Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

Breaking : 54 यात्रियों से भरी बस पलटी, 5 की मौत!

23 अगस्त, 2025 07:17 PM

न्यूयॉर्क : अमेरिका के न्यूयॉर्क (New York) में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें नियाग्रा फॉल्स (Niagara Falls) घूमकर लौट रहे पर्यटकों की खुशियां मातम में बदल गईं। दरअसल 54 यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस इंटरस्टेट-90 हाईवे (Interstate-90 Highway) पर पलट गई, जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मृतकों में भारतीय, चीनी और फिलीपीनी मूल के यात्री शामिल हैं।

कैसे हुआ यह भयानक हादसा?

यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे बफेलो शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर पेमब्रोक (Pembroke) के पास हुआ। बस प्रसिद्ध नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क शहर वापस लौट रही थी।न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस के कमांडर, मेजर आंद्रे रे (Andre Ray) ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, यह हादसा पूरी तरह से मानव त्रुटि (human error) का नतीजा है। ड्राइवर का ध्यान किसी वजह से भटक गया, जिससे वह बस पर से नियंत्रण खो बैठा ।

ड्राइवर ने बस को संभालने की कोशिश की, लेकिन ओवर-करेक्ट (over-correct) करने के चक्कर में बस दाईं ओर पलट गई और हाईवे के किनारे खाई में जा गिरी. पुलिस का अनुमान है कि ज्यादातर यात्रियों ने सीट बेल्ट (seat belts) नहीं पहनी हुई थी। यही वजह है कि बस के पलटते ही खिड़कियां टूट गईं और कई यात्री बस से बाहर जा गिरे, जिससे इतनी मौतें हुईं ।

चीख-पुकार और तबाही का मंजर

हादसे के बाद का मंजर बेहद खौफनाक था। एक चश्मदीद ने बताया कि सड़क पर हर तरफ टूटे हुए कांच, लोगों के बिखरे हुए बैग और मलबा फैला हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 8 हेलीकॉप्टरों (helicopters) और कई एम्बुलेंस की मदद ली गई ।

पीड़ितों से बात करने और उनकी मदद करने के लिए मौके पर ट्रांसलेटरों (translators) को भी तैनात किया गया, क्योंकि यात्री अलग-अलग देशों के थे ।

प्रशासन और नेताओं ने जताया दुख

इस घटना पर न्यूयॉर्क की गवर्नर से लेकर अमेरिकी सीनेटर तक ने दुख जताया हैब्लड और अंग दान से जुड़े नेटवर्क कनेक्ट लाइफ (Connect Life) ने इस दुर्घटना को देखते हुए लोगों से रक्तदान करने की अपील की है, ताकि घायलों की मदद की जा सके ।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यात्रा के दौरान सीट बेल्ट पहनने के महत्व को उजागर किया है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित