Friday, October 23, 2026
BREAKING
• भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत देश की ताकत, चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले प्रधानमंत्री मोदी • मलेरिया वैक्सीन की कीमत में 40 फीसदी की कटौती, 10 लाख और बच्चों को मिलेगा सुरक्षा कवच • पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन, कहा- “चिन्मय मिशन सिर्फ एक संस्था नहीं, चिन्मय विचार है” • मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण • यमन के तट के पास भारतीयों को ले जा रही नौका से जुड़ी कथित घटना के ‘तथ्यों’ का पता लगा रहे : भारत • एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी बधाई • ‘ईरान संघर्ष’ जैसी कोई चीज नहीं, यह अमेरिका और इजरायल की ओर से छेड़ा गया आक्रामक युद्ध है: इस्‍माइल बाघेई • भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को संयुक्त उद्यमों में बदलना चाहिए: प्रधानमंत्री टस्क • पीयूष गोयल ने यूरोप को दी चेतावनी, कहा- CBAM और स्टील पर 50% ड्यूटी से बढ़ेगा खर्च • तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 16 की मौत और 32 घायल

दुनिया

‘ईरान संघर्ष’ जैसी कोई चीज नहीं, यह अमेरिका और इजरायल की ओर से छेड़ा गया आक्रामक युद्ध है: इस्‍माइल बाघेई

23 अक्टूबर, 2026 03:17 PM

नई दिल्ली(एजेंसी) : कतर और फ्रांस ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने की अपनी चर्चा में ‘ईरान संघर्ष’ शब्‍द का इस्‍तेमाल क‍िया, ज‍िस पर ईरान ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। ईरान के व‍िदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता इस्‍माइल बाघेई ने कहा क‍ि ‘ईरान संघर्ष’ जैसी कोई चीज नहीं है। सच्चाई छिपाने के लिए भ्रामक शब्दों का इस्तेमाल न करें।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ‘कतर और फ्रांस के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक सहयोग पर चर्चा’ वाली पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ”सच्चाई को भ्रामक और घुमा-फिराकर कहे गए शब्दों के पीछे न छिपाएं। ‘ईरान संघर्ष’ जैसी कोई चीज नहीं है। यह अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के खिलाफ छेड़ा गया एक गैरकानूनी आक्रामक युद्ध है।”

बाघेई ने कहा क‍ि आक्रमण को उसके असली नाम से न पुकारना तटस्थता नहीं है, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी से बचने की कोशिश है। उन्‍होंने कहा, ”अगर हमारे पास इतना साहस भी नहीं है कि हम हमलावर की पहचान करें और आक्रमण को स्पष्ट रूप से आक्रमण कहें, तो फिर हम यह कैसे दावा कर सकते हैं कि हमारे पास अन्याय का सामना करने, व्यावहारिक समाधान सुझाने या शांति स्थापित करने में सार्थक योगदान देने का नैतिक साहस है ?”

बाघेई ने कहा क‍ि शांति कभी भी हमलावरों को खुश करके, आक्रमण को वैध ठहराकर, पीड़ित पक्ष को दोषी ठहराकर या बुनियादी सिद्धांतों की बलि देकर कायम नहीं की जा सकती। सच्ची और टिकाऊ शांति तभी संभव है जब सच्चाई को स्वीकार किया जाए, न्याय का सम्मान किया जाए और सही-गलत के बीच स्पष्ट अंतर किया जाए।

दरअसल, कतर और फ्रांस ने हाल के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श किया। दोनों देशों ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को दोहराया और क्षेत्रीय तथा वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। चर्चा में खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा, ‘ईरान संघर्ष’, होर्मुज स्‍ट्रेट में नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करने के उपाय, मध्य पूर्व और अफ्रीका में शांति प्रयास तथा सीरिया और लेबनान की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहे। इस चर्चा में ‘ईरान संघर्ष’ शब्द को लेकर ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने विरोध दर्ज कराया।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को संयुक्त उद्यमों में बदलना चाहिए: प्रधानमंत्री टस्क

भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को संयुक्त उद्यमों में बदलना चाहिए: प्रधानमंत्री टस्क

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 16 की मौत और 32 घायल

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, 16 की मौत और 32 घायल

राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ सकती है, लेक‍िन ईरान को रोकना भी जरूरी: ट्रंप

राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ सकती है, लेक‍िन ईरान को रोकना भी जरूरी: ट्रंप

हम अमेरिका और यूक्रेन के साथ त्रिपक्षीय शांति वार्ता को तैयार: क्रेमलिन

हम अमेरिका और यूक्रेन के साथ त्रिपक्षीय शांति वार्ता को तैयार: क्रेमलिन

दाऊद इब्राहिम को 'भारत में रहने वाला' बताने से जुड़ी यूएन रिपोर्ट पर भारत ने जताया कड़ा विरोध

दाऊद इब्राहिम को 'भारत में रहने वाला' बताने से जुड़ी यूएन रिपोर्ट पर भारत ने जताया कड़ा विरोध

'लोग राजनीतिक फायदे के लिए फ्रांस का इस्तेमाल कर रहे हैं', व‍िदेशी नेताओं की ट‍िप्‍पणी पर मैक्रों भड़के

'लोग राजनीतिक फायदे के लिए फ्रांस का इस्तेमाल कर रहे हैं', व‍िदेशी नेताओं की ट‍िप्‍पणी पर मैक्रों भड़के

'विदेशी स्कैम सेंटरों के ख‍िलाफ आक्रामक साइबर क्षमताओं का इस्तेमाल', ट्रंप प्रशासन का दावा

'विदेशी स्कैम सेंटरों के ख‍िलाफ आक्रामक साइबर क्षमताओं का इस्तेमाल', ट्रंप प्रशासन का दावा

UAE के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला का भारत दौरा संपन्न, व्यापार और रक्षा सहयोग पर हुई चर्चा

UAE के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला का भारत दौरा संपन्न, व्यापार और रक्षा सहयोग पर हुई चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहुंचने वाले हैं दोनों देश, ट्रंप ने कहा- ‘सौदा काफी करीब’

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहुंचने वाले हैं दोनों देश, ट्रंप ने कहा- ‘सौदा काफी करीब’