Tuesday, October 13, 2026
BREAKING
• नेहा बोरा को आगे रख, क्या राहुल गांधी ने खिसका दी CJP की जमीन? • कांग्रेस के मार्च में क्यों नहीं दिखे कॉकरोच पार्टी के लोग? आशुतोष रांका ने दिया जवाब • शुभमन गिल और शेफाली वर्मा ने पुरुष और महिला वर्ग में जीता आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार • 'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास? • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी • जब डीडीएलजे के सेट पर शाहरुख खान बने परमीत सेठी के टीचर • 92 फिल्में, 245 गाने और बेमिसाल जोड़ी, किशोर कुमार की आवाज ने ऐसे संवारा राजेश खन्ना का करियर • इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र • हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस • 'द लीजेंड ऑफ हनुमान' सीजन 7 में फिर रावण की आवाज बनेंगे शरद केलकर, 23 अक्टूबर से होगा स्ट्रीम

मनोरंजन

92 फिल्में, 245 गाने और बेमिसाल जोड़ी, किशोर कुमार की आवाज ने ऐसे संवारा राजेश खन्ना का करियर

13 अक्टूबर, 2026 03:09 PM

मुंबई(एजेंसी) : हिंदी सिनेमा में कुछ जोड़ियां ऐसी हैं, जिनकी पहचान वक्त के साथ और मजबूत होती गई। अभिनेता राजेश खन्ना और सिंगर किशोर कुमार की जोड़ी भी ऐसी ही थी। किशोर दा की आवाज में गाए गाने राजेश खन्ना की पहचान का अहम हिस्सा बन गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशोर कुमार ने राजेश खन्ना के लिए 245 गाने गाए थे।

राजेश खन्ना के करियर में साल 1969 की फिल्म 'आराधना' बेहद अहम साबित हुई। इस फिल्म में किशोर कुमार ने उनके लिए 'मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू' और 'रूप तेरा मस्ताना' जैसे गाने गाए। शर्मिला टैगोर के साथ राजेश खन्ना पर फिल्माए गए इन गानों ने दर्शकों के बीच उनकी रोमांटिक छवि बना दी। 'रूप तेरा मस्ताना' के लिए किशोर कुमार को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इसी फिल्म के गानों ने किशोर कुमार और राजेश खन्ना की जोड़ी को एक नई पहचान दी।

इसके बाद दोनों की जोड़ी ने एक के बाद एक यादगार गाने दिए। 1971 की फिल्म 'कटी पतंग' का 'ये शाम मस्तानी' और 'ये जो मोहब्बत है' भी लोगों को खूब पसंद आया। 'अमर प्रेम' में 'चिंगारी कोई भड़के' और 'कुछ तो लोग कहेंगे' जैसे गानों को अपनी आवाज दी। इन गानों में राजेश खन्ना का अभिनय और किशोर की गायकी एक-दूसरे के पूरक साबित हुए।

'मेरे जीवन साथी' का 'ओ मेरे दिल के चैन' इस जोड़ी के सबसे लोकप्रिय रोमांटिक गानों में शामिल है। वहीं 'सफर' का 'जीवन से भरी तेरी आंखें' किशोर कुमार की आवाज में है। उन्होंने फिल्म 'आनंद' में राजेश खन्ना पर फिल्माए गए 'जिंदगी कैसी है पहेली' गाने के जरिए जीवन को देखने का एक अलग नजरिया पेश किया। 'हाथी मेरे साथी' का 'नफरत की दुनिया को छोड़ के' और 'आप की कसम' का 'जिंदगी के सफर में गुजर जाते हैं जो मकाम' भी इस जोड़ी के यादगार गानों में गिने जाते हैं।

राजेश खन्ना की 'आप की कसम' फिल्म में लता मंगेशकर के साथ किशोर कुमार का गाया 'करवटें बदलते रहे सारी रात हम' गाना आज भी सुना जाता है।

किशोर कुमार की खासियत यह थी कि वह राजेश खन्ना के चेहरे के भाव और उनके बोलने के अंदाज को अच्छी तरह समझते थे और उन्हीं को ध्यान में रखकर गाना गाते थे। राजेश खन्ना की लोकप्रियता में किशोर कुमार की आवाज का अहम योगदान है। उन्होंने राजेश खन्ना की 92 फिल्मों में 245 गानों को अपनी आवाज दी।

किशोर कुमार ने अपने करियर में आठ बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता। उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली, मराठी, गुजराती, असमिया और कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास?

'हनुमान अंश' के बाद अब गोलू देवता की कहानी पर बनी फिल्म, क्या 'बाला गोरिया' रचेगी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास?

जब डीडीएलजे के सेट पर शाहरुख खान बने परमीत सेठी के टीचर

जब डीडीएलजे के सेट पर शाहरुख खान बने परमीत सेठी के टीचर

इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

इमरान खान के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की मांग, किरीट सोमैया ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस

हेमा मालिनी ने नवरात्र के पहले दिन पेश किया डांस बैले 'दुर्गा', पार्वती माता के रूप में दिखीं एक्ट्रेस

'द लीजेंड ऑफ हनुमान' सीजन 7 में फिर रावण की आवाज बनेंगे शरद केलकर, 23 अक्टूबर से होगा स्ट्रीम

'द लीजेंड ऑफ हनुमान' सीजन 7 में फिर रावण की आवाज बनेंगे शरद केलकर, 23 अक्टूबर से होगा स्ट्रीम

संजय मिश्रा ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन, अमिताभ बच्चन को भी दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

संजय मिश्रा ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन, अमिताभ बच्चन को भी दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

गुरमीत चौधरी ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि, उदयपुर के कलाकार ने तरबूज पर बनाया दिवंगत एक्टर का पोर्ट्रेट

गुरमीत चौधरी ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि, उदयपुर के कलाकार ने तरबूज पर बनाया दिवंगत एक्टर का पोर्ट्रेट

अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, रामलला के दर्शन को बताया दिव्य अनुभव

अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, रामलला के दर्शन को बताया दिव्य अनुभव

'अपनी पसंद चुनने की आजादी दें', इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर रजत बेदी ने की सभी पैरेंट्स से अपील

'अपनी पसंद चुनने की आजादी दें', इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे पर रजत बेदी ने की सभी पैरेंट्स से अपील

इमरान खान समेत 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

इमरान खान समेत 400 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में