Thursday, August 13, 2026
BREAKING
भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में देशभक्ति की नई लहर संसद का मानसून सत्र समाप्त, दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित Monsoon Session: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, हंगामे के बीच कई अहम बिल हुए पास सीमाएं राज्यों को बांट सकती हैं, दिलों को नहीं: हिमंता बिस्वा सरमा Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में लिया हिस्सा, अपने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज 15 August : स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा और सख्त, लाल किला-राजघाट के रास्ते बंद, बॉर्डर सील भरत भूषण तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और एक परिजन को नौकरी देगी सरकार: सीएम सम्राट चौधरी लेह में भूकंप के तेज झटके, 5.5 रही तीव्रता, 10 किलोमीटर की गहराई पर था केंद्र

मनोरंजन

5 फ्लॉप फिल्मों के बाद पायलट बनना चाहते थे मोहनीश बहल, सलमान खान ने बचाया फिल्मी करियर

13 अगस्त, 2026 05:53 PM

मुंबई : 1980 के दशक के मध्य में एक युवा अभिनेता अपनी लगातार पांच-छह फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद इतना निराश हो चुका था कि उसने बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा कहने का मन बना लिया था। यह युवा अभिनेता कोई और नहीं, बल्कि मोहनीश बहल थे।

फिल्मों में करियर खत्म मानकर उन्होंने विमानन क्षेत्र में जाने का फैसला किया और अपना कमर्शियल फ्लाइंग लाइसेंस प्राप्त करने की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन एक दिन जिम में उनकी मुलाकात उभरते हुए अभिनेता सलमान खान से हुई, जो उनके अच्छे दोस्त बन गए। जब राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म 'मैंने प्यार किया' (1989) के लिए कास्टिंग चल रही थी, तब सलमान खान ने ही खलनायक 'जीवन' के रोल के लिए मोहनीश बहल के नाम की सिफारिश की थी। इस एक अवसर ने उनके समाप्त हो चुके करियर को पुनर्जीवित कर दिया।

मोहनीश बहल का जन्म 14 अगस्त 1961 को मुंबई में हुआ था। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि बेहद समृद्ध रही है। उनकी मां, भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नूतन थीं और उनके पिता लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल थे। मोहनीश बहल की नानी शोभना समर्थ और मौसी तनुजा भी जानी-मानी अभिनेत्रियां थीं, जबकि काजोल उनकी चचेरी बहन हैं।

उन्होंने 1983 में फिल्म 'बेकरार' से सह-अभिनेता के रूप में शुरुआत की, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही। इसके बाद 'तेरी बाहों में' (1984) भी फ्लॉप रही। रामसे ब्रदर्स की हॉरर फिल्म 'पुराना मंदिर' (1984) हिट तो हुई, लेकिन उस दौर में हॉरर फिल्मों को 'बी-ग्रेड' सिनेमा माना जाता था, इसलिए इससे मोहनीश बहल के करियर को कोई खास फायदा नहीं हुआ।

मोहनीश बहल अपनी किशोरावस्था के सभी दिल टूटने के किस्से अपनी मां से साझा करते थे और नूतन हमेशा उन्हें समझाती थीं कि समय बीत जाता है, जीवन कभी खत्म नहीं होता।

'मैंने प्यार किया' (1989) की ऐतिहासिक सफलता ने मोहनीश बहल को बॉलीवुड में स्थापित एक्टर बना दिया, लेकिन उनके करियर का असली टर्निंग पॉइंट तब आया जब राजश्री प्रोडक्शंस ने ही उनकी नकारात्मक छवि को तोड़कर उन्हें एक 'संस्कारी और आदर्श भाई' के रूप में पेश किया। 'हम आपके हैं कौन' (1994) और 'हम साथ-साथ हैं' (1999) ने उन्हें भारतीय परिवारों का चहेता बना दिया।

बड़े पर्दे पर अपनी छाप छोड़ने के बाद मोहनीश बहल ने टेलीविजन की ओर रुख किया और वहां भी अपार सफलता प्राप्त की। 2002 में उन्होंने स्टार प्लस के बहुचर्चित मेडिकल ड्रामा 'संजीवनी: अ मेडिकल बून' में डॉ. शशांक गुप्ता की भूमिका निभाई। 'संजीवनी' भारतीय टेलीविजन पर एचआईवी और अन्य गंभीर चिकित्सा मुद्दों पर संवेदनशीलता से बात करने वाला पहला शो था।

उन्हें 2003 में 'इंडियन टेलीविजन एकेडमी' (आईटीए) का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिलाया। बाद में उन्होंने 'कुछ तो लोग कहेंगे' (2011) में डॉ. आशुतोष की भूमिका निभाई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा, हालांकि लंबे और थका देने वाले शूटिंग शेड्यूल के कारण उन्हें पीठ में गंभीर दर्द की समस्या हो गई, जिसके चलते उन्हें बीच में ही यह शो छोड़ना पड़ा।

2019 में 17 साल बाद उन्होंने 'संजीवनी 2' के साथ उसी प्रतिष्ठित डॉ. शशांक के रूप में वापसी की, जिसने पुरानी यादों को एक बार फिर से ताजा कर दिया।

निजी जीवन में, मोहनीश बहल ने 23 अप्रैल 1992 को अभिनेत्री एकता सोहिनी (आरती बहल) से विवाह किया। उनकी दो बेटियां हैं, जिनका नाम प्रनूतन और कृषा हैं। उनकी बड़ी बेटी प्रनूतन ने भी परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए 2019 में सलमान खान द्वारा निर्मित फिल्म 'नोटबुक' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

मोहनीश बहल की आखिरी फिल्म साल 2019 में आई 'पानीपत' थी। इन दिनों वह अभिनय के बजाय अपने परिवार की प्रॉपर्टी और व्यावसायिक कामों को संभाल रहे हैं तथा अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान दे रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

5 साल की उम्र में स्टेज शो, 13 में लता से सम्मान... 18 में तलाक के बाद सुनिधि चौहान बनीं बॉलीवुड की दमदार आवाज

5 साल की उम्र में स्टेज शो, 13 में लता से सम्मान... 18 में तलाक के बाद सुनिधि चौहान बनीं बॉलीवुड की दमदार आवाज

कभी महज 50 रुपए महीने कमाते थे शम्मी कपूर, थिएटर से शुरु किया था बॉलीवुड के 'याहू स्टार' बनने तक का सफर

कभी महज 50 रुपए महीने कमाते थे शम्मी कपूर, थिएटर से शुरु किया था बॉलीवुड के 'याहू स्टार' बनने तक का सफर

सलमान खान और संजय दत्त की फिर दिखेगी जोड़ी, '7 डॉग्स' के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल

सलमान खान और संजय दत्त की फिर दिखेगी जोड़ी, '7 डॉग्स' के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल

श्रीदेवी की बायोग्राफी 'एम्प्रेस' जल्द होगी रिलीज, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया कवर

श्रीदेवी की बायोग्राफी 'एम्प्रेस' जल्द होगी रिलीज, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया कवर

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का टीजर रिलीज, दिखा डरा देने वाला माहौल

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का टीजर रिलीज, दिखा डरा देने वाला माहौल

'बिग बॉस 20' में होगा बड़ा बदलाव, सलमान खान ने बताया- 'एक्स्ट्रा जीवनदान से बदलेगा गेम'

'बिग बॉस 20' में होगा बड़ा बदलाव, सलमान खान ने बताया- 'एक्स्ट्रा जीवनदान से बदलेगा गेम'

नयनतारा ने की 'टॉक्सिक' की निर्देशक गीतू मोहनदास की जमकर तारीफ, बोलीं- 'वह हर कलाकार को अपना बना लेती हैं'

नयनतारा ने की 'टॉक्सिक' की निर्देशक गीतू मोहनदास की जमकर तारीफ, बोलीं- 'वह हर कलाकार को अपना बना लेती हैं'

'स्कैम 2010' में दिखेगी भारत के बड़े कारोबारी साम्राज्य की कहानी : हंसल मेहता

'स्कैम 2010' में दिखेगी भारत के बड़े कारोबारी साम्राज्य की कहानी : हंसल मेहता

गौतमी कपूर ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, बोलीं- 'शरीर के साथ ध्यान की भी परीक्षा'

गौतमी कपूर ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, बोलीं- 'शरीर के साथ ध्यान की भी परीक्षा'

सनी देओल के अभिनय को देखकर खामोश हो जाता था पूरा सेट, कनिका कपूर ने साझा किया अनुभव

सनी देओल के अभिनय को देखकर खामोश हो जाता था पूरा सेट, कनिका कपूर ने साझा किया अनुभव