Friday, July 31, 2026
BREAKING
जमीन धोखाधड़ी के मामलों में अनिल विज सख्त, डीएसपी को कार्रवाई करने के निर्देश 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें: अनिल विज किसी राज्य का विकास नारों से नहीं, बल्कि इरादे और प्रतिबद्धता से होता है: नायब सिंह सैनी एचटेट परीक्षाओं में आवेदन से लेकर परीणाम तक गड़बड़झालाः दिग्विजय चौटाला अपने और परिवार की तरह ही देश को भी दें सर्वोच्च प्राथमिकता : हरविन्द्र कल्याण हरियाणा में संगठन होगा और मजबूत, जनता के मुद्दों पर लड़ेगी कांग्रेस: संजय दत्त कैथल में 28 हजार रुपए की रिश्वत लेते पशु चिकित्सक रंगे हाथ गिरफ्तार कांग्रेस की जनहित योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें लूट का माध्यम बनाया गया : सैलजा ₹5 हजार की रिश्वत लेते पंचकूला पुलिस चौकी का उप निरीक्षक देशराज रंगे हाथ गिरफ्तार Sirmour: हिमाचल में बदले की राजनीति और अत्याचार की सरकार चला रही है कांग्रेस : बिंदल

हिमाचल

Chamba News: अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले का समापन करेंगे CM सुक्खू, ऐतिहासिक चौगान से देंगे करोड़ों की सौगात

31 जुलाई, 2026 08:00 PM

चम्बा : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करने के लिए चम्बा आ रहे हैं। अपने इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जिलावासियों को स्वास्थ्य और विकास से जुड़ी कई बड़ी सौगातें देंगे। डीसी मुकेश रेप्सवाल ने मुख्यमंत्री के दौरे का विस्तृत शैड्यूल जारी कर दिया है।

1 अगस्त को चम्बा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, परिधि गृह में होगा ठहराव
डीसी मुकेश रेप्सवाल के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 1 अगस्त को दोपहर 2 बजे चम्बा पहुंचेंगे। पहले दिन उनका कोई आधिकारिक सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं है और उनका रात्रि ठहराव चम्बा के परिधि गृह में रहेगा।

मेडिकल कॉलेज में 200 बिस्तरों वाले अस्पताल का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री 2 अगस्त को प्रातः 10:50 बजे चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात सुबह 11:55 बजे वह पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सरोल के नए परिसर में नवनिर्मित 200 बिस्तरों की क्षमता वाले अस्पताल भवन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी करेंगे।

दंगल प्रतियोगिता और शोभायात्रा में करेंगे शिरकत
स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात देने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 बजे ऐतिहासिक चौगान में आयोजित पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 4:25 बजे मिंजर मेले के समापन अवसर पर निकाली जाने वाली ऐतिहासिक शोभायात्रा में भाग लेने के लिए वह अखंड चंडी महल पहुंचेंगे।

रावी तट पर होगा मिंजर विसर्जन, परिधि गृह में सुनेंगे जनसमस्याएं
अखंड चंडी महल से मुख्यमंत्री शोभायात्रा के साथ लोअर जुलाहकड़ी स्थित मंजरी गार्डन जाएंगे। वहां रावी नदी के समीप पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रस्मों के साथ मिंजर का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन की रस्म पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री वापस परिधि गृह लौटेंगे, जहां वह आम जनता से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनका निपटारा करेंगे।

सांस्कृतिक संध्या में मिंजर स्मारिका का करेंगे विमोचन, 3 अगस्त को होगी वापसी
मुख्यमंत्री उसी दिन रात्रि 9:30 बजे चौगान में आयोजित मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर उनके द्वारा मिंजर स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। अपना दौरा पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री 3 अगस्त को प्रातः 11 बजे चम्बा से वापस प्रस्थान करेंगे। प्रशासन ने सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा और अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Sirmour: हिमाचल में बदले की राजनीति और अत्याचार की सरकार चला रही है कांग्रेस : बिंदल

Sirmour: हिमाचल में बदले की राजनीति और अत्याचार की सरकार चला रही है कांग्रेस : बिंदल

Himachal: कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर गरमाई सियासत, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया तीखा पलटवार

Himachal: कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर गरमाई सियासत, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया तीखा पलटवार

Himachal : CM सुक्खू ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 100 हाइड्रोजन बसों को भी खरीदने की तैयारी

Himachal : CM सुक्खू ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 100 हाइड्रोजन बसों को भी खरीदने की तैयारी

Himachal: सरकार ने नियमों में किया संशोधन, अब स्टडी लीव पर जाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन

Himachal: सरकार ने नियमों में किया संशोधन, अब स्टडी लीव पर जाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन

Kangra: पेपर लीक पर पेश कडे़ कानून का पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने किया स्वागत

Kangra: पेपर लीक पर पेश कडे़ कानून का पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने किया स्वागत

खत्म हुआ इंतजार! हिमाचल पहुंचीं 240 नई इलैक्ट्रिक बसें, सीएम और डिप्टी सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

खत्म हुआ इंतजार! हिमाचल पहुंचीं 240 नई इलैक्ट्रिक बसें, सीएम और डिप्टी सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

Himachal Politics : CM सुक्खू ने ADR रिपोर्ट को किया खारिज, BJP पर लगाया छवि खराब करने का आरोप

Himachal Politics : CM सुक्खू ने ADR रिपोर्ट को किया खारिज, BJP पर लगाया छवि खराब करने का आरोप

Shimla: सरकार शिक्षक दिवस से पहले नई काम्पलैक्स प्रणाली पर लेगी उचित निर्णय : सुक्खू

Shimla: सरकार शिक्षक दिवस से पहले नई काम्पलैक्स प्रणाली पर लेगी उचित निर्णय : सुक्खू

Kangra: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की आवाज की जीत, राहुल ने भी लड़ाई लड़ी : पुनीत

Kangra: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं की आवाज की जीत, राहुल ने भी लड़ाई लड़ी : पुनीत

Hamirpur: कारगिल में भारतीय सेना की विजय, देश की विरासत है : अनुराग

Hamirpur: कारगिल में भारतीय सेना की विजय, देश की विरासत है : अनुराग