Tuesday, September 22, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने में जुटें कार्यकर्ता : नायब सिंह सैनी गुरुग्राम वैश्विक निवेश और उच्च कौशल वाले कार्यों का प्रमुख केंद्र बन रहा : राव नरबीर सिंह विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने नेल्सन मंडेला से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर का किया भ्रमण खड़गे से मिले राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा कांग्रेस के आगामी रोडमैप पर हुई चर्चा पंजाब में भाजपा की सरकार आने की आहट से विपक्ष में बेचैनी, जनता ने नकार दिया इन दलों का वजूद : अनिल विज गरीबों को पांच किलो राशन नहीं, सम्मानजनक रोजगार चाहिए : कुमारी सैलजा हरियाणाः 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार, केस से नाम हटाने की एवज में मांगी थी रिश्वत Kangra: नए मुख्यमंत्री कार्यालय पर शांता कुमार ने उठाए सवाल, कहा-आर्थिक संकट में करोड़ों रुपए खर्च करना उचित नहीं शिमला के दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश, हिंदी में ली शपथ Bilaspur: एम्स में अब सर्वाइकल कैंसर की पहचान से मोतियाबिंद सर्जरी तक मिलेगी आधुनिक जांच सुविधा

हिमाचल

Bilaspur: एम्स में अब सर्वाइकल कैंसर की पहचान से मोतियाबिंद सर्जरी तक मिलेगी आधुनिक जांच सुविधा

22 सितंबर, 2026 07:59 PM

बिलासपुर : एम्स बिलासपुर में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता बढ़ने से मरीजों को जांच के लिए बाहर जाने की जरूरत कुछ मामलों में कम हो सकती है। संस्थान में महिला स्वास्थ्य, नेत्र चिकित्सा और चिकित्सा अनुसंधान से जुड़े आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इनमें कॉल्पोस्कोप, ऑप्टिकल बायोमीटर, इनवर्टेड रिसर्च माइक्रोस्कोप और ऑप्टिकल एमिशन स्पैक्ट्रोमीटर शामिल हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक कॉल्पोस्कोप से गर्भाशय ग्रीवा को बड़े आकार में देखकर उसकी बारीकी से जांच की जा सकेगी। सर्विक्स पर असामान्य बदलाव या संदिग्ध घाव दिखाई देने पर चिकित्सक आगे की जांच तय कर सकेंगे। इससे सर्वाइकल कैंसर के साथ कैंसर से पहले होने वाले बदलाव, सर्वाइकल संक्रमण और अन्य असामान्यताओं की पहचान में मदद मिलेगी। खासकर स्क्रीनिंग में संदिग्ध परिणाम वाली महिलाओं की आगे की जांच के लिए यह सुविधा उपयोगी होगी।

वहीं, ऑप्टिकल बायोमीटर से आंख की लंबाई समेत जरूरी माप लिए जा सकेंगे। मोतियाबिंद की सर्जरी में कृत्रिम लैंस की शक्ति निर्धारित करने के लिए इन मापों की जरूरत होती है। उपकरण उपलब्ध होने से मरीजों को आधुनिक प्री-ऑप्रेटिव जांच एम्स में ही मिल सकेगी और विशेषज्ञों को सर्जरी की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी। जबकि इनवर्टेड रिसर्च माइक्रोस्कोप से जीवित कोशिकाओं और सेल कल्चर का अध्ययन किया जा सकेगा। इसका इस्तेमाल कैंसर, संक्रमण और अन्य बीमारियों से जुड़े चिकित्सा एवं जैव चिकित्सा अनुसंधान में किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल विभिन्न बीमारियों में कोशिकीय स्तर पर होने वाले बदलावों को समझने, दवाओं और उपचार संबंधी शोध तथा जैव चिकित्सा अनुसंधान में किया जा सकता है।

इससे एम्स बिलासपुर में कैंसर, संक्रमण, आनुवंशिक एवं कोशिकीय विकारों तथा अन्य बीमारियों से जुड़े अनुसंधान को तकनीकी आधार मिल सकता है। भविष्य में रोगों की कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझने और नए उपचार विकल्पों पर शोध को बढ़ावा देने में ऐसी सुविधाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। वहीं ऑप्टिकल एमिशन स्पैक्ट्रोमीटर विभिन्न नमूनों में मौजूद तत्वों के विश्लेषण में मदद करेगा। इन सुविधाओं से एम्स में जांच, उपचार की योजना और चिकित्सा अनुसंधान, तीनों स्तरों पर क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं संस्थान में ही मिलने से समय और बाहर जाने की परेशानी कम हो सकती है। एम्स प्रबंधन का कहना है कि संस्थान में लोगों को बीमारियों का आधुनिक तरीके से उपचार उपलब्ध करवाने के लिए आधुनिक उपकरण स्थापित किए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Kangra: नए मुख्यमंत्री कार्यालय पर शांता कुमार ने उठाए सवाल, कहा-आर्थिक संकट में करोड़ों रुपए खर्च करना उचित नहीं

Kangra: नए मुख्यमंत्री कार्यालय पर शांता कुमार ने उठाए सवाल, कहा-आर्थिक संकट में करोड़ों रुपए खर्च करना उचित नहीं

Shimla: कर्ज प्रबंधन के साथ आय बढ़ाने की कार्ययोजना भी सार्वजनिक करे सरकार: त्रिलोक

Shimla: कर्ज प्रबंधन के साथ आय बढ़ाने की कार्ययोजना भी सार्वजनिक करे सरकार: त्रिलोक

Hamirpur: जनभावना के अनुरूप नहीं मनमर्जी से सरकार चला रहे मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम

Hamirpur: जनभावना के अनुरूप नहीं मनमर्जी से सरकार चला रहे मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम

Chamba: राधाष्टमी पर 20,000 श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान

Chamba: राधाष्टमी पर 20,000 श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान

Shimla: 2 दिवसीय हिमाचल दौरे पर आएंगी रजनी पाटिल, लेंगी जमीनी फीडबैक

Shimla: 2 दिवसीय हिमाचल दौरे पर आएंगी रजनी पाटिल, लेंगी जमीनी फीडबैक

चंबा को मिली 10 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसों की सौगात, उप मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंबा को मिली 10 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसों की सौगात, उप मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Hamirpur: भूतपूर्व और सेवारत सैनिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा और कोचिंग लिए मिलेगी स्कॉलरशिप

Hamirpur: भूतपूर्व और सेवारत सैनिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा और कोचिंग लिए मिलेगी स्कॉलरशिप

"BJP को किशाऊ परियोजना पर उत्तराखंड से स्पष्टीकरण मांगना चाहिए", CM सुक्खू ने जयराम और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना

एक ब्लड सैंपल से होंगे 1200 प्रकार के टेस्ट, सीएम का ऐलान, मेडिकल कालेजों में स्थापित होंगी हाईटेक ऑटोमेशन लैब

एक ब्लड सैंपल से होंगे 1200 प्रकार के टेस्ट, सीएम का ऐलान, मेडिकल कालेजों में स्थापित होंगी हाईटेक ऑटोमेशन लैब

Kangra: एसओएस परीक्षा में लापरवाही पर 129 अध्ययन केंद्रों को बोर्ड की चेतावनी

Kangra: एसओएस परीक्षा में लापरवाही पर 129 अध्ययन केंद्रों को बोर्ड की चेतावनी