Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

Chamba: 434 श्रद्धालुओं ने पैदल और 64 ने हैली टैक्सी से की मणिमहेश यात्रा

27 अगस्त, 2026 08:14 PM

भरमौर : श्री मणिमहेश यात्रा के तहत वीरवार को भी श्रद्धालुओं का मणिमहेश धाम की ओर जाने का क्रम जारी रहा। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) भरमौर अजय कुमार सिंह ने बताया कि वीरवार को यात्री पंजीकरण के आधार पर हड़सर से श्री मणिमहेश के लिए पैदल यात्रा मार्ग से 434 श्रद्धालु रवाना हुए। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हैली टैक्सी सेवा भी संचालित की जा रही है। वीरवार को भरमौर से गौरीकुंड के लिए हैली टैक्सी की 16 उड़ानें भरी गईं, जिनके माध्यम से भरमौर से गौरीकुंड के लिए 64 श्रद्धालुओं ने और गौरीकुंड से भरमौर के लिए 63 श्रद्धालुओं ने हवाई सेवा का लाभ उठाते हुए मणिमहेश यात्रा की।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखें, कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के सहयोग से ही मणिमहेश यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न करवाया जा सकता है।

श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर मैडीकल कैंप स्थापित
बीएमओ भरमौर डॉ. दीपेश बराल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा के दृष्टिगत यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रा मार्ग तथा प्रमुख पड़ावों पर मैडीकल कैंप स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए हड़सर, धन्छो, सुंदरासी, गौरीकुंड तथा डल झील में मैडीकल कैंप स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त भरमाणी मंदिर और कलाह में भी मैडीकल कैंप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन मैडीकल कैंपों के माध्यम से यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना