Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित • वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

मनोरंजन

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

17 अक्टूबर, 2026 03:45 PM

मुंबई(एजेंसी) : अभिनेत्री माधुरी दीक्षित शनिवार को अपनी शादी की 27वीं सालगिरह मना रही हैं। इस खास अवसर पर उनके पति डॉ. श्रीराम नेने ने उनकी पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुई शादी को याद किया। डॉ. नेने ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी से जुड़ी यादगार तस्वीरों को समेटता एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उनके वैवाहिक जीवन के शुरुआती दिनों की झलक देखने को मिलती है। साथ ही रिंग सेरेमनी और परिवार व करीबी लोगों के साथ मनाए गए खुशी के पल भी इसमें शामिल हैं। अपनी इस पोस्ट के जरिए डॉ. श्रीराम नेने ने बताया, "शादी के दो दिन बाद हमने परिवार, परंपराओं, आशीर्वाद और हमारी विवाह शादी की पवित्र प्रतिज्ञाओं के साथ अपने प्यार का जश्न मनाया। 17 अक्टूबर 1999 को हमने हर खुशी, हर चुनौती और हर सफर में साथ-साथ चलने का वादा किया था।"

अपनी शादी के 27 सालों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि शादी के दौरान लिए गए सात फेरों ने उन्हें उनकी सोच से भी कहीं आगे तक पहुंचा दिया है। उन्होंने लिखा, "27 साल बाद, उन सात फेरों ने हमें हमारी सोच से भी कहीं आगे पहुंचा दिया है। प्यार में पड़े दो लोगों से लेकर एक खूबसूरत परिवार और साथ देखे गए सपनों की पूरी जिंदगी तक, यह सफर कितना शानदार रहा है।"

डॉ. श्रीराम नेने ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को अपना पसंदीदा इंसान, अच्छी दोस्त और सबसे बड़ी एडवेंचर बताया। साथ ही, आने वाले कई साल साथ बिताने की इच्छा जाहिर की।उन्होंने लिखा, "माधुरी, तुम आज भी मेरी सबसे पसंदीदा इंसान, मेरी सबसे अच्छी दोस्त और मेरी सबसे बड़ी एडवेंचर हो। चलो, साथ में अगले कई लाख कदम और चलते हैं।"

माधुरी ने 17 अक्टूबर 1999 को श्रीराम से शादी की थी, उस समय अभिनेत्री हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक थीं। कैलिफोर्निया में हुई उनकी शादी को बेहद प्राइवेट रखा गया था। उनकी शादी की खबर इतनी सीक्रेट रखी गई थी कि इंडस्ट्री के लोगों को भी इसका पता बाद में चला। शादी के बाद वह कुछ समय के लिए अमेरिका (डेनवर) जाकर बस गईं। कपल के दो बेटे अरिन और रयान हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा

फिल्म समीक्षा: ‘प्रहार’ में राजकुमार राव का दमदार अभिनय, प्रभावशाली कोर्टरूम ड्रामा