Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

मनोरंजन

370 रुपए की बिरयानी विवाद में प्रणित मोरे को मिला कुनिका सदानंद का सपोर्ट, बोलीं-तुम्हारे संस्कार अच्छे हैं

14 जून, 2026 11:34 AM

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे 370 की बिरयानी विवाद में फंसे हुए हैं। अब उन्हें बिग बॉस में उनकी साथी कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद का सपोर्ट मिल गया है। कुनिका ने हाल में उनके पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए प्रणित के संस्कारों की तारीफ की है। 370 रुपए की बिरयानी विवाद में प्रणित मोरे को मिला कुनिका सदानंद का सपोर्ट, बोलीं-तुम्हारे संस्कार अच्छे हैं स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों 370 की बिरयानी विवाद में फंसे हुए हैं। आम लोगों के साथ एंटरटेनमेंट जगत के लोगों ने भी उन्हें ट्रोल किया है। इस पूरे विवाद में अब कुनिका सदानंद भी सामने आई हैं और उन्होंने प्रणित के समर्थन में बात कहीं है। इस विवाद में प्रणित को सपोर्ट करने वाली कुनिका पहली शख्स हैं। उन्होंने हाल में कहा कि उन्हें दूसरा मौका दिया जाना चाहिए। साथ ही ये उनके संस्कारों को अच्छा बताया है।

कुनिका का प्रणित को मिला सपोर्ट
इस पूरे विवाद के बाद प्रणित मोरे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि वो इसी लायक हैं। लेकिन वो अपनी गलतियों पर काम करेंगे, खुद को सुधारेंगे, जोक्स में भी बदलाव लाएंगे। इसलिए वो बस एक मौका चाहते हैं। प्रणित के इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कुनिका सदानंद ने प्रणित की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि उन्होंने अपनी गलती की जिम्मेदारी ली है।

कुनिका ने कहा अच्छे संस्कार
कुनिका ने प्रणित के पोस्ट पर एक लंबा कमेंट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, गलतियां तो हर कोई करता है, लेकिन उन्हें मानने की हिम्मत हर किसी में नहीं होती। प्रणित तुम एक अच्छे लड़के हो और तुम्हारे संस्कार भी अच्छे हैं, लेकिन जैसा कि मैंने हमेशा कहा है, रोस्टिंग या क्राउड वर्क के दौरान इंसान बहक सकता है। खासकर एक एंटरटेनर के तौर पर, जब आप लोगों को रिएक्ट करते और हंसते हुए देखते हैं। मुझे उम्मीद है कि लोग तुम्हें माफ कर देंगे, और मुझे यह भी उम्मीद है कि महिलाओं/लड़कियों के प्रति लोगों का नज़रिया बदलेगा। तुम इस पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही सोच की वजह नहीं थे; तुम तो बस उन बहुत से लोगों में से एक थे जिन्हें यह सोच पीढ़ियों से चली आ रही महिलाओं को सिर्फ एक 'वस्तु' समझने की आदत से मिली थी। भगवान तुम्हारा अच्छा करे, मुझे यकीन है कि तुम शानदार कंटेंट के साथ वापसी करोगे। मज़बूत रहो और सोच-समझकर काम करो।’

पूरा विवाद
बता दें, हाल में प्रणित मोरे के स्टैंडअप कॉमेडी शो से एक वीडियो क्लिप वायरल हुई थी। ये एपिसोड क्राउड वर्क पर था और तभी ऑडियंस में बैठे हिमांशु जांगरा नाम के शख्स ने 370 रुपए की बिरयानी का वाली बात कही। हिमांशु के मुताबिक उन्होंने अपनी फीमेल फ्रेंड पर डेट के दौरान 370 रुपए खर्च किए थे और इसका उन्हें रिटर्न चाहिए था। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद प्रणित को ट्रोल किया जाने लगा। हिमांशु को नौकरी से निकाले जाने की भी खबर है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक