कपूर, थिएटर से शुरु किया था बॉलीवुड के 'याहू स्टार' बनने तक का सफर

सलमान खान और संजय दत्त की फिर दिखेगी जोड़ी, '7 डॉग्स' के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल

सलमान खान और संजय दत्त की फिर दिखेगी जोड़ी, '7 डॉग्स' के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल

श्रीदेवी की बायोग्राफी 'एम्प्रेस' जल्द होगी रिलीज, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया कवर

श्रीदेवी की बायोग्राफी 'एम्प्रेस' जल्द होगी रिलीज, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया कवर

5 फ्लॉप फिल्मों के बाद पायलट बनना चाहते थे मोहनीश बहल, सलमान खान ने बचाया फिल्मी करियर

5 फ्लॉप फिल्मों के बाद पायलट बनना चाहते थे मोहनीश बहल, सलमान खान ने बचाया फिल्मी करियर

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का टीजर रिलीज, दिखा डरा देने वाला माहौल

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का टीजर रिलीज, दिखा डरा देने वाला माहौल

'बिग बॉस 20' में होगा बड़ा बदलाव, सलमान खान ने बताया- 'एक्स्ट्रा जीवनदान से बदलेगा गेम'

'बिग बॉस 20' में होगा बड़ा बदलाव, सलमान खान ने बताया- 'एक्स्ट्रा जीवनदान से बदलेगा गेम'