Friday, July 03, 2026
BREAKING
अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

दुनिया

‘Flesh’ ने मचाया धमाल: डेविड स्जेले को मिला 2025 का बुकर पुरस्कार, भारतवंशी किरण देसाई को पछाड़ बने विजेता

11 नवंबर, 2025 06:20 PM

हंगरी-ब्रिटिश लेखक डेविड स्जेले( David Szalay) को उनके उपन्यास ‘फ्लेश' (Flesh) के लिए बुकर पुरस्कार 2025( Booker Prize 2025)का विजेता घोषित किया गया। स्जेले ने भारतीय मूल की लेखिका किरण देसाई(Kiran Desai) के उपन्यास ‘द लोनलीनेस ऑफ सोनिया एंड सनी' को पीछे छोड़ते हुए यह सम्मान सोमवार रात लंदन में आयोजित एक समारोह में जीता। स्जेले (51) को एक ट्रॉफी और 50,000 पाउंड की नकद राशि पिछले वर्ष की बुकर पुरस्कार विजेता सामंथा हार्वे द्वारा प्रदान की गई। उनका यह उपन्यास भावनात्मक रूप से अलग-थलग पड़े एक व्यक्ति की कहानी है, जिसकी जिंदगी उसके काबू से बाहर हो चुकी घटनाओं के कारण बिखर जाती है।

बुकर पुरस्कार की जूरी ने कहा, ‘‘सरल लेकिन सशक्त भाषा का प्रयोग करते हुए यह रोमांचक और प्रभावशाली पुस्तक एक व्यक्ति के जीवन का अत्यंत संवेदनशील चित्रण प्रस्तुत करती है।” किरण देसाई दूसरी बार यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल करने से चूक गयी हैं। बुकर पुरस्कार के 56 साल के इतिहास में केवल पांच बार ऐसा हुआ है जब एक ही व्यक्ति ने दो बार यह पुरस्कार जीता है। देसाई ने 2006 में ‘द इनहेरिटेंस ऑफ लॉस' के लिए यह प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मान जीता था। देसाई ने अपने नए उपन्यास के बारे में कहा, ‘‘मैंने एक ऐसी किताब लिखनी चाही जो वैश्विक एकाकीपन को एक अधूरी प्रेम कहानी के माध्यम से दर्शाए। मैं वर्तमान समय की एक ऐसी प्रेम कहानी लिखना चाहती थी जिसमें पुराने जमाने की खूबसूरती हो।''

उन्होंने कहा, ‘‘पहले के दौर में भारत की प्रेम कहानियां आमतौर पर एक ही समुदाय, वर्ग, धर्म और स्थान तक सीमित होती थीं लेकिन आज की वैश्वीकृत दुनिया में प्रेम कहानियां कई दिशाओं में फैल सकती हैं।'' जूरी ने 667 पृष्ठों वाले ‘द लोनलीनेस ऑफ सोनिया एंड सनी' को ‘‘प्रेम और परिवार, भारत और अमेरिका, परंपरा और आधुनिकता का महाकाव्य'' बताया, जो दो भारतीय युवाओं सोनिया और सनी के इर्द-गिर्द घूमती है।

आयरलैंड के उपन्यासकार एवं बुकर पुरस्कार 2025 की जूरी के अध्यक्ष रॉडी डॉयले ने कहा, ‘‘हमें ‘फ्लेश' के बारे में जो सबसे ज़्यादा पसंद आया, वह उसकी अद्वितीयता है। यह किसी भी अन्य किताब जैसी नहीं है। यह एक गंभीर किताब है, जिसे पढ़ने में हम सभी को आनंद आया।'' इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की दौड़ में शामिल अन्य कृतियों में अमेरिकी-कोरियाई लेखिका सुज़ैन चोई की ‘फ़्लैशलाइट', अमेरिकी-जापानी लेखिका केटी कितामुरा की ‘ऑडिशन', ब्रिटिश-अमेरिकी बेन मार्कोविट्स की ‘द रेस्ट ऑफ़ अवर लाइव्स' और अंग्रेज़ी उपन्यासकार एंड्रयू मिलर की ‘द लैंड इन विंटर' शामिल थीं। पुरस्कार के लिए चयनित किए गए सभी छह लेखकों को 2,500 पाउंड मिलेंगे।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित