Wednesday, November 04, 2026
BREAKING
• पीएम मोदी 5 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे संवाद • भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिवसीय दौरे पर काठमांडू पहुंचे • ग्लोबल साउथ के देशों को मिलेगा सस्ती और टिकाऊ तकनीक का लाभ, CSIR-DAKSHIN के बीच समझौता • भारतीय रेलवे ने अक्टूबर में दर्ज की अब तक की सबसे अधिक माल ढुलाई, 145.07 मिलियन टन पहुंचा आंकड़ा • NTPC की 2032 तक बिजली उत्पादन क्षमता 149 GW करने की योजना, 58 GW की होगी बढ़ोतरी • जितिन प्रसाद ने पोलैंड का किया दौरा, AI और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर • पीयूष गोयल ने आर्थिक साझेदारी बढ़ाने के लिए डेनमार्क के मंत्री के साथ की बातचीत, आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर बनी सहमति • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को मिला नया गौरव: मुख्‍यमंत्री योगी • गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आज • ‘आत्मज्ञान से मिलती है आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास’, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित

राष्ट्रीय

‘आत्मज्ञान से मिलती है आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास’, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित

04 नवंबर, 2026 05:32 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत सुभाषित साझा किया, जिसमें आत्मज्ञान, अनुभव और विद्या के माध्यम से आंतरिक शक्ति, परम शांति और अमरत्व का संदेश दिया गया है। प्रधानमंत्री ने संस्कृत श्लोक, “प्रतिबोधविदितं मतममृतत्वं हि विन्दते। आत्मना विन्दते वीर्यं विद्यया विन्दतेऽमृतम्॥” साझा किया है। इसका हिंदी भावार्थ है कि आत्मज्ञान से मनुष्य को आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास प्राप्त होता है। अपने वास्तविक स्वरूप को पहचानना ही सच्चा ज्ञान है। अनुभव और विद्या के माध्यम से प्राप्त यह ज्ञान मनुष्य को मानसिक तनाव से मुक्त कर आत्मिक शांति की ओर ले जाता है। यही ज्ञान जीवन में परम शांति और अमरत्व की अनुभूति का मार्ग प्रशस्त करता है।

पीएम मोदी की ओर से साझा किया गया यह श्लोक केनोपनिषद के तृतीय खंड के द्वितीय अध्याय का चौथा मंत्र है। केनोपनिषद सामवेदीय शाखा का एक प्रमुख उपनिषद है। इस उपनिषद में ब्रह्म (परम सत्य) के स्वरूप पर चर्चा की गई है। इसमें यह समझाया गया है कि ब्रह्म को संसार की सामान्य वस्तुओं या इंद्रियों के विषयों की तरह नहीं जाना जा सकता, बल्कि वह हमारी हर चेतना और आंतरिक बोध का आधार है।

इस श्लोक के माध्यम से बताया गया है कि ब्रह्म कोई बाहर की वस्तु नहीं है जिसे कहीं खोजा जाए; बल्कि हमारे भीतर होने वाले प्रत्येक ज्ञान, विचार और चेतना के हर स्तर पर जो द्रष्टा या साक्षी के रूप में विद्यमान है, वही सच्चा ब्रह्म है। जब व्यक्ति को हर अनुभूति में उस परम सत्य का बोध होता है, तब वह अज्ञान और मृत्यु (संसार-चक्र) से मुक्त हो जाता है।

इसके माध्यम से बताया गया है कि संसार में मिलने वाली भौतिक वस्तुएं, पद या धन से प्राप्त बल नाशवान होता है। वास्तविक और अटूट आध्यात्मिक शक्ति केवल अपनी आत्मा को पहचानने से ही मिलती है। अविद्या (अज्ञान) मनुष्य को बंधनों और दुखों में डालती है। ब्रह्मविद्या या आत्मज्ञान ही वह साधन है जो अज्ञान का नाश करके मनुष्य को अमरत्व और परम मुक्ति की ओर ले जाता है। इस श्लोक के माध्यम से संदेश दिया गया है कि परम सत्य को किताबी ज्ञान या बाहरी खोज से नहीं, बल्कि अपने भीतर की चेतना और आत्मबोध के द्वारा ही जाना जा सकता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी 5 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे संवाद

पीएम मोदी 5 नवंबर को एशियन पैरा गेम्स 2026 के भारतीय खिलाड़ियों से करेंगे संवाद

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिवसीय दौरे पर काठमांडू पहुंचे

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिवसीय दौरे पर काठमांडू पहुंचे

ग्लोबल साउथ के देशों को मिलेगा सस्ती और टिकाऊ तकनीक का लाभ, CSIR-DAKSHIN के बीच समझौता

ग्लोबल साउथ के देशों को मिलेगा सस्ती और टिकाऊ तकनीक का लाभ, CSIR-DAKSHIN के बीच समझौता

भारतीय रेलवे ने अक्टूबर में दर्ज की अब तक की सबसे अधिक माल ढुलाई, 145.07 मिलियन टन पहुंचा आंकड़ा

भारतीय रेलवे ने अक्टूबर में दर्ज की अब तक की सबसे अधिक माल ढुलाई, 145.07 मिलियन टन पहुंचा आंकड़ा

NTPC की 2032 तक बिजली उत्पादन क्षमता 149 GW करने की योजना, 58 GW की होगी बढ़ोतरी

NTPC की 2032 तक बिजली उत्पादन क्षमता 149 GW करने की योजना, 58 GW की होगी बढ़ोतरी

जितिन प्रसाद ने पोलैंड का किया दौरा, AI और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर

जितिन प्रसाद ने पोलैंड का किया दौरा, AI और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर

पीयूष गोयल ने आर्थिक साझेदारी बढ़ाने के लिए डेनमार्क के मंत्री के साथ की बातचीत, आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर बनी सहमति

पीयूष गोयल ने आर्थिक साझेदारी बढ़ाने के लिए डेनमार्क के मंत्री के साथ की बातचीत, आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर बनी सहमति

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को मिला नया गौरव: मुख्‍यमंत्री योगी

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को मिला नया गौरव: मुख्‍यमंत्री योगी

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आज

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आज

चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ कमजोर पड़कर बना ‘डीप डिप्रेशन’, हवाओं की घटी रफ्तार

चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ कमजोर पड़कर बना ‘डीप डिप्रेशन’, हवाओं की घटी रफ्तार