Monday, August 17, 2026
BREAKING
लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक लखीसराय-बीरभूम हादसे पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगी मदद विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगी भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम : डॉ. अर्चना गुप्ता भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं और प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहिये : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा के 'धाकड़ ताऊ': 75 साल की उम्र में 401 मेडल और 300 से ज्यादा सर्टिफिकेट्स, रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज है नाम हरियाणा के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में रोज होगा 5 मिनट का ‘वाई-ब्रेक’, कर्मचारियों को मिलेगा योग का लाभ दमन नहीं, संवाद और न्याय के रास्ते से ही प्रदेश में कायम होगी शांति : सैलजा IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

पंजाब

Canada में सिख युवक 'Wanted' घोषित, पुलिस ने जारी किया पोस्टर

12 मार्च, 2026 06:29 PM

सिख युवक को कनाडा में वाटेंड घोषित करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, कनाडा में पंजाबी मूल के एक सिख युवक ने नकली वकील बनकर लोगों को कनाडा में वीजा दिलाने के नाम पर बहुत बड़ी धोखाधड़ी की है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी अंडरग्राउंड हो गया है। अब कनाडा की किचनर पुलिस उसे ढूंढ रही है। पुलिस ने आरोपी की पहचान हरशरण सिंह अहलूवालिया (34 साल के) के रूप में की है। पुलिस ने उसके खिलाफ वारंट जारी कर उसे 'वांटेड' घोषित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी हरशरण सिंह ने खुद को प्रोफेशनल इमिग्रेशन वकील बताकर लोगों को वर्क वीजा दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगे हैं। हरशरण अहलूवालिया ने लोगों का भरोसा जीतने के लिए खुद को ओंटारियो का रजिस्टर्ड वकील बताया। वह वीजा प्रोसेसिंग और लीगल फीस के नाम पर पीड़ितों से 5,000 कैनेडियन डॉलर लेता था। जांच में पता चला है कि पैसे लेने के बावजूद उसने सरकारी पोर्टल पर कोई वीजा एप्लीकेशन फाइल नहीं की थी।

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में पुलिस ने फर्जी वकील बनकर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। वाटरलू रीजनल पुलिस ने हरशरण अहलूवालिया पर धोखाधड़ी और झूठी पहचान इस्तेमाल करने सहित 6 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ आधिकारिक वारंट (WA26025089) भी जारी किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी किचनर (ओंटारियो) का निवासी है और उसके पास कनाडाई पासपोर्ट है। हालांकि वह किसी भी कानूनी संस्था में पंजीकृत वकील नहीं है, लेकिन वह कानूनी शब्दावली का इस्तेमाल कर लोगों को भरोसे में लेकर उन्हें ठगता था।

जांच में सामने आया है कि आरोपी एक बार में बड़ी रकम मांगने की बजाय ‘प्रोसेस चल रहा है’ का हवाला देकर पीड़ितों से महीनों तक किस्तों में पैसे वसूलता था। पुलिस को शक है कि मार्च 2025 से जनवरी 2026 के बीच उसने कई और लोगों को भी अपना शिकार बनाया हो सकता है। वाटरलू रीजनल पुलिस ने आरोपी की तस्वीर भी जारी की है और लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास उसके बारे में कोई जानकारी है या कोई अन्य व्यक्ति उसकी ठगी का शिकार हुआ है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ के लिए किया तलब

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

Punjab कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहित कई नेताओं ने बदली पार्टी

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रगीत को बीच में रोकना शर्मनाक, कांग्रेस देश से मांगे माफी: केवल ढिल्लों

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

फगवाड़ा के मशहूर अस्पताल में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

डॉ. बलजीत कौर द्वारा गुरदासपुर के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 8.33 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध