Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

राष्ट्रीय

4 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ तापमान में गिरावट

02 अप्रैल, 2026 06:34 PM

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 4 अप्रैल को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के साथ तूफान आने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया जाएगा, जबकि मौसम आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। 3 अप्रैल को तापमान अधिकतम 33 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया जाएगा। 4 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है, लेकिन इस दिन दोपहर और शाम के समय तेज आंधी, बिजली कड़कने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा, 5 अप्रैल को भी मौसम का यही मिजाज बना रहेगा, जहां तापमान 33/18 डिग्री के आसपास रहेगा और गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। 6 अप्रैल को भी तापमान में और गिरावट (33/17 डिग्री) दर्ज की जा सकती है।

मौसम में इस बदलाव का असर वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिला है। दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) मध्यम से खराब श्रेणी में बना हुआ है, जो पहले की तुलना में राहत देने वाला है। उदाहरण के तौर पर नोएडा सेक्टर-62 में एक्यूआई 129, सेक्टर-125 में 161, सेक्टर-1 में 182 और सेक्टर-116 में 177 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 123 से 249 के बीच रिकॉर्ड किया गया, जिसमें आनंद विहार 230 और चांदनी चौक 249 के साथ खराब श्रेणी में रहे। हालांकि, ग्रेटर नोएडा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां नॉलेज पार्क-3 में एक्यूआई 199 दर्ज किया गया, जबकि नॉलेज पार्क-5 में एक्यूआई 328 पहुंच गया, जो रेड जोन में आता है और स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाली बारिश से वायु गुणवत्ता में और सुधार हो सकता है, लेकिन फिलहाल लोगों को खराब एक्यूआई वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को तेज आंधी और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी