Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

25 गेंदों के बाद रद्द करना पड़ गया ODI मैच, अब स्टेडियम पर मंडराया ICC के बैन का खतरा

17 जून, 2026 09:42 AM

नई दिल्ली : कनाडा में डेंजरस पिच पर ODI मैच खेला जा रहा था, जिसे 25 गेंदों के बाद रद्द कर दिया गया। अब टोरंटो के किंग सिटी के मैदान पर बैन का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि 4 डिमेरिट पॉइंट्स इस मैदान को मिल गए हैं। 25 गेंदों के बाद रद्द करना पड़ गया ODI मैच, अब स्टेडियम पर मंडराया ICC के बैन का खतरा टोरंटो के किंग सिटी में मंगलवार 16 जून को कनाडा और नीदरलैंड के बीच एक वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा था। ये मैच शुरू होने के कुछ ही देर बाद रद्द करना पड़ गया। इसके पीछे की वजह थी डेंजरस पिच। ये मुकाबला आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 का था, जो आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के क्वालीफिकेशन से जुड़ा है। इस 50-50 ओवर के मैच में सिर्फ 25 गेंदें ही फेंकी गईं और फिर आगे मैच नहीं आयोजित करने का फैसला मैच अधिकारियों को लेना पड़ा।

इस मैच में कनाडा के खिलाफ नीदरलैंड्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि, नीदरलैंड की पारी के सिर्फ 4.1 ओवर बाद ही मैच रद्द कर दिया गया। उस समय उनका स्कोर 1 विकेट पर 15 रन था। दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज मैक्स ओ'डाउड बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे। पिच में एक जैसा बाउंस नहीं था और खेल के छोटे से समय में बैट्समैन को कई बार चोट लगी। हैरानी की बात यह है कि कुछ ही दिन पहले इसी मैदान पर मुकाबला हुआ था। उसकी पिच भी अच्छी नहीं थी।

कनाडा वर्सेस नीदरलैंड मैच से चार दिन पहले यानी 12 जून को ICC ने एक बयान जारी करके कहा था कि किंग सिटी की पिच, जिसका इस्तेमाल 8 जून को USA और नीदरलैंड्स के बीच ODI के लिए किया गया था, उसे अनसेटिस्फेक्ट्री यानी असंतोषजनक रेटिंग दी गई और एक डिमेरिट पॉइंट भी इस मैदान को दिया गया। मैच रेफरी फिल थॉम्पसन ने USA-नीदरलैंड्स मैच की पिच के बारे में कहा था, "यह पिच इस लेवल के क्रिकेट के लिए उम्मीद के मुताबिक स्टैंडर्ड से नीचे थी।"

ICC के पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रोसेस के अनुसार, जिन पिचों को "अनसेटिस्फेक्ट्री" रेटिंग मिलती है, उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया जाता है, जबकि "अनफिट" पिच रेटिंग से वेन्यू को तीन डिमेरिट पॉइंट मिलते हैं। डिमेरिट पॉइंट्स लगातार पांच साल तक एक्टिव रहते हैं और छह डिमेरिट पॉइंट्स होने पर वेन्यू को 12 महीने के लिए इंटरनेशनल मैच होस्ट करने से सस्पेंड कर दिया जाता है। 12 डिमेरिट पॉइंट्स से 24 महीने का बैन लगता है। ऐसे में टोरंटो के इस मैदान पर अब बैन का खतरा भी है, क्योंकि चार पॉइंट्स अब खराब पिचों के लिए इसे दिए गए हैं। आने वाले समय में ऐसा होता है तो फिर 12 महीने के लिए इस मैदान को इंटरनेशनल मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई