Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, गिरफ्तारी में मदद की अपील वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,685 हुई '4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे पर आकांक्षा चौधरी ने साधा निशाना, बोलीं- पिछला शो रोटियां बेलकर जीता, लेकिन यहां पर... अक्षय की फिल्म वीक डेज में भी कर रही है कमाई, 120 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन आलिया की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कर रही है स्ट्रगल, मंगलवार को कमाए इतने करोड़ मध्य पूर्व में तनाव से सोने में बिकवाली, चांदी भी 2.30 लाख रुपए के नीचे फिसली अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद लाल निशान में खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 78,000 के नीचे फिसला

खेल

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

08 जुलाई, 2026 04:00 PM

भारतीय टीम को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 125 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर भारत का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम महज 76 रन बनाकर सिमट गई। हालांकि, हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम का बचाव किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए गंभीर ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। आप चार मैच के बाद बुरी टीम नहीं बन जाते। कभी-कभार आपकी विरोधी टीम अच्छा खेलती है, कभी आप परिस्थितियों को ठीक तरह से भांप नहीं पाते हैं। गेम को समझना भी काफी जरूरी है, जो हम आयरलैंड सीरीज से नहीं कर सके हैं। " हेड कोच ने आगे कहा, ""मुझे नहीं पता कि इंग्लैंड क्या करने की कोशिश करेगा, लेकिन हमको खुद को बेहतर करने पर ध्यान देना होगा। सबसे ज्यादा जरूरी बात यह है कि इस मुकाबले में आज शायद हमारा दिन खराब था,क्योंकि आप पिछले दो टी20 मैचों को देखेंगे, तो हमने 190 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे। जब आप हाई-रिस्क वाला गेम खेलते हैं, तो ऐसी चीजें हो सकती हैं।"

तीसरे टी20 में इंग्लैंड से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम शुरुआत से ही बैकफुट पर नजर आई। अभिषेक शर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह महज 10 रन बनाकर आउट हुए। वैभव सूर्यवंशी 5 गेंदों में 13 रन बनाने के बाद जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। ईशान किशन 13 रन ही बना सके,जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 5 रन बनाए। अक्षर पटेल 10 और तिलक वर्मा सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए। हर्षित राणा (9 रन) और शिवम दुबे (2 रन) को जोश टंग ने पवेलियन भेजा। भारतीय बल्लेबाजों ने सिर्फ 11.4 ओवर में ही घुटने टेक दिए और पूरी टीम 76 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रनों के लिहाज से यह भारतीय टीम की टी20 इंटरनेशनल में अब तक की सबसे बड़ी हार है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

'हीरो को टीम इंडिया से बाहर करना…', संजू सैमसन का पत्ता कटने पर अजिंक्य रहाणे को लगा अजीब

'हीरो को टीम इंडिया से बाहर करना…', संजू सैमसन का पत्ता कटने पर अजिंक्य रहाणे को लगा अजीब

Shapoor Zadran: भारत में जिंदगी की जंग हारा अफगानी क्रिकेटर, दुर्लभ बीमारी के बाद 38 साल की उम्र में मौत

Shapoor Zadran: भारत में जिंदगी की जंग हारा अफगानी क्रिकेटर, दुर्लभ बीमारी के बाद 38 साल की उम्र में मौत

'मेरे नाम पर झूठ फैलाया जा रहा', सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

'मेरे नाम पर झूठ फैलाया जा रहा', सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

फुटबॉल के जुनून के बीच अमेरिका में क्रिकेट की दस्तक, पैर जमा रहा है गेंद और बल्ले का खेल

फुटबॉल के जुनून के बीच अमेरिका में क्रिकेट की दस्तक, पैर जमा रहा है गेंद और बल्ले का खेल

बाबर आजम की कप्तानी में वापसी: खिलाड़ियों को दी चेतावनी, कहा- इन 3 चीजों से समझौता नहीं होगा

बाबर आजम की कप्तानी में वापसी: खिलाड़ियों को दी चेतावनी, कहा- इन 3 चीजों से समझौता नहीं होगा

भारत की T20I टीम में 4 नए खिलाड़ियों को मिली जगह, टीम में होलसेल में हुए हैं बदलाव

भारत की T20I टीम में 4 नए खिलाड़ियों को मिली जगह, टीम में होलसेल में हुए हैं बदलाव