Friday, July 31, 2026
BREAKING
रेलवे में जूनियर इंजीनियर सहित 4,098 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया 'आपका समर्पण और दृढ़ संकल्प तारीफ के काबिल है', पीएम मोदी ने मेडल जीतने पर सीमा-लवप्रीत को दी बधाई इटली के पूर्व कप्तान और एसी मिलान के दिग्गज खिलाड़ी फ्रेंको बरेसी का निधन, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस सीमा कालीरमन: चार साल के बेटे की जिम्मेदारी, पीएचडी की पढ़ाई के साथ पति से ली कोचिंग और देश को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद 'आपकी कामयाबी पर हर भारतीय को गर्व है', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेडल जीतने पर लवप्रीत-सीमा को दी बधाई संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने हाउस हेल्प को बचाने का किया दावा, खारघर में महिला को बंधक बनाए जाने का आरोप जैकी भगनानी ने भांजी दिवियाना के बर्थडे पर लिखा खास नोट, कहा- 'हर कदम पर साथ दूंगा' '100 फीसदी ऑस्कर लायक है रामायण', नीतीश भारद्वाज ने की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी: पर्दे पर ऐसा जादू, जिसने बना दिया एक यादगार दौर

मनोरंजन

'100 फीसदी ऑस्कर लायक है रामायण', नीतीश भारद्वाज ने की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ

31 जुलाई, 2026 03:10 PM

मुंबई: भारतीय टेलीविजन के सबसे चर्चित कृष्ण रहे नीतीश भारद्वाज ने नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' के ट्रेलर पर अपनी राय रखी। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी। नीतीश भारद्वाज का पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर-डायरेक्टर-राइटर नीतीश भारद्वाज ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, '''रामायण' के ट्रेलर पर मेरा विचार है कि ये फिल्म बेस्ट फॉरेन कैटेगरी में 100 फीसदी ऑस्कर की दावेदार है। मैं फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा को बधाई देना चाहता हूं। सत्यजीत राय और शेखर कपूर के बाद नितेश तिवारी वर्ल्ड सिनेमा को भारत का अगला बड़ा तोहफा हैं। इस फिल्म का प्रोडक्शन डिजाइन और कैमरा वर्क इतना शानदार है कि इसके लिए दस अवॉर्ड मिलने चाहिए। फिल्म में वीएफएक्स और एआई के इस्तेमाल से एक शानदार पीरियड क्रिएशन तैयार किया गया है।''

नीतीश ने आगे महान म्यूजिक मास्टर हांस जिमर का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, ''एआर रहमान और हांस जिमर के म्यूजिक ने ट्रेलर को और भी भव्य बना दिया है।''

कलाकारों के बारे में बात करते हुए नीतीश ने रणबीर कपूर और यश दोनों की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, ''रणबीर अब रणवीर के साथ अगले धुरंधर हैं। वहीं, यश आपका ग्लोबल सिनेमा में स्वागत है।''

पोस्ट में उन्होंने रणबीर कपूर के लिए खास बातें लिखी। नीतीश ने रणबीर को 'आरके' कहकर संबोधित किया और लिखा, ''मैं हमेशा आपको एक एक्टर के तौर पर पसंद करता आया हूं। लेकिन, अब भारत की विरासत, मूल्यों, संस्कृति और पहचान को बनाए रखने की आपकी सामाजिक जिम्मेदारी शुरू होती है। इसके साथ ही मैं आपसे एक खास अपील करता हूं। अब और 'एनिमल' जैसी फिल्में मत करो, चाहे उसके बदले में आपको सोने की खान क्यों न मिल जाए। अपनी भाषा को और गंदा मत करो। भारत में आपकी एक्टिंग की काबिलियत को दिखाने के लिए बहुत सारी अच्छी कहानियां हैं।''

नीतीश ने सीता के किरदार में साई पल्लवी को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने लिखा, ''मुझे उम्मीद है कि भारतीय लोग साई पल्लवी को सीता के रूप में अपनाएंगे। अब बस मैं फिल्म में कहीं मृदंग और मंजीरा की धुन के बीच तुलसीदास की चौपाइयां सुनना चाहता हूं। हर भारतीय की आत्मा में इस महाकाव्य की यही सच्ची पहचान है। नितेश तिवारी की इस मेहनत भरी रचना को मैं कम से कम 5 बार देखना चाहूंगा।''

ट्रेलर की बात करें, तो 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर 4 मिनट 9 सेकंड का है। इसे गुरुवार सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज किया गया। निर्माता नमित मल्होत्रा ने इस समय को इसलिए चुना, क्योंकि इसे भारतीय परंपरा में सबसे शुभ और आध्यात्मिक समय माना जाता है।

ट्रेलर की शुरुआत यश के किरदार रावण से होती है। सिर ढके हुए दरवाजे से गुजरते हुए यश कहते हैं, 'तुम्हारा नया राजा'। इसके बाद वो घोषणा करते हैं कि देव लोक, पृथ्वी लोक और पाताल लोक तीनों में अब एक ही राजा होगा। ट्रेलर में लंका, रावण का पुष्पक विमान और उसकी सत्ता दिखाई गई है। यश का लुक और आवाज दोनों ही दमदार लग रहे हैं।

इसके बाद ट्रेलर में बताया जाता है कि जब भी अच्छाई और बुराई का संतुलन बिगड़ता है तो विष्णु अवतार लेते हैं। इसके बाद रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में घोड़े पर सवार दिखते हैं। उनके साथ पिता दशरथ बने अरुण गोविल और कैकेयी बनी लारा दत्ता की भी झलक है।

सीता के रूप में साई पल्लवी ने अपनी सादगी और शालीनता से सबका ध्यान खींचा। उनकी और राम की शादी के दृश्य भी ट्रेलर में दिखाए गए। ट्रेलर में आगे कहानी अयोध्या से वनवास की तरफ मुड़ती है। कैकेयी के फैसले के बाद राम, सीता और लक्ष्मण (रवि दुबे) जंगल की तरफ निकल पड़ते हैं।

ट्रेलर में रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रूप में भी नजर आती हैं। ट्रेलर में विवेक ओबेरॉय, सौरभ सचदेवा और कई अन्य कलाकारों की भी झलक है। हालांकि, हनुमान बने सनी देओल ट्रेलर में नहीं दिखे।

फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान और हांस जिमर ने तैयार किया है। जैसे-जैसे कहानी अयोध्या से लंका की तरफ बढ़ती है, म्यूजिक भी उसी के साथ तेज होता जाता है। ट्रेलर की शुरुआत रावण से होती है और अंत राम के उस संकल्प के साथ होता है, जिसमें वो तीनों लोकों के सामने रावण को हराने की बात करते हैं।

फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहला पार्ट दीपावली 2026 और दूसरा पार्ट दीपावली 2027 में आएगा।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने हाउस हेल्प को बचाने का किया दावा, खारघर में महिला को बंधक बनाए जाने का आरोप

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने हाउस हेल्प को बचाने का किया दावा, खारघर में महिला को बंधक बनाए जाने का आरोप

जैकी भगनानी ने भांजी दिवियाना के बर्थडे पर लिखा खास नोट, कहा- 'हर कदम पर साथ दूंगा'

जैकी भगनानी ने भांजी दिवियाना के बर्थडे पर लिखा खास नोट, कहा- 'हर कदम पर साथ दूंगा'

राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी: पर्दे पर ऐसा जादू, जिसने बना दिया एक यादगार दौर

राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी: पर्दे पर ऐसा जादू, जिसने बना दिया एक यादगार दौर

सलमान खान की एक सलाह और पूरी तरह बदल गई कियारा आडवाणी की जिंदगी

सलमान खान की एक सलाह और पूरी तरह बदल गई कियारा आडवाणी की जिंदगी

एक्ट्रेस से अब प्रेजेंटर बनीं सोनाली बेंद्रे, फिल्म 'सोलह' से शुरू किया सिनेमा का नया सफर

एक्ट्रेस से अब प्रेजेंटर बनीं सोनाली बेंद्रे, फिल्म 'सोलह' से शुरू किया सिनेमा का नया सफर

'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर ब्रह्ममुहूर्त में पांच भाषाओं में रिलीज हुआ, दिखी पौराणिक गाथा की झलक

'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर ब्रह्ममुहूर्त में पांच भाषाओं में रिलीज हुआ, दिखी पौराणिक गाथा की झलक

खुद को साबित करने की कोशिश नहीं कर रही, अच्छे किरदार मिलना मेरी किस्मत का हिस्सा है : शहनाज गिल

खुद को साबित करने की कोशिश नहीं कर रही, अच्छे किरदार मिलना मेरी किस्मत का हिस्सा है : शहनाज गिल

स्पाइडर मैन फिर लौटा: अल्लू सिनेमाज़ और सोनी पिक्चर्स इंडिया हैदराबाद में करेंगे भारत के पहले शो की मेज़बानी

स्पाइडर मैन फिर लौटा: अल्लू सिनेमाज़ और सोनी पिक्चर्स इंडिया हैदराबाद में करेंगे भारत के पहले शो की मेज़बानी

'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे सनी देओल, करण देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी

'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे सनी देओल, करण देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी

विवाद के बीच कंगना रनौत ने एक और वीडियो किया जारी, मीडिया पर लगाया 'टारगेट' करने का आरोप

विवाद के बीच कंगना रनौत ने एक और वीडियो किया जारी, मीडिया पर लगाया 'टारगेट' करने का आरोप