Tuesday, October 13, 2026
BREAKING
• अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन : अनिल विज • अंबाला में NCC कार्यालय की क्लर्क 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार • जेजेपी के संगठन में विस्तार, 15 पदाधिकारी घोषित किए • औद्योगिक पॉलीथिन के विकल्पों पर काम करें उद्यमी, प्रदूषण कम करने में दें योगदान : राव नरबीर सिंह • हरियाणा में 14 से 24 अक्टूबर तक चलेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, सभी ब्लॉकों में कांग्रेस निकालेगी मार्च : राव नरेंद्र सिंह • नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के साथ युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : नायब सिंह सैनी • बाहरी ताकतें भारत की शांति भंग कर अराजकता फैलाना चाहती हैं : अनिल विज • सड़क निर्माण के रुके कामों के लिए हरियाणा के ठेकेदारों ने मांगी 31 मार्च तक एक्सटेंशन • ​Mandi: कुर्सी जाने के डर से राेज दिल्ली दौड़ रहे सुक्खू : जयराम • Chamba: 18 से 21 अक्तूबर तक पांगी दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी

हिमाचल

Chamba: 18 से 21 अक्तूबर तक पांगी दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी

13 अक्टूबर, 2026 08:00 PM

चम्बा : हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 18 से 21 अक्तूबर तक चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी के 4 दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री घाटी के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनता की समस्याएं सुनेंगे और कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों व बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।

पुर्थी और सेचू में सुनेंगे जनसमस्याएं
विभागीय प्रवक्ता ने पंजाब केसरी को उनके प्रवास कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट मंत्री 18 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे पुर्थी पहुंचेंगे, जहां वह स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर उनकी जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:45 बजे वह सेचू में जनसमस्याओं का निवारण करेंगे। यहां के कार्यक्रम निपटाने के बाद शाम 4:00 बजे उनका पांगी के मुख्यालय किलाड़ पहुंचने का कार्यक्रम है। पहले दिन उनका रात्रि ठहराव किलाड़ स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में रहेगा।

किलाड़ में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता
प्रवास के दूसरे दिन, 19 अक्तूबर को जनजातीय विकास मंत्री पूर्वाह्न 11:00 बजे किलाड़ में आयोजित होने वाले 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित निवारण का प्रयास किया जाएगा। इसके उपरांत, दोपहर 2:30 बजे वह किलाड़ में परियोजना सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसी दिन वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत भी एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इस दिन भी उनका रात्रि विश्राम लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह किलाड़ में ही होगा।

धरवास में किसान मेले में करेंगे शिरकत, 21 को जाएंगे कुल्लू
कार्यक्रम के अंतिम चरण में, 20 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे मंत्री जगत सिंह नेगी धरवास स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वह धरवास में आयोजित होने वाले किसान मेले की अध्यक्षता भी करेंगे, जहां किसानों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। दिनभर के कार्यक्रमों के पश्चात वह शाम 6:00 बजे शौर पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव वन विभाग के विश्राम गृह शौर में रहेगा। अगले दिन 21 अक्तूबर को सुबह 9:00 बजे कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी शौर से अपने अगले गंतव्य कुल्लू के लिए प्रस्थान करेंगे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

​Mandi: कुर्सी जाने के डर से राेज दिल्ली दौड़ रहे सुक्खू : जयराम

​Mandi: कुर्सी जाने के डर से राेज दिल्ली दौड़ रहे सुक्खू : जयराम

'कांग्रेस ने विकास के रास्ते से हटाकर कर्ज और टैक्स के दलदल में धकेला हिमाचल', ‌‌BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने साधा निशाना

'कांग्रेस ने विकास के रास्ते से हटाकर कर्ज और टैक्स के दलदल में धकेला हिमाचल', ‌‌BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने साधा निशाना

Hamirpur: हिमाचल भवन को राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग

Hamirpur: हिमाचल भवन को राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग

11 से 14 नवंबर तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026, लेजर शो और पारंपरिक स्वाद महोत्सव होंगे मुख्य आकर्षण

11 से 14 नवंबर तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026, लेजर शो और पारंपरिक स्वाद महोत्सव होंगे मुख्य आकर्षण

Shimla :

Shimla : "न्याय केवल अदालती आदेशों तक सीमित न रहे", दीक्षांत समारोह में बोले CM सुक्खू

हरोली में 5 करोड़ रुपये से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास

हरोली में 5 करोड़ रुपये से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास

HPNLU के दीक्षांत समारोह में CM सुक्खू ने बांटे गोल्ड मैडल, पूर्व CJI सहित 3 शीर्ष हस्तियां मानद उपाधि से सम्मानित

HPNLU के दीक्षांत समारोह में CM सुक्खू ने बांटे गोल्ड मैडल, पूर्व CJI सहित 3 शीर्ष हस्तियां मानद उपाधि से सम्मानित

जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-हिमाचल में सरकार स्थिर नहीं, कभी भी हो सकते हैं चुनाव

जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-हिमाचल में सरकार स्थिर नहीं, कभी भी हो सकते हैं चुनाव

Hamirpur: बीजेपी प्रवक्ता राजेंद्र राणा का CM सुक्खू पर निशाना, सरकारी हेलिकॉप्टर के दुरुपयोग का लगाया आरोप

Hamirpur: बीजेपी प्रवक्ता राजेंद्र राणा का CM सुक्खू पर निशाना, सरकारी हेलिकॉप्टर के दुरुपयोग का लगाया आरोप

'वीरभद्र सिंह का अपना रुतबा था, उनके पोस्टर न लगने से कम नहीं होगा कद' : जगत सिंह नेगी

'वीरभद्र सिंह का अपना रुतबा था, उनके पोस्टर न लगने से कम नहीं होगा कद' : जगत सिंह नेगी