Sunday, August 02, 2026
BREAKING
भारत अमेरिका को पछाड़ दुनिया का दूसरा सबसे तेजी से बढ़ने वाला सोलर एनर्जी मार्केट बना दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मृत्यु के मामलों में मिलेगा 7.5 लाख रुपए तक मुआवजा- सीएम रेखा गुप्ता अखिलेश का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- चार दिन का नहीं, चार दिन बची सरकार का सत्र यह बहुत खुशी का मौका, खेलों में बढ़ता जा रहा है भारत का प्रभुत्व - जेपी दलाल हरियाणा में कॉन्ट्रैक्चुअल कर्मचारियों को बड़ी राहत : सिक्योरिटी ऑफ सर्विस पोर्टल का शेड्यूल बढ़ा 30 अगस्त से शुरू होगी शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग: शुभमन, अर्शदीप रहे मौजूद; 250 खिलाड़ियों को मिलेगा मंच पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर हरपाल चीमा ने कसा तंज, कहा-पंजाब के लोग कुर्सी नहीं देंगे कांग्रेस में रील और चुनाव पर भिड़ंत : पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग का चन्नी पर तंज, पटियाला और संगरूर में भिड़े कार्यकर्ता पंजाब भाजपा ने 6 जिलों में नए अध्यक्ष किए नियुक्त, जानें किसे मिली जिम्मेदारी संगरूर में कांग्रेस की भिड़ंत पर चुघ का तंज- जो खुद को नहीं संभाल पा रहे, पंजाब क्या संभालेंगे?

हिमाचल

CM सुक्खू ने किया ऐलान, चम्बा मेडिकल कॉलेज में AIIMS की तर्ज पर स्थापित होंगी 3 टैस्ला MRI मशीन

02 अगस्त, 2026 07:49 PM

चम्बा : मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चम्बा में फैकल्टी को मजबूत करने के लिए नियमों में आवश्यक छूट प्रदान की जाएगी। चिकित्सा महाविद्यालय में नई एक्स-रे मशीन, अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक उपकरण, सीटी स्कैन मशीन और एम्स नई दिल्ली की तर्ज पर अत्याधुनिक तकनीक से युक्त 3 टैस्ला एमआरआई मशीन स्थापित की जाएंगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मेडिकल कॉलेज फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान की। इस संवाद सत्र में उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में उनसे विचार-विमर्श भी किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चिकित्सा महाविद्यालय में 20 आईसीयू बैड स्थापित करने के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में फैकल्टी के सुदृढ़ीकरण के उपरांत संस्थान में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू करने की संभावनाओं को तलाशा जाएगा।

10 दिन के भीतर होगी 40 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति
मुख्यमंत्री ने अगले 10 दिनों के भीतर चम्बा चिकित्सा महाविद्यालय में 40 स्टाफ नर्सों की तैनाती की घोषणा की। इसके अतिरिक्त रेडियोग्राफर तथा अन्य तकनीकी कर्मचारियों को भी नियुक्त किया जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु एवं प्रभावी ढंग से मिल सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सकों को विदेश में एक्सपोजर विजिट पर भेजने पर भी विचार कर रही है और इस संबंध में एक नीति तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के एक्पोजर विजिट चिकित्सकों को अन्य देशों की उन्नत चिकित्सा पद्धतियों एवं आधुनिक तकनीकों का अनुभव प्राप्त करने का अवसर देंगे, जिससे वे सर्वोत्तम स्वास्थ्य प्रणालियों का संचालन प्रदेश में सुनिश्चित कर सकेंगे।

स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण प्राथमिकता, खर्च होंगे 3000 करोड़
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य अवसंरचना और स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है तथा इस दिशा में लगभग 3,000 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से न केवल प्रदेशवासियों को लाभ मिलेगा, बल्कि राज्य में स्वास्थ्य पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह आईजीएमसी शिमला, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन, चमियाणा, टांडा तथा नेरचौक मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद कर चुके हैं। इन संवाद सत्रों में प्राप्त सुझावों को राज्य सरकार द्वारा नीति निर्धारण की प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। चिकित्सा महाविद्यालयों में मौजूद कमियों को दूर करने के लिए सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं तथा सरकार का लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करवाना है।

चम्बा में कार्डियोलॉजी विभाग स्थापित
मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्बा चिकित्सा महाविद्यालय में कार्डियोलॉजी विभाग की स्थापना की जा चुकी है। इसके अलावा सीनियर रैजीडैंट (एसआर) के 23 पद तथा पोस्ट ग्रैजुएट (पीजी) के 28 पद स्वीकृत किए गए हैं, जिससे संस्थान में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। उन्होंने कहा कि चम्बा में सीनियर रैजीडैंट छात्रावास के निर्माण के लिए 18.98 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। सरकार ने पीजी एवं एसआर चिकित्सकों के स्टाइपैंड में भी वृद्धि की है तथा स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (डीएचएस) और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (डीएमई) के कैडर को अलग किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

CM सुक्खू ने चम्बा को दी ₹333 करोड़ की सौगात, 200 बैड के अस्पताल सहित 26 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

CM सुक्खू ने चम्बा को दी ₹333 करोड़ की सौगात, 200 बैड के अस्पताल सहित 26 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Shimla: एचआरटीसी कर्मचारियों को समय पर मिला वेतन, सरकार ने जारी किए 38 करोड़

Shimla: एचआरटीसी कर्मचारियों को समय पर मिला वेतन, सरकार ने जारी किए 38 करोड़

Sirmour: हिमाचल में बदले की राजनीति और अत्याचार की सरकार चला रही है कांग्रेस : बिंदल

Sirmour: हिमाचल में बदले की राजनीति और अत्याचार की सरकार चला रही है कांग्रेस : बिंदल

Himachal: कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर गरमाई सियासत, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया तीखा पलटवार

Himachal: कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर गरमाई सियासत, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया तीखा पलटवार

Chamba News: अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले का समापन करेंगे CM सुक्खू, ऐतिहासिक चौगान से देंगे करोड़ों की सौगात

Chamba News: अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले का समापन करेंगे CM सुक्खू, ऐतिहासिक चौगान से देंगे करोड़ों की सौगात

Himachal : CM सुक्खू ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 100 हाइड्रोजन बसों को भी खरीदने की तैयारी

Himachal : CM सुक्खू ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 100 हाइड्रोजन बसों को भी खरीदने की तैयारी

Himachal: सरकार ने नियमों में किया संशोधन, अब स्टडी लीव पर जाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन

Himachal: सरकार ने नियमों में किया संशोधन, अब स्टडी लीव पर जाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन

Kangra: पेपर लीक पर पेश कडे़ कानून का पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने किया स्वागत

Kangra: पेपर लीक पर पेश कडे़ कानून का पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने किया स्वागत

खत्म हुआ इंतजार! हिमाचल पहुंचीं 240 नई इलैक्ट्रिक बसें, सीएम और डिप्टी सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

खत्म हुआ इंतजार! हिमाचल पहुंचीं 240 नई इलैक्ट्रिक बसें, सीएम और डिप्टी सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

Himachal Politics : CM सुक्खू ने ADR रिपोर्ट को किया खारिज, BJP पर लगाया छवि खराब करने का आरोप

Himachal Politics : CM सुक्खू ने ADR रिपोर्ट को किया खारिज, BJP पर लगाया छवि खराब करने का आरोप