Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

Chamba Accident News: मुंडन संस्कार से लौटते समय पूरा परिवार खत्म, चंबा में खाई में गिरी कार, 7 की मौत

18 जून, 2026 08:04 PM

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार रात एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से तीन भाइयों समेत सात लोगों की मौत हो गयी। यह दुर्घटना चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में मसरूंड-हमल मार्ग पर छत्रुंड के पास तड़के करीब 2 बजे तब हुई, जब कुथेड पंचायत के अंतर्गत महल गांव के निवासियों को ले जा रहा वाहन कथित तौर पर चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क से नीचे उतर गया। पुलिस के अनुसार, वाहन के करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरने के कारण उसमें सवार सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।

मृतकों में चुन्नी लाल (65), देवी लाल (62), मोती राम (50) तीनों भाई थे। इसके अलावा मोती राम की पत्नी बबली देवी (45), अनीता कुमारी (20), कुंता देवी (53) और मनोहर लाल (34) की भी मौत हो गयी। चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ित बुधवार देर रात काकडोथा गांव में एक मुंडन संस्कार और धार्मिक समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय निवासियों ने दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों को सूचित किया। ग्रामीणों की मदद से बचाव दलों ने अंधेरे और खड़ी ढलान के कारण कठिन परिस्थितियों में अभियान शुरू किया। बाद में सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकांश पीड़ित एक ही परिवार के थे और कुथेड पंचायत के महल गांव के निवासी थे। शवों को पोस्टमाटर्म परीक्षण के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय, चंबा ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दुर्घटना संभावित हिस्से पर पर्याप्त सुरक्षा बैरियर न होने के कारण यह त्रासदी हुई होगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे में सात लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू