Tuesday, October 13, 2026
BREAKING
• अम्बाला छावनी में ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद’’ स्मारक बनकर तैयार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन : अनिल विज • अंबाला में NCC कार्यालय की क्लर्क 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार • जेजेपी के संगठन में विस्तार, 15 पदाधिकारी घोषित किए • औद्योगिक पॉलीथिन के विकल्पों पर काम करें उद्यमी, प्रदूषण कम करने में दें योगदान : राव नरबीर सिंह • हरियाणा में 14 से 24 अक्टूबर तक चलेगा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान, सभी ब्लॉकों में कांग्रेस निकालेगी मार्च : राव नरेंद्र सिंह • नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के साथ युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : नायब सिंह सैनी • बाहरी ताकतें भारत की शांति भंग कर अराजकता फैलाना चाहती हैं : अनिल विज • सड़क निर्माण के रुके कामों के लिए हरियाणा के ठेकेदारों ने मांगी 31 मार्च तक एक्सटेंशन • ​Mandi: कुर्सी जाने के डर से राेज दिल्ली दौड़ रहे सुक्खू : जयराम • Chamba: 18 से 21 अक्तूबर तक पांगी दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी

हिमाचल

​Mandi: कुर्सी जाने के डर से राेज दिल्ली दौड़ रहे सुक्खू : जयराम

13 अक्टूबर, 2026 08:02 PM

गोहर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राहुल गांधी के लिए अपना समय बर्बाद न करें और हिमाचल के विकास पर ध्यान दें, क्योंकि मुख्यमंत्री रोज दिल्ली दौड़कर सरकारी खर्चे पर कांग्रेस रैलियों में भाग ले रहे हैं और शिमला पहुंचते ही उन्हें वापस बुला लिया जाता है। मुख्यमंत्री को लगता है कि दिल्ली नहीं गए तो उनकी कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी, इसलिए राहुल गांधी के डर से रोज उल्टे पैर वापस दिल्ली पहुंच जाते हैं। यह चुटकी पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल की बैठक में ली। बैठक में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपनी गैर-जिम्मेदाराना हरकतों से देश को शर्मसार किया है, क्योंकि स्वतंत्र भारत में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई नेता बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के अंदर घुस गया और गेट तोड़कर अराजकता फैलाने का प्रयास किया।

जयराम ने आरोप लगाया कि आज कांग्रेस राहुल गांधी की इन हरकतों की वजह से देश में तहस-नहस हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में मजबूत आर्थिक आधार, सुधारों की निरंतरता और आत्मविश्वास से भरा नया भारत विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बैठक के दौरान जयराम ठाकुर ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओं के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने पंचायत चुनावों में भाजपा का साथ देने पर कार्यकर्त्ताओं की सराहना की और 2027 होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: 18 से 21 अक्तूबर तक पांगी दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी

Chamba: 18 से 21 अक्तूबर तक पांगी दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी

'कांग्रेस ने विकास के रास्ते से हटाकर कर्ज और टैक्स के दलदल में धकेला हिमाचल', ‌‌BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने साधा निशाना

'कांग्रेस ने विकास के रास्ते से हटाकर कर्ज और टैक्स के दलदल में धकेला हिमाचल', ‌‌BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने साधा निशाना

Hamirpur: हिमाचल भवन को राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग

Hamirpur: हिमाचल भवन को राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग

11 से 14 नवंबर तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026, लेजर शो और पारंपरिक स्वाद महोत्सव होंगे मुख्य आकर्षण

11 से 14 नवंबर तक आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026, लेजर शो और पारंपरिक स्वाद महोत्सव होंगे मुख्य आकर्षण

Shimla :

Shimla : "न्याय केवल अदालती आदेशों तक सीमित न रहे", दीक्षांत समारोह में बोले CM सुक्खू

हरोली में 5 करोड़ रुपये से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास

हरोली में 5 करोड़ रुपये से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास

HPNLU के दीक्षांत समारोह में CM सुक्खू ने बांटे गोल्ड मैडल, पूर्व CJI सहित 3 शीर्ष हस्तियां मानद उपाधि से सम्मानित

HPNLU के दीक्षांत समारोह में CM सुक्खू ने बांटे गोल्ड मैडल, पूर्व CJI सहित 3 शीर्ष हस्तियां मानद उपाधि से सम्मानित

जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-हिमाचल में सरकार स्थिर नहीं, कभी भी हो सकते हैं चुनाव

जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-हिमाचल में सरकार स्थिर नहीं, कभी भी हो सकते हैं चुनाव

Hamirpur: बीजेपी प्रवक्ता राजेंद्र राणा का CM सुक्खू पर निशाना, सरकारी हेलिकॉप्टर के दुरुपयोग का लगाया आरोप

Hamirpur: बीजेपी प्रवक्ता राजेंद्र राणा का CM सुक्खू पर निशाना, सरकारी हेलिकॉप्टर के दुरुपयोग का लगाया आरोप

'वीरभद्र सिंह का अपना रुतबा था, उनके पोस्टर न लगने से कम नहीं होगा कद' : जगत सिंह नेगी

'वीरभद्र सिंह का अपना रुतबा था, उनके पोस्टर न लगने से कम नहीं होगा कद' : जगत सिंह नेगी