Wednesday, September 23, 2026
BREAKING
एशियन डेवलपमेंट बैंक ने भारत की 2026 की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया पीएम मोदी आज से करेंगे दो दिन का 'चिंतन शिविर', कैबिनेट मंत्रियों के साथ होगी मंथन बैठक चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री जयशंकर ने संबंधों को मजबूत करने के लिए आर्थिक सहयोग पर की चर्चा NCR में गर्मी से मिलेगी हल्की राहत, लेकिन बढ़ते वायु प्रदूषण से सांस के मरीजों को खतरा अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक ट्रंप ने ग्रीनलैंड रक्षा समझौते को अंतिम रूप दिया ट्रंप और ताकाइची ने मजबूत जापान-अमेरिका गठबंधन की तारीफ की देश के 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को हुआ फायदा, आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरा होने पर बोले पीएम मोदी कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला; निफ्टी 23,400 के ऊपर

मनोरंजन

हीरो बनने मुंबई आए थे प्रेम चोपड़ा, किस्मत ने बना दिया हिंदी सिनेमा का मशहूर विलेन

23 सितंबर, 2026 12:00 PM

मुंबई : सिनेमा की दुनिया में कदम रखने वाला लगभग हर कलाकार हीरो बनने का सपना देखता है, लेकिन किस्मत कई बार उसकी अलग पहचान तय कर देती है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा भी ऐसे ही कलाकार हैं, जिन्होंने अपने लंबे करियर में हीरो और विलेन दोनों तरह की भूमिकाएं निभाईं। हालांकि दर्शकों के बीच उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता एक खलनायक के रूप में मिली। बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रेम चोपड़ा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्मों में एक हीरो के तौर पर की थी। बाद में हिंदी सिनेमा में उन्होंने नकारात्मक किरदार निभाकर ऐसी पहचान बनाई कि उनका नाम बॉलीवुड के सबसे चर्चित खलनायकों में शामिल हो गया। अपनी दमदार अदाकारी और अलग अंदाज के कारण प्रेम चोपड़ा ने दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया और भारतीय सिनेमा में एक खास मुकाम हासिल किया। 23 सितंबर 1935 को लाहौर (अब पाकिस्तान में) में जन्मे प्रेम चोपड़ा के पिता रणबीर लाल चोपड़ा एक कंपनी में अकाउंट ऑफिसर थे और माता रूपरानी चोपड़ा गृहिणी थीं। भारत विभाजन के बाद अभिनेता का पूरा परिवार शिमला आ गया था, जहां उनका शुरुआती जीवन बीता।

प्रेम चोपड़ा ने अपनी स्कूली और कॉलेज की शिक्षा शिमला से पूरी करने के बाद हीरो बनने की चाह में मुंबई की तरफ रुख किया, हालांकि शुरुआती सफर इतना आसान नहीं था। अपना खर्च चलाने के लिए उन्होंने एक कंपनी में सर्कुलेशन विभाग में काम किया था। एक दिन प्रेम चोपड़ा लोकल ट्रेन से कहीं जा रहे थे। उस समय उनकी मुलाकात पंजाबी फिल्म के निर्माता या उनके प्रोडक्शन कंट्रोलर से हुई।

उस व्यक्ति ने प्रेम चोपड़ा के व्यक्तित्व को देखकर पूछा कि क्या वे फिल्मों में काम करना चाहेंगे। अभिनेता खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने तुरंत हां कर दिया और उस शख्स के साथ रंजीत स्टूडियो चले गए, जहां उन्हें वर्ष 1960 की सुपरहिट पंजाबी फिल्म 'चौधरी करनैल सिंह' में काम करने का मौका मिला।
यह फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई और इसे पंजाबी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। कुछ पंजाबी फिल्में करने के बाद जब उन्हें हिंदी फिल्में मिलीं तो जिन फिल्मों में वह हीरो बने वह ज्यादातर फ्लॉप रही।

'शहीद' (1965) में सुखदेव का किरदार मिला, जिसने उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे पूरी तरह खोल दिए और वे हिंदी सिनेमा के जाने-माने खलनायक बने। फिल्म 'बॉबी' में उनका बोला गया संवाद 'प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा' भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे प्रसिद्ध और यादगार डायलॉग्स में गिना जाता है।
पर्दे पर खूंखार विलेन का किरदार निभाने वाले प्रेम चोपड़ा वास्तविक जीवन में बेहद शांत, सरल और विनम्र स्वभाव के इंसान हैं। एक दौर था जब लोग उन्हें पर्दे पर देखकर असल जिंदगी में भी उनसे डरने लगे थे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

छोटे शहर के सपने से लेकर नेशनल अवॉर्ड तक, चंदू चैंपियन के लिए मिले सम्मान के बाद कार्तिक आर्यन ने लिखा भावुक नोट

छोटे शहर के सपने से लेकर नेशनल अवॉर्ड तक, चंदू चैंपियन के लिए मिले सम्मान के बाद कार्तिक आर्यन ने लिखा भावुक नोट

72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' और कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए मिला सम्मान

72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' और कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए मिला सम्मान

5 बार बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं यह हिरोइन, कभी 30 रुपये के लिए बेचती थीं कॉफी

5 बार बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं यह हिरोइन, कभी 30 रुपये के लिए बेचती थीं कॉफी

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: हनुमान जी के दिन मंगलवार को चमकी ‘हनुमान अंश’, करीना, कुणाल खेमू की फिल्म पिछड़ी

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: हनुमान जी के दिन मंगलवार को चमकी ‘हनुमान अंश’, करीना, कुणाल खेमू की फिल्म पिछड़ी

सलमान खान के बॉडी शेमिंग के खिलाफ बोलने पर ऋचा चड्ढा बोलीं- वो सब हमारे कोख से ही आए हैं

सलमान खान के बॉडी शेमिंग के खिलाफ बोलने पर ऋचा चड्ढा बोलीं- वो सब हमारे कोख से ही आए हैं

सलमान खान के समर्थन में उतरे मीका सिंह, बोले-'मीडिया और कलाकारों को संयम बरतने की जरूरत'

सलमान खान के समर्थन में उतरे मीका सिंह, बोले-'मीडिया और कलाकारों को संयम बरतने की जरूरत'

वीजा कैंसिल होने से टली रवीना-राशा की कैलाश यात्रा, एक्ट्रेस बोलीं-महादेव ने बचा लिया

वीजा कैंसिल होने से टली रवीना-राशा की कैलाश यात्रा, एक्ट्रेस बोलीं-महादेव ने बचा लिया

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

कैटरीना की ट्रोलिंग पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा, बोलीं-मां बनने के बाद शरीर में आए बदलाव खूबसूरत, इस पर टिप्पणी क्यों?

कैटरीना की ट्रोलिंग पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा, बोलीं-मां बनने के बाद शरीर में आए बदलाव खूबसूरत, इस पर टिप्पणी क्यों?

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार, यामी गौतम ‘बेस्ट हीरोइन’

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार, यामी गौतम ‘बेस्ट हीरोइन’