Saturday, August 08, 2026
BREAKING
घरौंडा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम पुर्तगाल स्थित बीकेआई मास्टरमाइंड द्वारा चलाया जा रहा था आतंकी मॉड्यूल: डीजीपी गौरव यादव पंजाब की अपनी आईपीएल, 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाली शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग में खेलेंगे शीर्ष खिलाड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस के 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान ने संगठित अपराध के खिलाफ निरंतर कार्रवाई के 200 दिन पूरे किए; 1.09 लाख से अधिक छापेमारी, 1,532 फरार अपराधी गिरफ्तार एसआईआर को लेकर पूरी तरह चौकन्ने रहें तमाम कांग्रेसजन- हुड्डा बदलती दुनिया में नई चुनौतियों को अवसर में बदलें युवा: प्रधानमंत्री मोदी ‘मिथिला मखाना’ की बढ़ी विदेशों में मांग, बिहार के किसानों के लिए खुल रहे नए अवसर : पीयूष गोयल सीएसआईआर की कौशल पहल में उद्योग-अकादमिक साझेदारी पर जोर, 37 प्रयोगशालाओं ने पेश की रिपोर्ट E20 पेट्रोल में 500 पीपीएम क्लोराइड और नमी के दावों की पुष्टि नहीं, देशव्यापी जांच में ईंधन गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित भारत’ की दिशा युवा तय करेंगे, लगातार सीखते रहना सफलता की कुंजी : पीएम मोदी

खेल

3 साल हो गए हैं, लेकिन कोई जमीन नहीं मिली', ऋषभ पंत ने मांगी उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी से मदद

08 अगस्त, 2026 04:37 PM

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में जमीन खरीदने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद मांगी है। पंत का कहना है कि वह लंबे समय से उत्तराखंड में जमीन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वह दिल्ली से अपने मूल स्थान पर शिफ्ट हो सकें।

पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "हेलो, पुष्कर सिंह धामी सर। आप कैसे हैं? उत्तराखंड का मूल निवासी होने के नाते, मुझे यहां आए हुए काफी समय हो गया है। मैं दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन रहने के लिए कोई अच्छी और बड़ी जगह नहीं मिल पा रही है। मुझे अपना उत्तराखंड बहुत पसंद है। मेरी आपसे विनम्र विनती है कि जमीन खरीदने में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल साफ-सुथरी जमीन मिलना बहुत मुश्किल हो गया है।"

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे कहा, "इसके अलावा, एक जमीन का मामला भी अटका हुआ है जो मुझे तब मिलनी चाहिए थी जब मैं राज्य का प्रचार-प्रसार कर रहा था। सब कुछ छोड़कर मैं अपने मूल स्थान पर वापस आकर उत्तराखंड के विकास में योगदान देना चाहता हूं और अपने पहाड़ी लोगों के बीच रहना चाहता हूं। कृपया इस मामले पर ध्यान दें; 3 साल हो गए हैं और अभी तक कोई जमीन नहीं मिली है। आपके जवाब का इंतजार रहेगा।"

बता दें कि ऋषभ पंत का जन्म उत्तराखंड के रुड़की में हुआ था और वह क्रिकेट खेलने के लिए दिल्ली आ गए थे। पंत फिलहाल श्रीलंका में भारतीय टीम के साथ मौजूद है। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से खेली जानी है। पंत पिछले काफी समय से फॉर्म और अपनी खराब फिटनेस से जूझते नजर आए हैं। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में वह दमदार प्रदर्शन जरूर करना चाहेंगे। पंत भारत की वनडे और टी20 टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मुकाबला 7 अगस्त, 2024 को खेला था, जबकि अंतिम टी20 मैच पंत ने 28 जुलाई, 2024 को श्रीलंका के खिलाफ ही खेला था।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मैच में फ्लॉप यशस्वी जायसवाल, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मैच में फ्लॉप यशस्वी जायसवाल, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने छोड़ा इंग्लैंड लायंस के हेड कोच का पद

एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने छोड़ा इंग्लैंड लायंस के हेड कोच का पद

कोरिया मास्टर्स सुपर 300: अश्मिता चालिहा ने बनाई फाइनल में जगह, कड़े मुकाबले में रक्षिता को हराया

कोरिया मास्टर्स सुपर 300: अश्मिता चालिहा ने बनाई फाइनल में जगह, कड़े मुकाबले में रक्षिता को हराया

वास्को द गामा क्लब ने अर्जेंटीना के फॉरवर्ड खिलाड़ी कोलिडियो को किया साइन, 2029 तक के लिए हुआ करार

वास्को द गामा क्लब ने अर्जेंटीना के फॉरवर्ड खिलाड़ी कोलिडियो को किया साइन, 2029 तक के लिए हुआ करार

आईपीएल 2027 को लेकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को लेने पड़ सकते हैं मुश्किल फैसले: मैकडोनाल्ड

आईपीएल 2027 को लेकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को लेने पड़ सकते हैं मुश्किल फैसले: मैकडोनाल्ड

एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम का ऐलान, अनमोल एक्का बने कप्तान

एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम का ऐलान, अनमोल एक्का बने कप्तान

भारत-श्रीलंका टेस्ट मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज, लिस्ट में चार भारतीय शामिल

भारत-श्रीलंका टेस्ट मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज, लिस्ट में चार भारतीय शामिल

16वीं जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में ओडिशा, पंजाब, झारखंड और मध्य प्रदेश सेमीफाइनल में

16वीं जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में ओडिशा, पंजाब, झारखंड और मध्य प्रदेश सेमीफाइनल में

कोरिया मास्टर्स में पहले ही दौर में बाहर हुए किदांबी श्रीकांत

कोरिया मास्टर्स में पहले ही दौर में बाहर हुए किदांबी श्रीकांत

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बटलर की बड़ी भविष्यवाणी, बोले-15 वर्षीय बल्लेबाज बनाएगा टी20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बटलर की बड़ी भविष्यवाणी, बोले-15 वर्षीय बल्लेबाज बनाएगा टी20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड