Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

Chamba Accident: चंबा में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौत

31 मई, 2026 09:20 PM

चंबा : चुराह उपमंडल के तहत चंबा-साच पास-किलाड मार्ग पर कालाबन के समीप पेश आए दर्दनाक वाहन हादसे के बाद दो दिनों से लापता आठ लोगों के शव रविवार को बरामद कर लिए गए हैं। रविवार को एडीसी चंबा अमित मैहरा व पुलिस प्रमुख विजय सकलानी की मौजूदगी में घटनास्थल पर छेडे गए रेस्क्यू आप्रेशन के दौरान बचाव दल ने कडी मशक्कत से सभी शवों को खाई से बाहर निकाला। रेस्क्यू आप्रेशन में स्थानीय युवाओं व लोगों की भूमिका विशेष रही है। हादसे में मारे गए कर्नाटक राज्य के सात लोगों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल चंबा लाया जा रहा है, जबकि चालक के शव का सिविल अस्पताल तीसा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।


मृतकों में बनीखेत के वाहन चालक के अलावा कर्नाटक के बेंगलुरु से घूमने आए दो परिवार शामिल हैं। मृतकों की पहचान कादूगडी बेंगलुरु वासी अरविंद चंद्राकर, धर्मपत्नी प्राची और बेटे दर्श व अक्षाद और बेंगलुरु के ही व्हाइट फील्ड कर्नाटक सिंफनी वासी पीजी कार्तिकेयन, धर्मपत्नी पत्नी मणिमाला, बेटा नंदन और चालक विश्वास वासी गांव बनीखेत के तौर पर हुई है। जिला प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों के चंबा पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।


बता दें कि यह सभी लोग शुक्रवार को बर्फ देखने के लिए साच पास के लिए रवाना हुए थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इस पर बैरागढ पुलिस चौकी की टीम ने वाहन की तलाश आरंभ की। शनिवार दोपहर बाद कालाबन के पास पुलिस टीम ने नीचे गहरी खाई में एक वाहन को दुर्घटनाग्रस्त पाया। इस पर तुरंत तीसा पुलिस थाना को सूचित किया गया, लेकिन नेटवर्क की कमी और बेहद खडी व गहरी खाई होने के कारण शनिवार शाम को रेस्क्यू आप्रेशन रोकना पडा था। रविवार सवेरे पुलिस व होमगार्ड के जवानों ने स्थानीय लोगों संग रेस्क्यू आप्रेशन को दोबारा आरंभ किया। इस रेस्क्यू आप्रेशन के दौरान खाई में वाहन सवार आठ लोग मृत हालत में पडे मिले। कडी मशक्कत के बाद खाई में पडे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया।


उधर, एडीसी चंबा अमित मैहरा ने बताया कि कालाबन के पास पेश आए वाहन हादसे के बाद लापता आठ लोगों के शव खाई से बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू आप्रेशन में स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।


इधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि इस हादसे को लेकर तीसा पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि चालक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। कर्नाटक राज्य के सात लोगों के शवों का पोस्टमार्टम परिजनों के चंबा पहुंचने पर करवाया जाएगा।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू