Thursday, July 23, 2026
BREAKING
रिटेल किरयाना मर्चेंट्स एसोसिएशन (रजि.), खरड़ ने वेरका प्रबंधन से निष्पक्ष व्यापारिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की नीट मामला: राहुल गांधी ने रखीं तीन मांगें, 'शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और सरकार से माफी की अपील' सोनम वांगचुक अनशन खत्म करने के लिए तैयार, सरकार के सामने रखी शर्त छात्रों के प्रदर्शन पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'आपकी लड़ाई आपकी ही रहनी चाहिए, किसी और का एजेंडा मत बनने दीजिए' हरियाणा ACB ने तैयार की 140 'महाभ्रष्ट' अधिकारियों की सूची, रिश्वतखोरों पर तेज होगा शिकंजा : अरशिन्दर सिंह चावला भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी हमेशा से ही अराजकता का माहौल पैदा कर राजनीति करती है कांग्रेस: मंत्री गौरव गौतम राहुल गांधी व विपक्षी नेताओं पर बल प्रयोग निंदनीय, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और परीक्षा प्रणाली में सुधार जरूरी : भूपेंद्र हुड्डा एफसीआई को हस्तांतरण तक खाद्यान्न का समुचित भंडारण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए : प्रो. असीम कुमार घोष प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बनेगा मजबूत आधार : नायब सैनी

मनोरंजन

9 साल की उम्र में 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' पहुंचे थे अरमान मलिक, यहीं से शुरू हुआ था सिंगिंग का सफर

22 जुलाई, 2026 11:25 AM

मुंबई : बॉलीवुड में अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अरमान मलिक आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रोमांटिक गानों से लेकर पॉप म्यूजिक तक, उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि अरमान का संगीत सफर बहुत छोटी उम्र में ही शुरू हो गया था। उन्होंने महज 9 साल की उम्र में टीवी की दुनिया में कदम रख दिया था और अपनी आवाज से लोगों का ध्यान खींचा था।

अरमान मलिक का जन्म 22 जुलाई 1995 को मुंबई में हुआ था। वह ऐसे परिवार से आते हैं, जहां संगीत पीढ़ियों से जुड़ा हुआ है। उनके दादा सरदार मलिक हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार थे, वहीं उनके पिता डब्बू मलिक भी संगीत की दुनिया से जुड़े हुए हैं। उनके चाचा अनु मलिक भी बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर हैं। ऐसे माहौल में अरमान को बचपन से ही संगीत सीखने का मौका मिला।

जब अरमान सिर्फ 4 साल के थे, तभी उनके माता-पिता ने उनकी संगीत प्रतिभा को पहचान लिया था। इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। धीरे-धीरे संगीत उनके जीवन का हिस्सा बन गया। उन्होंने छोटी उम्र में ही स्कूल के कई म्यूजिक कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था।

अरमान की पहचान उस समय बनी, जब उन्होंने मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' में हिस्सा लिया। साल 2006 में आए इस शो में उस वक्त अरमान की उम्र सिर्फ 9 साल थी। इतनी कम उम्र में भी उनकी आवाज और आत्मविश्वास ने लोगों को प्रभावित किया। हालांकि, वह इस शो के विजेता नहीं बन पाए, लेकिन टॉप 7 कंटेस्टेंट्स में जगह बनाने में सफल रहे। यही शो उनके लिए आगे बढ़ने का बड़ा कदम साबित हुआ।

इस शो के बाद अरमान ने बतौर चाइल्ड सिंगर बॉलीवुड में काम करना शुरू किया। साल 2007 में उन्होंने फिल्म 'तारे जमीन पर' के गाने 'बम बम बोले' में अपनी आवाज दी। इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'भूतनाथ' के लिए भी गाना गाया। बचपन में ही बॉलीवुड फिल्मों में आवाज देना उनके लिए बड़ी उपलब्धि थी।

अरमान ने डबिंग में भी हाथ आजमाया। उन्होंने फिल्म 'माय नेम इज खान' में एक बच्चे की आवाज को हिंदी में डब किया। इसके अलावा उन्होंने 'स्लमडॉग मिलेनियर' के रेडियो वर्जन में सलीम के किरदार को आवाज दी। समय के साथ अरमान ने अपनी अलग पहचान बनानी शुरू की। साल 2014 में सलमान खान की फिल्म 'जय हो' के गाने 'तुमको तो आना ही था' से उन्हें बतौर प्लेबैक सिंगर बड़ी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'मैं रहूं या न रहूं', 'बेसब्रियां', 'चले आना', 'क्यों रब्बा' और 'ठहर जा' जैसे कई लोकप्रिय गाने गाए।

अरमान ने बॉलीवुड के अलावा कई भाषाओं में भी गाने गाए हैं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, गुजराती, मराठी और अंग्रेजी भाषा में भी अपनी आवाज दी है। वह उन सिंगर्स में शामिल हैं, जिन्होंने लंदन के वेम्बली थिएटर जैसे बड़े मंच पर लाइव परफॉर्म किया।

अरमान मलिक को कई बड़े पुरस्कार भी मिले हैं। उन्हें फिल्मफेयर आरडी बर्मन अवॉर्ड, ग्लोबल इंडियन म्यूजिक अवॉर्ड, बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉर्ड और एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवॉर्ड जैसे सम्मान मिल चुके हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

छात्रों के प्रदर्शन पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'आपकी लड़ाई आपकी ही रहनी चाहिए, किसी और का एजेंडा मत बनने दीजिए'

छात्रों के प्रदर्शन पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'आपकी लड़ाई आपकी ही रहनी चाहिए, किसी और का एजेंडा मत बनने दीजिए'

प्रीति जिंटा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, सरकार से की बातचीत की अपील

प्रीति जिंटा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, सरकार से की बातचीत की अपील

पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है'

पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है'

बॉक्स ऑफिस पर जन नायकन का तूफान! पहला दिन 100 करोड़, शाहरुख की पठान से आगे और रजनीकांत की कुली से पीछे

बॉक्स ऑफिस पर जन नायकन का तूफान! पहला दिन 100 करोड़, शाहरुख की पठान से आगे और रजनीकांत की कुली से पीछे

'आदर्श बाल विद्यालय' में पिता का किरदार निभाने से घबराए नवीन कस्तूरिया, बताया- 'आसान नहीं था'

'आदर्श बाल विद्यालय' में पिता का किरदार निभाने से घबराए नवीन कस्तूरिया, बताया- 'आसान नहीं था'

'द केरल स्टोरी' के बाद विवादित विषयों से जुड़ना करियर की रणनीति नहीं : अदा शर्मा

'द केरल स्टोरी' के बाद विवादित विषयों से जुड़ना करियर की रणनीति नहीं : अदा शर्मा

सूरज बड़जात्या संग पहली मुलाकात पर बोलीं अमृता राव- मुझे उम्मीद नहीं थी कि इतना बड़ा रोल मिलेगा

सूरज बड़जात्या संग पहली मुलाकात पर बोलीं अमृता राव- मुझे उम्मीद नहीं थी कि इतना बड़ा रोल मिलेगा

दिलजीत दोसांझ ने छात्रों के CJP विरोध-प्रदर्शन का किया खुलकर सपोर्ट, कहा- मुझे बोला जाएगा एंटी नेशनल

दिलजीत दोसांझ ने छात्रों के CJP विरोध-प्रदर्शन का किया खुलकर सपोर्ट, कहा- मुझे बोला जाएगा एंटी नेशनल

Lock Upp 2 : शिल्पा शिंदे से टक्कर लेने आएंगी हिना खान, होने वाले हैं बड़े हंगामे

Lock Upp 2 : शिल्पा शिंदे से टक्कर लेने आएंगी हिना खान, होने वाले हैं बड़े हंगामे

'हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं', भूमि पेडनेकर बोलीं- बातचीत से होगी सुधार की शुरुआत

'हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं', भूमि पेडनेकर बोलीं- बातचीत से होगी सुधार की शुरुआत