Thursday, August 20, 2026
BREAKING
प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पर महंगाई की तिहरी मार पड़ रहीः दीपेन्द्र हुड्डा अम्बाला छावनी में 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल की भूमि लेने हेतु लगभग 13 करोड़ रूपए मंजूर अपना वादा निभाए बीजेपी, HKRN कर्मियों को तुरंत प्रभाव से पक्का करे सरकार- कांग्रेस मानसून सत्र: सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करें, छोटे-छोटे सुधारों से ही आते हैं बड़े बदलाव- हरविंद्र कल्याण फतेहाबाद में कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर पारदर्शी भर्ती नीति से बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को मिलीं 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां: मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, कहा- आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए देश से माफी मांगे भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा पंजाब विधानसभा चुनाव में साथ आ सकते हैं अकाली और भाजपा, हरसिमरत कौर बादल ने दिए संकेत

हिमाचल

CM सुक्खू का ऐलान, 6 महीने में MRI-CT स्कैन की वेटिंग होगी खत्म; 4 महीने में लगेंगी ऑटोमेटेड लैब

20 अगस्त, 2026 08:08 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरकार इन तीनों क्षेत्रों में तेजी से सुधार के लिए काम कर रही है, ताकि गरीब और जरूरतमंद वर्गों को प्रदेश में ही सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एम्स स्तर की रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू की है, जिससे हिमाचल प्रदेश उत्तर भारत में आधुनिक सर्जरी के लिए एक प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। निजी क्षेत्र में रोबोटिक सर्जरी पर लगभग 6 से 7 लाख रुपये का खर्च आता है, जबकि हिमाचल में यही सर्जरी 30 हजार से 80 हजार रुपये में की जा रही है। उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार लाने की राज्य सरकार की सोच का प्रतीक है। यह सुविधा प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध करवाई गई है और अब तक 400 से अधिक रोबोटिक सर्जरी की जा चुकी हैं।

सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में 3-टेस्ला एमआरआई मशीनें स्थापित की गई हैं। सरकार का लक्ष्य अगले छह माह में एमआरआई, सीटी स्कैन और एक्स-रे की प्रतीक्षा सूची को समाप्त करना है। इसके अलावा अगले चार माह में सभी मेडिकल कॉलेजों में ऑटोमेटेड लैब स्थापित की जाएंगी, जिससे एक ही रक्त के नमूने से कई प्रकार की जांच संभव हो सकेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे इन सुधारों के लिए धन उपलब्ध करवा रही है। हमीरपुर में एलाइड हेल्थ कॉलेज स्थापित किया जा रहा है, जबकि इस वर्ष प्रदेश में 320 अतिरिक्त स्नातकोत्तर चिकित्सा सीटें बढ़ाई जा रही हैं। प्रदेश सरकार आवश्यकता के अनुसार डॉक्टरों के वेतन में बढ़ोतरी और नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) देने पर भी विचार कर रही है।

शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूल जल्द ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के मामले में निजी स्कूलों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की स्थिति में होंगे। प्रदेश सरकार द्वारा 150 से अधिक सीबीएसई स्कूल खोले गए हैं, जहां 80 प्रतिशत से अधिक मेरिट वाले शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया इस वर्ष 15 सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी विशेष प्राथमिकता दे रही है। हिमाचल प्रदेश देश को लगभग 90 हजार करोड़ रुपये की पारिस्थितिकी सेवाएं प्रदान करता है और राज्य सरकार उचित मंचों पर प्रदेश के अधिकारों और हितों को मजबूती से उठा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) में हर वर्ष 8 हजार करोड़ रुपये की कमी के बावजूद प्रदेश में कर्मचारियों के वेतन और पेंशनरों की पेंशन के भुगतान में कोई देरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में तीन नए शहर विकसित करने की योजना पर भी काम कर रही है। साथ ही प्रशासनिक तंत्र के आकार को कम करने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि सरकार के अधिक से अधिक धन का उपयोग जनता के कल्याण के लिए किया जा सके।

मुख्यमंत्री ‘दिव्य हिमाचल’ समाचार पत्र समूह द्वारा आयोजित ‘हिमाचल रत्न’ कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए 13 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को हिमाचल रत्न पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, ‘दिव्य हिमाचल’ समाचार पत्र के प्रधान संपादक अनिल सोनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

‘सरकार ठीक बात बोलेगी तो साथ देंगे, लोकतंत्र की आवाज़ दबाई तो मिलेगा मुंहतोड़ जवाब’: जयराम ठाकुर

‘सरकार ठीक बात बोलेगी तो साथ देंगे, लोकतंत्र की आवाज़ दबाई तो मिलेगा मुंहतोड़ जवाब’: जयराम ठाकुर

हिमाचल की वन संपदा से खुलेगी 22,600 करोड़ की कमाई की राह, सरकार ने ISB से किया करार

हिमाचल की वन संपदा से खुलेगी 22,600 करोड़ की कमाई की राह, सरकार ने ISB से किया करार

Himachal: जयराम ठाकुर ने कसा तंज, बोले-'सुक्खू सरकार को Alto Car में फिट कर विधानसभा से करेंगे बाहर'

Himachal: जयराम ठाकुर ने कसा तंज, बोले-'सुक्खू सरकार को Alto Car में फिट कर विधानसभा से करेंगे बाहर'

Shimla: अधिकारियों के तबादले के लिए एक न्यूनतम कार्यकाल तय करे सरकार : हाईकोर्ट

Shimla: अधिकारियों के तबादले के लिए एक न्यूनतम कार्यकाल तय करे सरकार : हाईकोर्ट

Himachal: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले-'भाजपा के खिलाफ तथ्यों के साथ श्वेत पत्र लाएगी सरकार'

Himachal: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले-'भाजपा के खिलाफ तथ्यों के साथ श्वेत पत्र लाएगी सरकार'

Shimla: फीस बढ़ौतरी और छात्र संघ चुनाव को लेकर ABVP का हल्ला बोल, रामपुर कॉलेज में की तालाबंदी

Shimla: फीस बढ़ौतरी और छात्र संघ चुनाव को लेकर ABVP का हल्ला बोल, रामपुर कॉलेज में की तालाबंदी

Shimla: पेपर हुआ ही नहीं तो लीक कहां से होगा : बिंदल

Shimla: पेपर हुआ ही नहीं तो लीक कहां से होगा : बिंदल

Shimla: अफसरों की फौज कम करके 200 करोड़ बचेंगे, प्रतिनियुक्ति को तुरंत अप्रूवल : सुक्खू

Shimla: अफसरों की फौज कम करके 200 करोड़ बचेंगे, प्रतिनियुक्ति को तुरंत अप्रूवल : सुक्खू

Shimla: मंडी को मिलीं 25 नई इलैक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दिखाई हरी झंडी

Shimla: मंडी को मिलीं 25 नई इलैक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दिखाई हरी झंडी

Hamirpur: कांग्रेस नेताओं का वंदे मातरम् के गायन को रुकवाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग

Hamirpur: कांग्रेस नेताओं का वंदे मातरम् के गायन को रुकवाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग