Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

हिमाचल में शुरू होगी लॉटरी, रूल्स नोटिफाई, राज्य के भीतर और राज्य के बाहर बेचे जा सकेंगे टिकट

05 जून, 2026 08:41 PM

शिमला : हिमाचल में लॉटरी दोबारा से शुरू हो रही है। राज्य सरकार ने इसके लिए हिमाचल प्रदेश राज्य लॉटरी विनियमन नियम-2026 बना दिए हैं। इन्हें गुरुवार को नोटिफाई कर दिया गया। इनके अनुसार राज्य सरकार ही केवल लॉटरी का संचालन करेगी और इसे राज्य के भीतर और राज्य के बाहर दोनों जगह चलाया जा सकेगा। इन नियमों में कागजी लॉटरी और ऑनलाइन लॉटरी दोनों तरह का प्रावधान किया गया है। पूरे साल में 24 से अधिक ड्रॉ नहीं होंगे, जबकि छह बंपर ड्रॉ अलग से हो सकते हैं। किसी भी राष्ट्रीय अवकाश के दिन लॉटरी का ड्रॉ नहीं किया जाएगा। लॉटरी टिकट का न्यूनतम विक्रय मूल्य दो रुपए से कम नहीं होगा। इस ऑनलाइन लॉटरी के लिए केंद्रीय कम्प्यूटर सर्वर हिमाचल की भौगोलिक सीमा के भीतर ही स्थापित किया जाएगा।

 

लॉटरी बांटने से पहले इस प्रक्रिया के लिए न्यायाधीशों की नियुक्ति की जाएगी और ये न्यायाधीश ड्रॉ के दौरान उपस्थित रहेंगे और उनके समक्ष घोषित परिणामों का सत्यापन करेंगे। सरकार लॉटरी चलाने के लिए एक या एक से अधिक वितरक या विक्रय अभिकर्ता की नियुक्ति कर सकती है। यह नियुक्ति टेंडर जारी कर की जाएगी, जबकि लॉटरी टिकट छपवाने का काम किसी सरकारी मुद्रणालय से किया जाएगा। गौर हो कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने पिछले बजट में लॉटरी शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन रूल्स नए बनाए जाने के कारण इसमें समय लग गया। इसके लिए दो-तीन राज्यों के मॉडल को भी वित्त विभाग ने स्टडी किया था। राज्य सरकार को उम्मीद है कि लॉटरी के जरिए राजस्व की कमाई होगी।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना