Monday, March 30, 2026
BREAKING
वह दिन दूर नहीं जब कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से विद्यार्थी बेहतर शिक्षा लेने के लिए पंजाब आएंगे: भगवंत सिंह मान विपक्ष पंजाब के पंजाब की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, अश्वनी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37 प्रतिशत गिरावट पंजाब में वेयरहाउसिंग अधिकारी की मौत का मामला कमजोर किया जा रहा है : सुनील जाखड़ मंत्रिमंडल ने एनएचएआई के सड़क प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के लिए सतलुज नदी से गाद निकालने को मंजूरी दी सांसद सैलजा ने किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक कांग्रेस विधायक दल की बैठकः प्रदेशभर की मंडियों में जाएंगे कांग्रेस विधायक- हुड्डा राज्यसभा चुनाव में धांधली करने वाले निर्वाचन अधिकारी की शिकायत करेगी कांग्रेसः हुड्डा ईरान युद्ध के बीच सरकार ने केरोसिन की आपूर्ति में तेजी लाने के लिए नियमों में दी ढील

राष्ट्रीय

‘कांग्रेस समझौतों से करती थी गुमराह, भाजपा ने जमीन पर उतारा काम’: पीएम मोदी

30 मार्च, 2026 05:49 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत नमो ऐप के माध्यम से असम के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने खुद को भी एक कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारी देती है, उसे निभाने के लिए वह हमेशा तत्पर रहते हैं।

बूथ स्तर पर रिकॉर्ड बनाने का आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि असम में मतदान के रिकॉर्ड टूटेंगे, लेकिन पार्टी को जीत के नए रिकॉर्ड भी बनाने होंगे। इसके लिए बूथ स्तर पर मजबूत प्रदर्शन जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पहले भी उन्होंने शानदार काम किया है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले कांग्रेस सिर्फ सुर्खियां बटोरने और लोगों को गुमराह करने के लिए कागजों पर समझौते करती थी। सत्ता में आने के बाद उन समझौतों को लागू नहीं किया जाता था, जिससे युवाओं को परेशानी और अशांति का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ईमानदारी से शांति समझौतों को जमीन पर लागू किया है और असम ने पिछले एक दशक में शांति स्थापित होते हुए देखी है।

चाय बागान और डबल इंजन सरकार का जिक्र

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों को पश्चिम बंगाल और भाजपा शासित राज्यों के चाय बागानों की स्थिति की तुलना बताएं। उन्होंने कहा कि इससे ‘डबल इंजन सरकार’ का महत्व समझ में आएगा।

नमो ऐप और योजनाओं पर जोर

मोदी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के पास नमो ऐप (NaMo App) होना जरूरी है। इसके जरिए नारी सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं और सरकारी पहलों की जानकारी मिलती है। उन्होंने असम में चलाई जा रही ओरुनोदोई योजना और लखपति दीदी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इनकी सफलता की कहानियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहिए।

‘जनता का दिल जीतना ही लक्ष्य’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बड़ी जनसभाओं को संबोधित करना सामान्य बात है, लेकिन बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि जनता का दिल जीतने के लिए काम करते हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

हॉकी इंडिया ने की सीनियर महिला नेशनल कोचिंग कैंप की घोषणा, 31 खिलाड़ियों को किया शामिल

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

भारत की औद्योगिक वृद्धि दर फरवरी में 5.2 प्रतिशत रही

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

गोबरधन योजना: बायोगैस संयंत्रों ने बदली यूपी के गांवों की तस्वीर, स्वच्छता के साथ आय और रोजगार में बढ़ोतरी

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

सबरीमाला सोना चोरी मामला: भाजपा ने दिया करारा जवाब, कहा- 'राहुल गांधी का झूठ फिर आया सामने'

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

भारत में प्रोडक्ट डिजाइन नहीं करने वाली इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को नहीं मिलेगा सरकारी फायदा: अश्विनी वैष्णव

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, 19,800 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

सूर्य की गतिविधि से बनता है 'स्पेस वेदर', जानें पृथ्वी को कैसे करता है प्रभावित

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

ईरान में एयर स्ट्राइक से फैल रहा जहरीला धुआं, ब्लैक रेन हो सकती है खतरनाक : संजय राउत

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री योगी की बच्चों को नसीहत, स्क्रीन टाइम घटाएं, एक्टिविटी टाइम बढ़ाएं