Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा WTO में 21 और 23 जुलाई को आयोजित होगी दिल्ली-एनसीआर में मानसून का जोर, 21-22 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन पर दी बधाई पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित, लिखा- एकाग्रता और संकल्प हमारे स्नायुतंत्र की भांति है

हिमाचल

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

20 जुलाई, 2026 08:00 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मानसून ने असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है और मौसम विभाग ने 20 और 21 जुलाई के लिए राज्य के कई हिस्सों में बहुत भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। सोमवार को चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर में भारी वर्षा का रेड अलर्ट रहेगा, वहीं ऊना, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला और सोलन में ओरेंज अलर्ट रहेगा। इसके अलावा किन्नौर और लाहुल स्पिती में एक-दो स्थानों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मंगलवार 21 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर व कुल्लू में रेड अलर्ट है, वहीं ऊना, हमीरपुर, शिमला में भारी वर्षा का ओरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि बाकी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। 22 जुलाई के लिए ओरेंज अलर्ट तथा 23 जुलाई के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 और 25 जुलाई को मौसम में कुछ राहत मिलने का अनुमान है। लगातार सक्रिय मानसून के चलते भू-स्खलन, अचानक बाढ़, नालों के उफान और सडक़ें बंद होने जैसी घटनाओं का खतरा बना हुआ है। लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।

बारिश के कारण किन्नौर जिले के सांगला क्षेत्र में शनिवार रात को फ्लैश फ्लड ने कोहराम मचाया। रक्छम के मस्तरंग में आईटीबीपी कैंप के पास नाले में अचानक फ्लैश फ्लड आने से सांगला-छितकुल सडक़ बुरी तरह प्रभावित हो गई। तेज बहाव से आईटीबीपी कैंप की एक गुमटी को नुकसान पहुंचा और रक्छम-छितकुल मार्ग पर यातायात रोकना पड़ा। रक्छम में आए इस फ़्लैश फ्लड ने आईटीबीपी कैंपस में तबाही मचाई। प्रशासन के अनुसार इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। उधर, चंबा जिला में लगातार बारिश के कारण पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग बत्ती हट्टी (कुमनाला) और दुर्गेठी के पास भू-स्खलन और मलबा आने से बंद हो गया। उधर, चंबा-शिमला बाया सिहुंता राजमार्ग पनियाला नाला के पास पहाड़ी दरकने से अवरुद्ध हो गया।

धर्मशाला में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज
पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश धर्मशाला में 82.2 मिलीमीटर रिकार्ड की गई। इसके अलावा कांगड़ा में 57.9 मिमी, पांवटा साहिब में 33.0, पालमपुर में 27.1, भटियात में 22.2, जोत में 20.0, हमीरपुर में 13.5, सुंदरनगर और मशोबरा में नौ-नौ मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा भरमौर, मंडी, देहरा गोपीपुर, शिमला, मनाली, धौलाकुआं, कुफरी, जुब्बड़हट्टी, नारकंडा में भी बारिश हुई है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने जताया CM का आभार, शेष मांगों के शीघ्र समाधान की मांग