Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

मनोरंजन

500 लड़कियों को पछाड़ने के बाद अमीषा पटेल को मिली थी 'गदर' की सकीना, 12 घंटे चला था ऑडिशन

09 जून, 2026 11:18 AM

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अपने करियर की शुरुआत में ही जबरदस्त पहचान बनाई थी। खासकर उनकी फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में उनका किरदार सकीना आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। इस किरदार के लिए अमीषा ने 500 से ज्यादा लड़कियों के बीच बाजी मारी थी और कई घंटों ऑडिशन दिया था। अमीषा पटेल का जन्म 9 जून 1975 को मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ था। उन्होंने मुंबई में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और बाद में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चली गईं। उन्होंने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। पढ़ाई में वह इतनी तेज थीं कि उन्होंने गोल्ड मेडल तक हासिल किया और कॉलेज की हेड गर्ल भी बनीं। एक टॉपर स्टूडेंट होने के बावजूद उनका मन फिल्मों की दुनिया की ओर खींचता चला गया। भारत लौटने के बाद उन्होंने थिएटर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। वह प्रसिद्ध रंगकर्मी सत्यदेव दुबे के थिएटर ग्रुप से जुड़ीं, जहां उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखीं। इसके साथ ही उन्होंने मॉडलिंग और विज्ञापन जगत में भी कदम रखा।

साल 2000 में अमीषा के करियर को बड़ा मोड़ मिला, जब उन्हें निर्देशक राकेश रोशन की फिल्म 'कहो ना... प्यार है' में काम करने का अवसर मिला। फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल रही। इसी फिल्म ने अमीषा को रातों-रात स्टार बना दिया। उनकी मासूमियत और स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसी सफलता के बाद, उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया और तेलुगु फिल्म 'बद्री' में नजर आईं।

हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' से मिली। फिल्म में निभाया गया उनका 'सकीना' का किरदार आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है। इस फिल्म के लिए उनका चयन आसान नहीं था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस भूमिका के लिए बड़ी संख्या में अभिनेत्रियों का ऑडिशन लिया गया था, जिसके बाद अमीषा का चयन हुआ था। कहा जाता है कि इस रोल के लिए 500 से ज्यादा लड़कियों ने ऑडिशन दिया था। इतना ही नहीं, अमीषा ने करीब 12 घंटे तक लगातार ऑडिशन दिया था।

इसके बाद 2002 में उनकी फिल्म 'हमराज' रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन इसके बाद उनके करियर में उतार-चढ़ाव आने शुरू हो गए। उन्होंने 'ये जिंन्दगी का सफर', 'क्रांति', 'क्या यही प्यार है', 'आप मुझे अच्छे लगने लगे', 'ये है जलवा', 'परवाना', 'सुनो ससुर जी', 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड', 'भूल भुलैया' और 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' जैसी कई फिल्मों में काम किया, इनमें से कुछ फिल्में फ्लॉप रहीं, वहीं कुछ ने ठीक-ठाक कमाई की।
कई वर्षों बाद 2023 में रिलीज हुई 'गदर 2' के जरिए अमीषा पटेल ने एक बार फिर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। फिल्म में उन्होंने एक बार फिर 'सकीना' के अपने चर्चित किरदार को पर्दे पर जीवंत किया।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक