Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

CM सुक्खू ने 246 करोड़ रुपए की भूमिगत यूटिलिटी डक्ट परियोजना की रखी आधारशिला

08 जून, 2026 09:06 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को शिमला में 246 करोड़ रुपए लागत की भूमिगत यूटिलिटी डक्ट परियोजना की आधारशिला रखी। इस परियोजना का उद्देश्य शहर के उपयोगिता अवसंरचना तंत्र का आधुनिकीकरण, शहरी सौंदर्यीकरण तथा आम नागरिकों की सुविधा में सुधार करना है। इस परियोजना के अंतर्गत छोटा शिमला-विलीपार्क-चौड़ा मैदान, लोक भवन-ओक ओवर तथा शेर-ए-पंजाब-सीटीओ चौक वाया लोअर बाजार क्षेत्रों में एकीकृत भूमिगत यूटिलिटी डक्ट नेटवर्क का निर्माण किया जाएगा। परियोजना पूर्ण होने के बाद विभिन्न उपयोगिता सेवाओं की व्यवस्थित स्थापना और रखरखाव संभव हो सकेगा, सड़कों की बार-बार खुदाई की आवश्यकता कम होगी तथा प्रदेश की राजधानी के स्वरूप में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक, सतत् एवं नागरिक-केंद्रित शहरी अवसंरचना के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भूमिगत यूटिलिटी डक्ट के निर्माण से सेवाओं की आपूर्ति बेहतर होगी, रखरखाव कार्यों के कारण होने वाली बाधाएं कम होंगी और शिमला अधिक व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित होगा।

सीएम सुक्खू ने इस पहल को शिमला के कायाकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील पत्थर बताते हुए कहा कि शिमला में ओवरहेड तारों को भूमिगत किया जा रहा है, जिससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी और स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल शहर की आधारभूत संरचना को सदृढ़ करेगी बल्कि शिमला की विरासत एवं प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित रखते हुए पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमिगत यूटिलिटी नेटवर्क से आवश्यक सेवाओं के रख-रखाव में सुविधा होगी तथा विशेष रूप से भारी हिमपात और प्रतिकूल मौसम के दौरान बिजली एवं दूरसंचार सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, पार्षदगण, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू