Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

मनोरंजन

370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे का पहला वीडियो, बोले- ये नफरत मैं डिजर्व करता हूं

13 जून, 2026 12:02 PM

370 रुपये बिरयानी पर विवाद बढ़ने के बाद अब प्रणित मोरे ने अपना पहला वीडियो पोस्ट किया है। प्रणित ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी है। साथ ही, उन्होंने बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया था। 370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे का पहला वीडियो, बोले- ये नफरत मैं डिजर्व करता हूं सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से प्रणित मोरे के शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो है 370 रुपये बिरयानी विवाद का। इस पूरे विवाद के शुरू होने के बाद से अब प्रणित मोरे ने अपना पहला वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो में सबसे माफी मांगी है। प्रणित मोरे काफी परेशान भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका इंस्टाग्राम सस्पेंड हो गया था। प्रणित ने कहा कि उनके खिलाफ जो लीगल एक्शन लिए जा रहे हैं, वो अधिकारियों के साथ पूरी तरह से को-ऑपरेट कर रहे हैं।

विवाद के बाद प्रणित मोरे का पहला वीडियो
प्रणित मोरे ने वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में प्रणित ने कहा, "ये बात मुझे काफी टाइम से करनी थी, लेकिन मेरा इंस्टाग्राम सस्पेंड हो गया था। आप सबने मेरे क्राउड वर्क का वीडियो देखा रहेगा जिसके लिए मुझे काफी हेट मिल रही है। मुझे ऐसा लगता है कि ये नफरत मैं डिजर्व करता हूं। क्योंकि जब मैं क्राउड वर्क कर रहा था, तो उस लड़के ने कुछ अश्लील बातें बोलीं, लेकिन सब लोग उसपर हंस रहे थे। मैं भी बह गया और मुझसे जजमेंट लेने में गलती हो गई। मुझे लगता है कि मेरी बहुत बड़ी गलती है।"

प्रणित बोले- मैं स्टैंड ले सकता था
प्रणित ने आगे कहा, “ मैं चाहता तो मैं उसे वहीं पर रोक सकता था, स्टैंड ले सकता था। मैं वो नहीं कर पाया, मैंने उसे प्लेटफॉर्म दिया जिस वजह से ये चीजें इतनी ज्यादा बढ़ गईं। जिन लोगों को इस वजह से चोट पहुंची, मैं उनसे माफी मांगना चाहता हूं। जो भी लीगल चीजें मेरे खिलाफ हो रही हैं, उन सब के साथ मैं को-ऑपरेट कर रहा हूं। आप सब मुझे माफ कर दो, मुझे एक मौका दो, मैं बेहतर इंसान बनकर दिखाउंगा। मेरे लिए भी एक सीख थी। मैं अपने ऊपर और अपने कंटेंट के ऊपर भी काम कर रहा हूं। ये चीज आप आगे मेरे कंटेंट में भी देख पाओगे।”

प्रणित को मिला किश्वर और कुनिका का साथ
प्रणित मोरे के इस वीडियो पर सेलेब्स के रिएक्शन आए हैं। किश्वर मर्चेंट ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- मुझे यकीन है कि लोग आपको माफ कर देंगे। बस आगे से अपने कंटेंट और क्राउडवर्क को लेकर बहुत ध्यान रखिएगा। मजबूत रहिए। बिग बॉस में प्रणित के साथ नजर आईं कुनिका सदानंद ने भी वीडियो पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- हर कोई गलती करता है, लेकिन हर किसी में अपनी गलती मानने की हिम्मत नहीं होती है। प्रणित आप एक अच्छे लड़के हैं, सही वैल्यूज के साथ, लेकिन मैंने हमेशा कहा है कि रोस्टिंग और क्राउड वर्क में लोग बह जाते हैं, खासकर एंटरटेनर के तौर पर जब आप देखते हैं कि दर्शक हंस रहे हैं और रिएक्ट कर रहे हैं। आशा करती हूं कि लोग आपको माफ कर देंगे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक