Saturday, September 12, 2026
BREAKING
नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता BRICS समिट 2026 की शुरुआत, प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत मंडपम पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन की बेटी जहरा पहुंची ब्रिक्स बाजार, भारतीय शिल्प कला में दिखाई रुचि मलेशिया के पीएम से मिले प्रधानमंत्री मोदी, द्विपक्षीय बैठक में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई बात ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन पहुंचे दिल्ली पीएम मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने हैदराबाद हाउस में की द्विपक्षीय बैठक भारत-यूएई ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए रक्षा, अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति ब्रिक्स समिट में खाने का खास इंतजाम, आईटीसी के 100 से ज्यादा मास्टर शेफ संभाल रहे जायका ईरान ‘अहंकार’ के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेगा : राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ‘किसी का विरोध नहीं, सबको साथ लेकर आगे बढ़ना है’, BRICS Summit में PM ने वैश्विक मंच पर एकता और आम सहमति को ठोस नतीजों में बदलने की बात कही

मनोरंजन

'हैवान' फिल्म देखकर निराश हुए दर्शक, बोले-प्रियदर्शन से ऐसी उम्मीद नहीं थी

12 सितंबर, 2026 03:59 PM

मुंबई । अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हैवान' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर पहले से काफी क्रेज देखने को मिल रहा था, लेकिन सिनेमाघरों से लौटे दर्शकों की प्रतिक्रिया कुछ और ही देखने को मिली। फिल्म देखकर लौटे ज्यादातर दर्शक काफी निराश नजर आए। उनका कहना है कि रिलीज से पहले जिस तरह से इसको लेकर क्रेज दिखाया गया था। फिल्म इससे बिल्कुल अलग है। फिल्म देखकर लौटे दर्शक ने निराशा जाहिर करते हुए कहा, "फिल्म देखकर मैं अभी बहुत दुखी हूं, क्योंकि इसको लेकर जो शोर मचा था, वैसी बिल्कुल भी नहीं है। इसमें ज्यादा कुछ देखने के लिए नहीं है, बल्कि यह एक नॉर्मल कहानी है। थिएटर में मौजूद दर्शकों को देखकर पता चला कि वे कितने बोर हुए हैं और वो आधे घंटे में ही पता चल जाती है। मूवी देखकर लगता है कि शायद सेकंड हाफ में अच्छी होगी, फिर जब वो देखते हैं, तो लगता है कि पहला पार्ट ही ठीक था। उन्होंने सैफ अली खान के अभिनय की प्रशंसा की, तो अक्षय कुमार को कॉमेडी करने की नसीहत दी। उनका कहना है कि फिल्म देखकर नहीं लग रहा था कि ये कोई क्राइम थ्रिलर फिल्म थी। साथ ही, अक्षय कुमार ने भी विलेन के रोल में अच्छा काम नहीं किया है।

एक और दर्शक ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "सुबह-सुबह फिल्म देखकर मूड खराब हो गया है। 'मैं अनाड़ी, तू खिलाड़ी की याद' की यादें ताजा करके फिल्म देखने आए थे, सोचा था कि कुछ नया देखने को मिलेगा। उन्हें कुछ तो हैवानियत दिखानी चाहिए थी। प्रियदर्शन सर की मूवी है, वे इतनी कॉमेडी फिल्म सारी फिल्म दे चुके हैं। उनसे ये उम्मीद नहीं थी। लगी ही नहीं रही थी इनकी फिल्म है। सैफ अली खान की एक्टिंग अच्छी थी। लग रहा था कि उन्होंने कुछ डाला है लेकिन अक्षय कुमार को देखकर लग रहा था कि ये ऐसे ही काम कर रहे हैं। ऐसा लग रहा था कि दूसरी फिल्मों की शूटिंग के बीच में उन्होंने इस फिल्म में काम किया है। अक्षय कुमार कॉमेडी ही करें, उनसे विलेन का रोल नहीं होगा।"

एक अन्य दर्शक ने कहा, "मैंने सोचा था कि सैफ अली खान और अक्षय कुमार हैं, तो अच्छी होगी लेकिन मजा नहीं आया। प्रियदर्शन कॉमेडी के किंग है, सस्पेंस में मार खा गए। फिल्म की कहानी में दम नहीं है। न ही सैफ अली खान और अक्षय कुमार की एक्टिंग अच्छी थी और न ही फिल्म की कहानी में दम था।" एक और दर्शक ने फिल्म को डेड बताया। उन्होंने कहा, "फिल्म मुझे उतनी खास नहीं लगी, बल्कि डेड थी। अक्षय कुमार की एक्टिंग थी, अगर डायरेक्शन अच्छा होता तो सैफ अली खान अच्छा करते। प्रियदर्शन कॉमेडी के किंग हैं, तो उन्हें वही करनी चाहिए कि क्राइम थ्रिलर न करें। म्यूजिक भी कोई खास नहीं है।"हालांकि, बाद में आए एक दर्शक ने फिल्म की जमकर सराहना की। उनका मानना है कि सब की पसंद अलग अलग होती है, तो सबको फिल्म पसंद आए, यह जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे तो मूवी अच्छी लगी। इंटरवल से पहले दो गाने हैं, जो कि मजेदार हैं। दोनों ही एक्टर ने मजेदार काम किया है। सभी कलाकारों ने भी अच्छा काम किया है।"

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'

रश्मिका मंदाना ने हाइब इंडिया से मिलाया हाथ, बोलीं- 'हर लड़की को अपने सपने को एक मौका देना चाहिए'

कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'

कश्मीर जाकर सुनिधि चौहान ने पूरा किया बचपन का सपना, बोलीं-'ऐसा लगता है जैसे मैं जन्नत में हूं'

बर्थडे स्पेशल: 'कसम से' फेम अभिनेत्री प्राची सिंह, टेलीविजन से बॉलीवुड तक बनाई खास पहचान

बर्थडे स्पेशल: 'कसम से' फेम अभिनेत्री प्राची सिंह, टेलीविजन से बॉलीवुड तक बनाई खास पहचान

रवि किशन का नया गाना 'मनी फॉलोज माई ब्रदर' रिलीज, वायरल डायलॉग से बना गाना

रवि किशन का नया गाना 'मनी फॉलोज माई ब्रदर' रिलीज, वायरल डायलॉग से बना गाना

'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज

'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज

Haiwaan Review: अक्षय कुमार की ‘हैवान’ देखने से पहले पढ़ें यह रिव्यू, कहीं पछताना न पड़े

Haiwaan Review: अक्षय कुमार की ‘हैवान’ देखने से पहले पढ़ें यह रिव्यू, कहीं पछताना न पड़े

शर्मनाक! मैरी कॉम पर भड़के लोग, मनोज तिवारी की बेटी के लिए कह दी ऐसी बात, वीडियो वायरल

शर्मनाक! मैरी कॉम पर भड़के लोग, मनोज तिवारी की बेटी के लिए कह दी ऐसी बात, वीडियो वायरल

Report: लाखों कमाने में छूटे 'टॉक्सिक' के पसीने, मालामाल हो रही 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश', जानें 'इरुमुडी' का हाल

Report: लाखों कमाने में छूटे 'टॉक्सिक' के पसीने, मालामाल हो रही 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश', जानें 'इरुमुडी' का हाल

8 एपिसोड की इस सीरीज को देख घबरा जाएंगे आप, क्लाइमेक्स ऐसा कि थम जाएंगी सांसे; 7.4 है इसकी रेटिंग

8 एपिसोड की इस सीरीज को देख घबरा जाएंगे आप, क्लाइमेक्स ऐसा कि थम जाएंगी सांसे; 7.4 है इसकी रेटिंग

'बहुत ज्यादा वायरल हो गया', क्रिकेटर हार्दिक पांड्या संग डेटिंग की अफवाहों पर फिर अमीषा पटेल ने किया रिएक्ट

'बहुत ज्यादा वायरल हो गया', क्रिकेटर हार्दिक पांड्या संग डेटिंग की अफवाहों पर फिर अमीषा पटेल ने किया रिएक्ट