Thursday, July 23, 2026
BREAKING
आसियान फोरम की बैठक में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा-अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर हमले अस्वीकार्य, आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस जरूरी सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द की, कहा- ट्रायल प्रभावित होने की आशंका नीट मुद्दे पर राज्यसभा में तीखी बहस, नड्डा ने विपक्ष को बताया गैरजिम्मेदार पीएम मोदी के फैसले का स्वागत: पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट्स गठन पर राज्यों ने की सराहना 12.5 टन दशहरी और लंगड़ा आमों का सफल निर्यात, निरंतर कोल्ड चेन के तहत समुद्र के रास्ते से पहुंचा दुबई संसद के मकर द्वार पर विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे NDA सांसद संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने की प्राकृतिक संसाधनों की मूल्य श्रृंखला में न्याय की मांग युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, पेपर लीक मामलों में होगा फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन: पीएम मोदी राजस्थान सरकार ने एनएफएसए का दायरा बढ़ाया, स्वैच्छिक त्याग से जरूरतमंदों तक पहुंची खाद्य सुरक्षा ‘प्रकृति कैफे’ जहां मिलेगा किफायती दामों पर आयुष-प्रेरित पौष्टिक भोजन

खेल

16 रन बनाते ही अभिषेक के नाम जुड़ेगी बड़ी उपलब्धि, कोहली-राहुल के खास क्लब में होंगे शामिल

23 जुलाई, 2026 01:30 PM

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (23 जुलाई) को खेला जाना है। इस सीरीज में अभिषेक शर्मा के पास 16 रन बनाने के साथ ही विराट कोहली और केएल राहुल के खास क्लब में शामिल होने का सुनहरा मौका होगा।

दरअसल, अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में खेली अब तक 199 पारियों में 5,984 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दौरान अगर वह 16 रन बना लेते हैं, तो वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 6 हजार रन पूरे कर लेंगे। वह यह मुकाम हासिल करने वाले भारत की ओर से चौथे बल्लेबाज बनेंगे। अभिषेक से पहले यह उपलब्धि अब तक विराट कोहली, केएल राहुल और शुभमन गिल ही हासिल कर सके हैं।

टी20 में सबसे तेज 6 हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल रहे हैं, जिन्होंने यह मुकाम 166 पारियों में हासिल किया था। वहीं, कोहली ने यहां तक पहुंचने के लिए 184 पारियां ली थीं। गिल ने 6 हजार रन 185 पारियां खेलकर पूरे किए थे। अभिषेक अगर इस सीरीज में 142 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह शिखर भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शिखर धवन से आगे निकल जाएंगे। अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में खेले 53 मुकाबलों में 1,618 रन बनाए हैं, जबकि धवन के नाम 68 मैचों में 1,759 रन दर्ज हैं।

अभिषेक जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में अगर 16 रन बना लेते हैं, तो वो भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल अभिषेक इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं और उन्होंने 6 मैचों में 179 रन बनाए हैं। अभिषेक से आगे सिर्फ जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा हैं, जिन्होंने 11 मुकाबलों में 194 रन बनाए हैं। अभिषेक को जिम्बाब्वे का गेंदबाजी अटैक खूब रास आता है और वह टी20 सीरीज में अपने दमदार प्रदर्शन से छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टी20 मुकाबलों में अभिषेक संघर्ष करते हुए नजर आए थे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश टीम का हिस्सा नहीं होंगे इबादत हुसैन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश टीम का हिस्सा नहीं होंगे इबादत हुसैन

भारत बनाम जिम्बाब्वे: आकाश ने पहले टी20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, हर्ष दुबे को दी जगह

भारत बनाम जिम्बाब्वे: आकाश ने पहले टी20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, हर्ष दुबे को दी जगह

भारत बनाम जिम्बाब्वे: टी20 सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें

भारत बनाम जिम्बाब्वे: टी20 सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें

हेटमायर-रदरफोर्ड ने खेली आतिशी पारी, वेस्टइंडीज ने पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया

हेटमायर-रदरफोर्ड ने खेली आतिशी पारी, वेस्टइंडीज ने पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया

अफगानिस्तान को बड़ा झटका, हशमतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी वनडे कप्तानी

अफगानिस्तान को बड़ा झटका, हशमतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी वनडे कप्तानी

चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स: राउंड 6 में प्रणेश ने गुकेश को चौंकाया, सरीन ने एरिगैसी को मात दी

चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स: राउंड 6 में प्रणेश ने गुकेश को चौंकाया, सरीन ने एरिगैसी को मात दी

चाइना ओपन 2026 में पीवी सिंधु के नेतृत्व में उतरेगा भारत

चाइना ओपन 2026 में पीवी सिंधु के नेतृत्व में उतरेगा भारत

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, पैट कमिंस की वापसी

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, पैट कमिंस की वापसी

वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ मालामाल हुआ स्पेन, अर्जेंटीना पर भी हुई पैसों की बारिश

वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ मालामाल हुआ स्पेन, अर्जेंटीना पर भी हुई पैसों की बारिश

'टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं है', रोहित के संन्यास की अफवाहों को कप्तान गिल ने किया खारिज

'टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं है', रोहित के संन्यास की अफवाहों को कप्तान गिल ने किया खारिज