Saturday, August 29, 2026
BREAKING
नाखूनों में दिख रहे हैं ये बदलाव तो हो जाएं सावधान, शरीर के अंदर छिपी परेशानी का दे सकते हैं संकेत 13 साल सेना में रहे, कारगिल में लड़े और फिर बॉलीवुड में बनाई पहचान, कुछ ऐसी थी बिक्रमजीत की कहानी विमेंस एशिया कप: थाइलैंड ने रोमांचक मुकाबले में सिंगापुर को 6 रन से हराया ज्यादा चीनी, नमक या फैट वाले खाने-पीने के सामान के पैकेट पर लाल रंग की चेतावनी दें; एफएसएसएआई का प्रस्ताव नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 616, सरकार अंतरराष्ट्रीय मदद लेने के लिए सहमत सपा-कांग्रेस की सरकारों में न सुरक्षा थी, न विकास; केवल तुष्टिकरण और लूट थी: सीएम योगी नेपाल में बाढ़ से तबाही पर खड़गे ने पीएम मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र, मदद की अपील राष्ट्रपति ट्रंप ने किया एलीट यूएस स्पेस एकेडमी का ऐलान NAM शिखर सम्मेलन की 65वीं वर्षगांठ पर बेलग्रेड में उच्चस्तरीय बैठक, किरेन रिजिजू करेंगे भारत का नेतृत्व अमेरिका ने वेनेजुएला के साथ 'दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी तेल डील' पर किया समझौताः ट्रंप

मनोरंजन

13 साल सेना में रहे, कारगिल में लड़े और फिर बॉलीवुड में बनाई पहचान, कुछ ऐसी थी बिक्रमजीत की कहानी

29 अगस्त, 2026 03:39 PM

मुंबई : बिक्रमजीत कंवरपाल उन एक्टर्स में रहे, जिनकी असली जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। पर्दे पर अक्सर पुलिस ऑफिसर, आर्मी ऑफिसर या किसी सख्त अधिकारी के रोल में नजर आने वाले बिक्रमजीत असल जिंदगी में भी भारतीय सेना का हिस्सा रह चुके थे। उन्होंने करीब 13 साल तक देश की सेवा की और मेजर के पद से रिटायर हुए लेकिन उनकी जिंदगी में एक सपना ऐसा था, जिसे उन्होंने कभी छोड़ा नहीं।

बिक्रमजीत को बचपन से ही एक्टिंग और फिल्मों का शौक था। सेना की नौकरी के दौरान भी उनके मन में बॉलीवुड में जाने की इच्छा बनी रही। आखिरकार 34 साल की उम्र में उन्होंने इस सपने को पूरा करने का फैसला किया।

बिक्रमजीत कंवरपाल का जन्म 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुआ था। उनका परिवार आर्मी से जुड़ा हुआ था। उनके पिता द्वारका नाथ कंवरपाल भी भारतीय सेना में अधिकारी थे और उन्हें 1963 में उनकी बहादुरी के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था। पढ़ाई के दिनों से ही उन्हें एक्टिंग में काफी दिलचस्पी थी और वह स्कूल के नाटकों में हिस्सा लेते थे। उनके दोस्त उन्हें प्यार से 'बिज' या 'बिजू' कहकर बुलाते थे।

बचपन में फिल्मों का सपना देखने वाले बिक्रमजीत ने आगे चलकर 1989 में भारतीय सेना ज्वाइन कर ली। उन्होंने सेना में करीब 13 साल काम किया। इस दौरान उनकी पोस्टिंग अलग-अलग जगहों पर हुई और वह कारगिल युद्ध का भी हिस्सा रहे। उनकी बचपन की दोस्त वंदना शाह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कारगिल युद्ध के बाद बिक्रमजीत ने उनसे कहा था कि वह अब फिल्मों में जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि ड्यूटी के दौरान उन्होंने मौत को बहुत करीब से देखा है और जिंदगी बहुत छोटी है, इसलिए इंसान को अपने सपने पूरे करने चाहिए। यही सोच उनके बॉलीवुड जाने के फैसले की बड़ी वजह बनी।

सेना से रिटायर होने के बाद बिक्रमजीत ने अपने पुराने सपने का पीछा किया। साल 2002 में मुंबई के खार इलाके में उनकी मुलाकात पूजा भट्ट से हुई और इसके बाद उन्हें फिल्म 'पाप' में काम करने का मौका मिला। साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों में कई तरह के रोल मिलने लगे। उनकी लंबी कद-काठी, आवाज और गंभीर अंदाज की वजह से डायरेक्टर्स उन्हें अक्सर पुलिस, सेना, अधिकारी या किसी ताकतवर शख्स के किरदार में पसंद करते थे।

बिक्रमजीत ने 'पेज 3', 'कॉरपोरेट', 'डॉन', 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर', 'मर्डर 2', 'जब तक है जान', 'शौर्य', '1971', 'द गाजी अटैक' और 'क्रिएचर 3डी' जैसी फिल्मों में काम किया। 'डॉन' में उन्होंने डॉ. अशोक खिलवानी और 'मर्डर 2' में कमिश्नर अहमद खान का रोल निभाया। वह सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहे बल्कि टीवी और ओटीटी पर भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई। '24', 'स्पेशल ऑप्स', 'अदालत', 'रिपोर्टर्स', 'भौकाल' और 'योर ऑनर' जैसे प्रोजेक्ट्स में उन्हें देखा गया।

बिक्रमजीत कंवरपाल का निधन 1 मई 2021 को कोरोना संक्रमण से जुड़ी परेशानियों के कारण हुआ। वह उस समय 52 साल के थे। उनके निधन की खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

भावना पानी ने संजय लीला भंसाली के साथ काम करने की इच्छा जताई, कहा- उनके जैसा कोई नहीं

भावना पानी ने संजय लीला भंसाली के साथ काम करने की इच्छा जताई, कहा- उनके जैसा कोई नहीं

बर्थडे स्पेशल: 'सूट सूट' वाले गुरु रंधावा कैसे बने पंजाबी पॉप के ग्लोबल आइकन?

बर्थडे स्पेशल: 'सूट सूट' वाले गुरु रंधावा कैसे बने पंजाबी पॉप के ग्लोबल आइकन?

'एक दायरे में रहते हुए...', कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर प्रियंका चोपड़ा की मां का रिएक्शन

'एक दायरे में रहते हुए...', कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर प्रियंका चोपड़ा की मां का रिएक्शन

'अब मुझे विदा करो', अमाल मलिक ने लिया म्यूजिक से ब्रेक, ऐसा करने की बताई बड़ी वजह, कहा- 'शारीरिक रूप से ...'

'अब मुझे विदा करो', अमाल मलिक ने लिया म्यूजिक से ब्रेक, ऐसा करने की बताई बड़ी वजह, कहा- 'शारीरिक रूप से ...'

रक्षाबंधन 2026: ऐश्वर्या राय इस एक्टर को बांधती हैं राखी, 18 साल पहले शुरू हुआ था ये सिलसिला

रक्षाबंधन 2026: ऐश्वर्या राय इस एक्टर को बांधती हैं राखी, 18 साल पहले शुरू हुआ था ये सिलसिला

'मेरी जिंदगी को नर्क बना...', सारा अली खान की मां अमृता सिंह संग झगड़े पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'बुरे दौर से गुजरा'

'मेरी जिंदगी को नर्क बना...', सारा अली खान की मां अमृता सिंह संग झगड़े पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'बुरे दौर से गुजरा'

'तेरा कुत्ता टॉमी...' कुनिका सदानंद ने कंगना रनौत को लिया आड़े हाथ, शेयर किया रक्षाबंधन का पुराना विज्ञापन

'तेरा कुत्ता टॉमी...' कुनिका सदानंद ने कंगना रनौत को लिया आड़े हाथ, शेयर किया रक्षाबंधन का पुराना विज्ञापन

ऑनलाइन अभद्र भाषा बोलने वाले ने श्वेता तिवारी से मांगी माफी, अभिनेत्री ने ट्रोल को ट्रैक करने के लिए मनसे सदस्य का किया धन्यवाद

ऑनलाइन अभद्र भाषा बोलने वाले ने श्वेता तिवारी से मांगी माफी, अभिनेत्री ने ट्रोल को ट्रैक करने के लिए मनसे सदस्य का किया धन्यवाद

नेहा धूपिया ने करण जौहर को तीन बार किया शादी के लिए प्रपोज, हर बार मिला ऐसा जवाब

नेहा धूपिया ने करण जौहर को तीन बार किया शादी के लिए प्रपोज, हर बार मिला ऐसा जवाब

अमिताभ बच्चन ने शादीशुदा पुरुषों को दी मजेदार सलाह, बोले-'विवाह की तिथि कभी मत भूलिएगा'

अमिताभ बच्चन ने शादीशुदा पुरुषों को दी मजेदार सलाह, बोले-'विवाह की तिथि कभी मत भूलिएगा'