Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

मनोरंजन

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

05 सितंबर, 2026 11:02 AM

'बिग बॉस 20' शुरू होने वाला है और शो के शुरू होने से पहले बीते दिनों घर के अंदर की झलक सामने आ गई है। वहीं, अब सलमान खान का लुक भी सामने आ चुका है।
सलमान खान होस्टेड फेमस विवादित रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' के अब तक सभी सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया। ऐसे में 'बिग बॉस' के अगले सीजन को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। शो के अगले सीजन के आने का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इस शो के अगले सीजन को लेकर हर दिन नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। शो में शामिल होने को लेकर अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। वहीं, कई नामों को कंफर्म बताया जा रहा है। 'बिग बॉस 20' शुरू होने वाला है और शो के शुरू होने से पहले बीते दिनों घर के अंदर की झलक सामने आ गई है। वहीं, अब सलमान खान का लुक भी सामने आ चुका है।

'बिग बॉस 20' के मंच से सामने आया सलमान का लुक
सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्टर ने इस रियलिटी शो के ग्रैंड प्रीमियर की तैयारी में जोरों शोरों से जुटे हैं। इसी बीच अब 'बिग बॉस 20' के मंच से उनका पहला लुक अब सामने आ गया है। 'बिग बॉस 20' के सेट से सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में सलमान बिग बॉस की पूरी टीम के साथ नजर आ रहे हैं।

काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान
'बिग बॉस 20' के सेट से सामने आए वीडियो में सलमान खान का लुक रिवील हो चुका है। 'बिग बॉस' के सेट पर फोटो खिंचवाते समय सलमान काउबॉय हैट, हाफ जैकेट, टी-शर्ट और जींस में बहुत शानदार लग रहे थे। एक्टर ने शूटिंग के दौरान मौजूद पैपराजी के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं। 'बिग बॉस' के सेट से सामने आए वीडियो और फोटो में उनका खास अंदाज साफ दिख रहा था।

'बिग बॉस 20' के घर के बारे में
बीते दिनों मेकर्स ने नए 'बिग बॉस' यानी सीजन 20 के घर की झलकियां भी दिखाते हैं, जिसमें फैंटेसी से प्रेरित चीजों और मॉडर्न डिजाइन का अनोखा मेल है। घर की सजावट 'एलिस इन वंडरलैंड' से प्रेरित है; साथ ही इसमें शार्क-थीम वाला पूल, एक बड़ा गुलाबी टी-पॉट जो काउच में बदल जाता है और बैठने की जगह के तौर पर बदला गया हॉट-एयर बैलून भी है। नए घर में दो सीक्रेट रूम और 104 कैमरे भी हैं, जो कंटेस्टेंट्स पर उनके पूरे समय के दौरान कड़ी नजर रखेंगे।

जानें कब शुरू होगा शो?
'बिग बॉस 20' की थीम 'तथास-टू' है, जो एक्स्ट्रा जीवन दान देने की ओर इशारा करता है। बिग बॉस 20 आने वाले 6 सितंबर, 2026 से प्रसारित होगा। आप इसे जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे से और कलर्स टीवी पर रात 10.30 बजे से देख सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है