Friday, September 04, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

हिमाचल

CAG रिपोर्ट को लेकर सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर, लगाए ये गंभीर आरोप

04 सितंबर, 2026 08:05 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन सदन में पेश की गई नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट को लेकर विपक्ष ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि कैग रिपोर्ट ने राज्य सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन और सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार की पूरी तरह से पोल खोल दी है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शिमला स्थित गंज मंदिर में दर्शन करने पहुंचे जयराम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आने वाले समय में इस सरकार के चेहरे से नकाब पूरी तरह उठ जाएगा।


मित्र मंडली पर लुटाया जा रहा सरकारी खजाना
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे ऑनलाइन टेंडर की बात हो, खरीद में पारदर्शिता का मामला हो या टैक्स वसूली का, सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर फिसड्डी साबित हुई है। इसका सीधा नुकसान सरकारी कोष को हो रहा है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के हर कदम से प्रदेश को नुक्सान हो रहा है और सरकारी खजाना केवल मित्र मंडली और कुछ गिने-चुने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए लुटाया जा रहा है।


बिना बजट खर्च किए 438 करोड़ रुपए
राजस्व और राजकोषीय घाटे के लगातार बढ़ने पर चिंता जताते हुए जयराम ठाकुर ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सरकार ने बिना बजट के करीब 438 करोड़ रुपए खर्च कर दिए, जबकि दूसरी ओर 673 करोड़ रुपए की योजनाओं का प्रावधान होने के बावजूद कोई खर्च नहीं किया गया। यह सरकार के घोर वित्तीय कुप्रबंधन को दर्शाता है।


ई-टैंडरिंग में बड़ा घोटाला, एक ही आईपी एड्रैस से लगी बोलियां
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सबसे बड़ा घोटाला सरकारी और सार्वजनिक उपक्रमों में वस्तुओं, सेवाओं और कार्यों की खरीद व टैंडर प्रक्रिया (ई-प्रोक्योरमैंट सिस्टम) में सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया में एक ही आईपी एड्रैस, यहां तक कि विभागीय आईपी एड्रैस का इस्तेमाल करके बोलियां लगाई गईं। इन बोलियों की राशि में बहुत मामूली अंतर था। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में बैठकर संसाधनों का दुरुपयोग करते हुए ई-टैंडर डाले गए, जो विभाग और ठेकेदारों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है।


जयराम ने मुख्यमंत्री को दी नसीहत
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष ने पूछा कि क्या यही सुक्खू सरकार के व्यवस्था परिवर्तन का मॉडल है? उन्होंने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अब संभल जाना चाहिए और तानाशाही रवैया छोड़कर संविधान के दायरे में रहकर प्रदेश के हित में काम करना चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल में बारिश के कारण 102 सड़कें बंद, 9 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू