Friday, September 25, 2026
BREAKING
• 17 साल की उम्र में जैकी श्रॉफ के साथ काम करने से डर गई थीं करिश्मा कपूर, बोलीं- बहुत नर्वस थी • 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' पर पब्लिक रिव्यू , दर्शक बोले- नई पीढ़ी को जरूर देखनी चाहिए फिल्म • 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट का ग्लैमरस अवतार, सामने आया पहला पोस्टर • बर्थडे स्पेशल : डॉक्टर परिवार की बेटी ने बॉलीवुड में बनाई पहचान, 'वीर-जारा' और 'बागबान' में किया दमदार अभिनय • एशियन गेम्स: सुरुचि, कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता • नोएडा से यूपी चुनाव का शंखनाद, हम लोग 2017 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे: भाजपा सांसद रवि किशन • जयपुर में गरजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन : राहुल गांधी के सवालों का दिया जवाब, बोले—जनता की सेवा का आशीर्वाद ही वोट के रूप में मिलता है • CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली-पटना में मार्च • एशियन गेम्स: डिफेंडिंग चैंपियन सात्विक-चिराग पुरुष डबल्स के पहले ही राउंड में बाहर • एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने थाईलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई

मनोरंजन

17 साल की उम्र में जैकी श्रॉफ के साथ काम करने से डर गई थीं करिश्मा कपूर, बोलीं- बहुत नर्वस थी

25 सितंबर, 2026 04:46 PM

मुंबई : एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने शुरुआती फिल्मी दिनों को याद करते हुए मशहूर एक्टर जैकी श्रॉफ के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। करिश्मा ने बताया कि उन्होंने जैकी श्रॉफ के साथ 1992 में आई फिल्म 'पुलिस ऑफिसर' में काम किया था। यह उनके करियर की शुरुआती फिल्मों में से एक थी और उस वक्त वह सिर्फ 17 साल की थीं। फिल्म में एक बड़ा डांस नंबर था, जिसको लेकर वह काफी नर्वस भी थीं।

दरअसल, 'इंडियाज बेस्ट डांसर' सीजन 5 में जैकी श्रॉफ बतौर गेस्ट शामिल हुए। इस दौरान शो की जज करिश्मा ने उनके साथ काम के अनुभव को याद करते हुए कहा, ''मुझे नहीं पता जग्गू दादा, आपको याद है या नहीं, लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि मैंने आपके साथ एक फिल्म की थी, जिसका नाम 'पुलिस ऑफिसर' था। यह मेरी शुरुआती फिल्मों में से एक थी। बहुत पहले की बात है, तब मैं सिर्फ 17 साल की थी। यह 'प्रेम कैदी' के बाद की बात है।''

करिश्मा ने आगे उस फिल्म के एक गाने का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ''उसमें एक गाना था 'देखो ये लड़की करंट मारती है' . . . यह बहुत बड़ा गाना था, जिसमें काफी सारे डांसर्स थे। मुझे लगता है कि यह पहली बार था जब मैंने इतने सारे डांसर्स और किसी बड़े स्टार के साथ काम किया था। इसलिए मैं काफी डरी हुई और नर्वस भी थी।''

करिश्मा ने आगे कहा, ''जैकी श्रॉफ के साथ काम करने को मेरे लिए सम्मान और खुशी की बात बताया। आपके साथ काम करना मेरे लिए हमेशा खास रहेगा।''

वहीं जैकी श्रॉफ ने भी करिश्मा कपूर की जमकर तारीफ की। उन्होंने करिश्मा को शानदार एक्ट्रेस बताते हुए कहा कि वह एक मल्टीटैलेंटेड कलाकार हैं और कुछ भी कर सकती हैं।

जैकी श्रॉफ ने कहा, ''एक शानदार और प्यारी महिला के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान और खुशी की बात है। वह मल्टीटैलेंटेड हैं और कुछ भी कर सकती हैं। वह ऐसे परिवार से आती हैं, जो हमारी इंडस्ट्री का एक मजबूत हिस्सा रहा है। मुझे आपके परिवार और आप पर बहुत गर्व है। मुझे प्यार देने और पसंद करने के लिए शुक्रिया।''

करिश्मा कपूर और जैकी श्रॉफ ने 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'पुलिस ऑफिसर' में साथ काम किया था। फिल्म का डायरेक्शन अशोक गायकवाड़ ने किया था। इसमें अरुणा ईरानी और परेश रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

फिल्म की कहानी जय नाम के एक ईमानदार और मेहनती पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी हत्या कर दी जाती है। इसके बाद किशन नाम का एक ठग उसकी जगह लेता है और अपने भाई की मौत का बदला लेने का फैसला करता है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'महाकाव्य श्री रामायण कथा' पर पब्लिक रिव्यू , दर्शक बोले- नई पीढ़ी को जरूर देखनी चाहिए फिल्म

'महाकाव्य श्री रामायण कथा' पर पब्लिक रिव्यू , दर्शक बोले- नई पीढ़ी को जरूर देखनी चाहिए फिल्म

'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट का ग्लैमरस अवतार, सामने आया पहला पोस्टर

'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट का ग्लैमरस अवतार, सामने आया पहला पोस्टर

बर्थडे स्पेशल : डॉक्टर परिवार की बेटी ने बॉलीवुड में बनाई पहचान, 'वीर-जारा' और 'बागबान' में किया दमदार अभिनय

बर्थडे स्पेशल : डॉक्टर परिवार की बेटी ने बॉलीवुड में बनाई पहचान, 'वीर-जारा' और 'बागबान' में किया दमदार अभिनय

डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई

डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई

सलमान खान से कमल हासन तक की आवाज बन एसपी बालासुब्रमण्यम ने बनाई अलग पहचान

सलमान खान से कमल हासन तक की आवाज बन एसपी बालासुब्रमण्यम ने बनाई अलग पहचान

अनुपम खेर को जॉर्जिया के गवर्नर ने किया सम्मानित, बोले-भारत का सांस्कृतिक दूत बनना मेरे लिए गर्व की बात

अनुपम खेर को जॉर्जिया के गवर्नर ने किया सम्मानित, बोले-भारत का सांस्कृतिक दूत बनना मेरे लिए गर्व की बात

रियलिटी गेम शो में कंटेस्टेंट निशांत की बातें सुनकर अनिल कपूर को याद आईं कृष्णा कपूर, बताया सबसे अच्छी होस्ट

रियलिटी गेम शो में कंटेस्टेंट निशांत की बातें सुनकर अनिल कपूर को याद आईं कृष्णा कपूर, बताया सबसे अच्छी होस्ट

'वह अपनी ही अच्छाई का आदी है', 'लास्ट मैन इन टावर' में अपने किरदार के बारे में मनोज बाजपेयी का बयान

'वह अपनी ही अच्छाई का आदी है', 'लास्ट मैन इन टावर' में अपने किरदार के बारे में मनोज बाजपेयी का बयान

ऋतिक रोशन के साथ एक छोटे से वीडियो ने बदल दी प्राजक्ता कोली की जिंदगी, ऐसे शुरू हुआ यूट्यूब का सफर

ऋतिक रोशन के साथ एक छोटे से वीडियो ने बदल दी प्राजक्ता कोली की जिंदगी, ऐसे शुरू हुआ यूट्यूब का सफर

बर्थडे वीक को यादगार बनाने के लिए निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को दिया क्रेडिट, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

बर्थडे वीक को यादगार बनाने के लिए निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को दिया क्रेडिट, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें