Saturday, September 05, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

40 साल का सूखा समाप्त, बोलीविया को हराकर इराक ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बनाई जगह

01 अप्रैल, 2026 05:32 PM

मोंटेरे : इराक ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफिकेशन का 40 साल पुराना इंतजार खत्म कर दिया है। इराक ने बुधवार को मोंटेरे स्टेडियम में खेले गए क्वालिफायर के आखिरी मैच में बोलीविया के खिलाफ 2-1 से रोमांचक जीत दर्ज की। बोलीविया के खिलाफ इराक ने मुकाबले के 10वें मिनट में ही 1-0 से बढ़त बना ली थी। ल्यूटन टाउन के स्ट्राइकर आमिर अल अम्मारी ने एक कॉर्नर से अल हमादी को गेंद दी, जिन्होंने अपने हेडर से गोलकीपर को छकाते हुए गोल कर दिया। हालांकि, बोलीविया ने दबाव के आगे घुटने नहीं टेके और 38वें मिनट में जोरदार वापसी की। रामिरो वाका के डिफेंस को चीरते हुए पास के बाद मोइसेस पनियागुआ ने 12 गज की दूरी से एक जोरदार शॉट लगाकर स्कोर बराबर कर दिया।

इराक के हुसैन ने 53वें मिनट में अपनी टीम की बढ़त फिर से कायम कर दी, उन्होंने अपनी दौड़ का समय एकदम सही रखा और मार्को फरजी के क्रॉस को आठ गज की दूरी से एक लो फर्स्ट-टाइम वॉली के साथ गोल में बदल दिया। बोलीविया ने मैच के तनावपूर्ण अंत में देर से गोल करने के लिए जोर लगाया, लेकिन इराक ने मजबूती से बचाव किया और वर्ल्ड कप में स्थान बना लिया।
इराक को वर्ल्ड कप के एक मुश्किल ग्रुप '1' में रखा गया है, जहां ग्रुप स्टेज में उसका मुकाबला वर्ल्ड कप 2022 के रनर-अप फ्रांस के साथ-साथ सेनेगल और नॉर्वे से होगा।

इससे पहले इराक ने आखिरी बार 1986 में यह मल्टी-नेशनल टूर्नामेंट खेला था, जिसकी सह-मेजबानी मेक्सिको ने ही की थी। हालांकि, उस समय टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। अब 4 दशक के बाद इराक की टीम उसी जगह लौटकर अपनी पहली फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के लिए 47 टीमों के साथ मुकाबला करेगी।

इराक के हेड कोच ग्राहम अर्नोल्ड ने मैच के बाद कहा, "मुझे खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा करना है। उनकी काम करने की लगन, उन्होंने असली इराकी मानसिकता दिखाई, लड़ने की और अपनी जान दांव पर लगाने की, इसीलिए हम यह मैच जीत पाए।"

दूसरी ओर, मैच हारने के बाद, बोलीविया के हेड कोच ऑस्कर विलेगास ने कहा, "यह बहुत मुश्किल है। हम इस वर्ल्ड कप में शामिल होना चाहते थे। हमने इसके लिए बहुत मेहनत की थी। मुझे अपने खिलाड़ियों पर, उनकी हिम्मत पर, और जिस तरह से वे आखिर तक लड़े, उस पर गर्व है। मुझे अपने देश और लोगों की उम्मीदों के लिए सच में बहुत अफसोस है।"

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे